ऊना में पहली दिसंबर को लगेगा ‘ईट राइट मेला’

ऊना/सुशील पंडित: ऊना में पहली दिसंबर को ‘ईट राइट मेला’ आयोजित किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के परिसर में लगने वाले इस एक दिवसीय मेले का उद्देश्य लोगों को उत्तम आहार को लेकर जागरूक करना है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने आज (गुरुवार)  मेले की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता के बाद दी। मेले का शुभारंभ पहली दिसंबर को प्रातः 10 बजे तथा समापन सायं 5 बजे होगा।
उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा प्रदेश में 3 जिलों ऊना, सिरमौर और किन्नौर में जिला मुख्यालयों पर ईट राइट मेले का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में ऊना में पहली दिसंबर को मेले का आयोजन होगा। उन्होंने कहा के इस मेले का मुख्य मकसद ये है कि लोगों को बीमारियों से निजात मिले तथा वे स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें तथा स्वाद के साथ सेहत और आहार की पौष्टिकता पर ध्यान दें। उपायुक्त ने मेले की सफलता के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । मेले में लगेंगे 30 स्टॉल स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित करने तथा प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूकता के लिए स्कूल मैदान में लगभग 30 स्टॉल व प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इनके जरिए लोगों को अच्छे भोजन के बारे में जागरूक और पौष्टिक भोजन की आदत को लेकर प्रेरित किया जाएगा। इसमें कृषि, बागवानी, पशुपालन, उद्योग, आयुर्वेद समेत अन्य सभी संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाएगा। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल्स के साथ साथ स्थानीय खाद्य पदार्थ, जैविक उत्पाद आदि के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मिनी मैराथन का होगा आयोजन पहली दिसंबर को प्रातः 6 बजे महिला, पुरुष व वरिष्ठ नागरिकों की तीन श्रेणियों में मिनी मैराथन आयोजित की जाएगी । इस अवसर पर लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे । मेले में रहेंगी ये गतिविधियां मेले में खेल गतिविधियों के आयोजन के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान रस्सा-कशी, म्यूजिकल चेयर, साइकलिंग, प्रश्न्नोत्तर प्रतियोगिता, चित्रकला, नृत्य, नारा लेखन, गीत-संगीत सहित लगभग 15 प्रकार की गतिविधियां और प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी । बैठक में एएसपी संजीव भाटिया,  चिकित्सा अधीक्षक संजय मनोकोटिया, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जगदीश धीमान, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक बागवानी केके भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण, सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को...

हिमाचल का इतिहास, अर्थव्यवस्था, बोलियां, राजनीति और व्यंजन छठी से आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में होेंगे शामिलः रोहित ठाकुर

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में छठी से आठवीं कक्षा की पुस्तकों...

बागवानी विभाग में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए: मोहिंदर भगत द्वारा अधिकारियों को निर्देश

कैबिनेट मंत्री द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य...

पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने नीट, जेईई परीक्षाओं के शानदार परिणामों के लिए 300 से अधिक प्राचार्यों को किया सम्मानित

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की नई गाथा लिख रहे हैं पंजाब के सरकारी स्कूल:...