प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, चाकू से गोदा

मधेपुराः प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी की ओक से पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। पोखर किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना आलमनगर थाना क्षेत्र के नवगछिया नहर पोखर के पास की है। मृतक की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड संख्या-सात निवासी करण कुमार (23) के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के शरीर पर चाकू से वार के कई निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या के लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही बहू के अवैध संबंध को मर्डर के पीछे की वजह बताई है। साथ ही कहा कि काला होने के कारण उसका अपमान किया जाता था।

करण कुमार के पिता रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि उनका बेटा मंगलवार की शाम अपने ससुराल आलमनगर के नवगछिया टोला गया था। आज सुबह उसका शव पोखर किनारे मिला। पिता ने आरोप लगाया कि करण की हत्या चाकू से सिर और मुंह पर वार कर की गई है। दो साल पहले करण की शादी हुई थी और उसकी एक छोटी बच्ची भी है। पिछले कुछ समय से उसकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव बढ़ गया था।

पिता के अनुसार उनकी बहू का लौआलगान के एक युवक से अवैध संबंध था, जिससे करण की शादीशुदा जिंदगी में समस्याएं बढ़ गई थी। आरोप लगाया कि करण को लगातार धमकियां मिल रही थी कि अगर वह ससुराल आया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। मंगलवार को जब करण ससुराल गया तो वहां उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और शव को पोखर किनारे फेंक दिया गया।

आलमनगर थाना पुलिस मौके ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...