Nationalभूकंप से हिली इस राज्य की धरती, इतनी रही तीव्रता ISR ने...

भूकंप से हिली इस राज्य की धरती, इतनी रही तीव्रता ISR ने जारी की रिपोर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: गुजरात के कच्छ जिले में आज दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने बताया कि रविवार को दोपहर में आए भूकंप की तीव्रता 3.1 रही। आईसीएमआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भूकंप के झटके दोपहर में 12:41 में महसूस हुए। भूकंप का केंद्र भचाऊ से करीबन 12 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। Read in English: 
Kutch Records Back-to-Back Tremors, Officials Confirm Safety
आईएसआर ने कहा कि इससे पहले सुबह 6:41 बजे 2.6 की तीव्रता से भूकंप इसी जिले में आया था और इसका केंद्र धोलीवारा से 24 किलोमीटर पूर्व दक्षिण-पूर्व में स्थित था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि इस भूकंप में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

इसलिए कच्छ में आते हैं भूकंप

कच्छ जिला भूकंप की दृष्टि से बहुत ही संवेदनशील है। जहां पर कम तीव्रता के भूकंप नियमित तौर पर आते रहते हैं। 2001 में कच्छ का भूकंप पिछली दो शताब्दियों में भारत का तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे भयानक भूकंप था। बड़ी संख्या में शहर और गांव लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गए थे। 13,800 लोग मारे गए और 1.67 लाख लोग घायल हो गए।

मेघालय और बांग्लादेश में भी लगे झटके

इसके अलावा बांग्लादेश में रविवार को चार तीव्रता का भूंकप आया और बाद में मेघालय में भी झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश से लगती मेघालय की सीमा के पास भारतीय समय के अनुसार, 11:49 बजे भूकंप महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि मेघालयन में भी किसी तरह का नुकसान या कोई हताहत होने की खबर नहीं है। इससे एक हफ्ते पहले मणिपुर सहित कई ओर राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे कई जगहों पर नुकसान भी हुआ था और पीएम मोदी ने मदद का आश्वासन भी दिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...