Breaking Newsबारिश के चलते 15 से ज्यादा सड़कें पानी से Blocked, Station भी...

बारिश के चलते 15 से ज्यादा सड़कें पानी से Blocked, Station भी बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! दिल्ली में सड़कों पर लोग आज जरा संभलकर निकलें। सड़कें, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट सब बंद हैं। भारी बारिश के कारण सड़कों, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट में पानी भरा है। सड़कों पर तो 2 से 3 फीट पानी खड़ा है। सड़कें कहीं तालाब तो कहीं दरिया बनी हुई हैं। भारी बारिश और तेज हवा के कारण आज दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा भी हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई।

टर्मिनल-1 की छत ढहने से मलबे के नीचे कार दब गई। कार पिचकने से ड्राइवर सीट पर बैठे शख्स की जान चली गई। हादसे के बाद टर्मिनल-1 को बंद कर दिया गया। टर्मिनल से उड़ने वाली फ्लाइटें भी कैंसिल कर दी गईं। दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से टर्मिनल-1 तक जाने वाली शटल सर्विस निलंबित कर दी गई है। इसके अलावा मेट्रो स्टेशन और सड़कें ब्लॉक होने की एडवाइजरी भी लोगों के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी की है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है।भारी बारिश के कारण यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 का मेट्रो स्टेशन में पानी भर गया है। इसके चलते मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट गेट बंद रहेंगे। एम्स के पास बना फ्लाईओवर पानी से भरा है। इसलिए दोनों कैरिजवे बंद कर दिए गए हैं। आजाद मार्केट के अंडरपास में जलभराव के कारण सड़क ब्लॉक है। वीर बंदा बैरागी रोड पर दोनों कैरिजवे ब्लॉक हो गए हैं। अक्षरधाम से गाजियाबाद जाने वाली सड़क पर पानी भरा है। मुर्गा मंडी, गाजीपुर बॉर्डर की रोड पर भी पानी भरा है।

ओखला अंडरपास में पानी भरा है। कालिंदी कुंज से क्राउन प्लाजा जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक ब्लॉक है। ITO से मंडी हाउस तक जाने वाली सड़क बंद कर दी गई है। तिलक ब्रिज डब्ल्यू-पॉइंट रोड पर बारिश का पानी भरा है। ज्वाला हेरी मार्केट के सामने सड़क पर पेड़ गिरने से रास्ता ब्लॉक है। मेहराम नगर अंडरपास में बारिश का पानी भरा है। मथुरा रोड पर पानी भरा है। आश्रम से बदरपुर जाने वाली सड़क पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक बंद है तो इन सड़कों पर जाने से बचें। अणुव्रत रोड पर बारिश का पानी भरा है। इससे 100 फुटा, लाडो सराय रेड लाइट जाने वाला रास्ता बंद है। वाई-पॉइंट सलीमगढ़ और निगमबोध घाट के पास सड़क पर बारिश का पानी भरा है। शांतिवन से ISBT जाने वाला रिंग रोड ब्लॉक है। राजधानी पार्क से मुंडका जाने वाले दोनों कैरिजवे जलभराव के कारण ब्लॉक हैं। धौला कुआं फ्लाईओवर के नीचे बारिश का पानी भर गया है। इससे नारायणा से मोती बाग जाने वाली रिंग रोड ब्लॉक है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...