Healthमौसम में बदलाव से बढ़ने लगे सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज,...

मौसम में बदलाव से बढ़ने लगे सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज, बरतें सावधानी!

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हेल्थ: मौसम का बदलाव अब स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम की ठंड से लोगों को सर्दी व जुकाम जैसी समस्याओं से जूझने पड़ रहा है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इस बदलते मौसम के शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

डॉक्टरों के अनुसार इस मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी न बरतने पर लोगों को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम में यह बदलाव लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर रहा है। अस्पतालों की ओ.पी.डी. में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर पर कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग जैसे छोटे बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ लोगों को अपने खान-पान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

डॉक्टरों के अनुसार बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर अस्थमा के मरीजों पर पड़ता है। इसके अलावा जुकाम, बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, आंखों में जलन और फ्लू जैसी समस्याएं भी तेजी से फैल रही हैं। लोगों से कहा कि सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए हाथों को बार-बार धोएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें। संक्रमण से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करें। डेंगू के मरीज नारियल पानी, गिलोय, पपीते के पत्तों का रस, बकरी के दूध का सेवन करें और डॉक्टर की सलाह से ही दवाएं लें। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। पानी उबालकर पीना चाहिए, ताकि पानी जनित संक्रमणों से बचा जा सके। प्रतिदिन 8-9 गिलास पानी पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है।

बदलते मौसम का असर लोगों के पहनावे में भी नजर आने लगा है। ठंड से बचने के लिए सुबह और शाम गर्म कपड़े पहने जा रहे हैं। शाम ढलने के बाद ठंडक और बढ़ जाती है, जिससे बिना सावधानी बरते बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। खान-पान में पौष्टिक आहार को शामिल करें और मौसम के अनुरूप कपड़े पहनें। ठंड से बचने और बीमारियों से दूरी बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम करें और पर्याप्त आराम लें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...