नई दिल्ली : भारत के पड़ोसी देशों में शुक्रवार की देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। एनसीएस ने कहा कि शनिवार को पाकिस्तान में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के मुताबिक, झटके शुक्रवार की देर रात्रि के 12:57 बजे (आईएसटी) महसूस किए गए। एक्स पर एक पोस्ट में, एनसीएस ने कहा, “ 17-02-2024 को भारतीय समयानुसाार रात्रि के 00:57:09 बजे पाकिस्तान में 4.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसकी अक्षांश: 35.67 और लंबाई: 71.90, गहराई: 190 किमी पर स्थित था। भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
वहीं, पाकिस्तान के बाद चीन में भी शुक्रवार को एक बार फिर भूकंप के तेज झटके लगे। भूकंप के ये झटके दक्षिणी शिनजियांग में महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही। बता दें कि चीन के शिनजियांग में तीन हफ्ते पहले भी इसी जगह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 रही थी। इस भूकंप में तीन लोगों की मौत भी हुई थ। इस भूकंप से इलाके में व्यापक क्षति हुई थी।

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से थर्राई धरती
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.