जम्मूः जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ ही है। राज्य में बर्फबारी का मजा लेने के लिए टूरिस्ट भी पहुंच रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर ने लोगों की परेशान कर दिया है। श्रीनगर से लेह तक का तापमान 0 से करीब माइनस 21 डिग्री तक चला गया है। श्रीनगर में आज रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां पर तापमन माइनस 5.4 डिग्री दर्ज की गई है। कश्मीर के अन्य हिस्सों में रात का तापमान माइनस 9 डिग्री तक चला गया है।
लेह और कारगिल का हाल कश्मीर से भी ज्यादा बुरा है। ज़ोजिला का तापमान जहां माइनस 21 डिग्री पहुंच गया है, वहीं लेह लद्दाख का पारा माइनस 13 तक पहुंच गया है। यह ठंड जहां आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है, वहीं देशों बार से आने वाले पर्यटकों के लिए यह मौसम और बर्फबारी किसी सुराग के एहसास से कम नहीं है। इस मौसम में यहां आए पर्यटक इस मौसम और पहाड़ों पर बर्फबारी को देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।कश्मीर में बर्फबारी से इलाके में माइनस डिग्री तक पहुंचा तापमान#snowfall #Kashmir #temperature #NikitaSinghania #ENCOUNTERNEWS #encounterindia #Divorce #video #twitterX pic.twitter.com/pF1iVNaNJS
— Encounter India (@Encounter_India) December 11, 2024
