Healthसुबह खाली पेट खाएं लहसुन, पाचन संबंधित समस्या और जोड़ों के दर्ज...

सुबह खाली पेट खाएं लहसुन, पाचन संबंधित समस्या और जोड़ों के दर्ज से मिलेगी राहत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हेल्थः लहसुन एक ऐसा नेचुरल हर्ब है, जिसकी तासीर गर्म होती है। सर्दियों में अगर शरीर को गर्म रखना है तो इसका सेवन करना चाहिए। ठंड में यदि आप प्रतिदिन लहसुन का सेवन करते हैं तो आप कई तरह के इंफेक्शन, पेट की समस्या से तो बचे रहेंगे, बल्कि शरीर को भी गर्मी मिलेगी।

आयुर्वेद में लहसुन को महौषधि और महारसोन कहा जाता है। लहसुन की छोटी-छोटी सफेद कलियों में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जिसके सेवन से पेट से लेकर कई अंग हेल्दी रहते हैं और अपना काम सही तरीके से करते हैं। हालांकि, इसका सीमित मात्रा में सेवन करना जितना फायदेमंद है, उतना ही अधिक सेवन आपको कुछ नुकसान भी पहुंचा सकता है।

यदि आप सर्दियों में अपने बॉडी को गर्म रखने के लिए लहसुन का सेवन अत्यधिक मात्रा में करते हैं, तो संभल जाएं। इसे खाने में कुछ एहतियात बरतना भी जरूरी है। लहसुन में पांच रस पाए जाते हैं। जब आप लहसुन को पका कर खाते हैं तो वह पुष्टिकारक, गर्म और पचने में आसान होता है। इसका रस तीक्ष्ण और मधुर होता है। इसके सेवन से फ्रैक्चर हुई हड्डियां जल्द ही ठीक हो जाती हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, लहसुन में कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपको सर्दियों में होने वाले सर्दी-जुकाम, फ्लू से बचाते हैं। प्रतिदिन कच्चे लहसुन का सेवन करने से सर्दी और फ्लू होने की संभावना 63 प्रतिशत तक कम हो सकती है।

हालांकि, इतनी खूबियां होने के बावजूद भी इसे कायदे में रहकर ही सेवन करना चाहिए, तभी आपको लाभ होगा। यदि आपको यूरिक एसिड और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो इन्हें ठीक करना भी जरूरी है वरना कई अन्य बीमारियों से आपको जूझना पड़ सकता है। यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं।

कच्चा लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ ही लहसुन सेलेनियम, विटामिन ए, बी, सी, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक आदि से भरपूर होता है। लहसुन शरीर में ब्लड फ्लो को भी बढ़ाता है। लहसुन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। पाचन संबंधित समस्याएं दूर रहती हैं। कच्चा लहसुन खाने से जोड़ों का दर्द दूर होता है। इंफेक्शन दूर करता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...