88 करोड़ के घपले के मामले में ED ने पूर्व मंत्री को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : महर्षि वाल्मीकि शेड्यूल ट्राइब डेवेलपमेंट कोर्पोरेशन में फंड की हेराफेरी के मामले में ED के कांग्रेस के पूर्व मंत्री और MLA बी नागेंद्र को अरेस्ट कर लिया है। ED सूत्रों के मुताबिक  कई घंटों की पूछताछ के बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बी नागेन्द्र पर आरोप हैं कि इस विभाग के मंत्री रहते हुए उन्होंने अपने फायदे के लिए फंड की हेराफेरी की। नागेंद्र कर्नाटक के बल्लारी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं। यह गिरफ्तारी कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है, जिसमें कथित तौर पर 88 करोड़ रुपये तक की धनराशि का गबन किया गया था।

बता दें कि 10-12 जुलाई को उनसे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद, नागेंद्र को बेंगलुरु के शांतिनगर में ईडी कार्यालय लाकर पूछताछ की गई। यह कथित घोटाला तब प्रकाश में आया जब निगम के एक कर्मचारी एन. चंद्रशेखरन ने फंड के गबन की जानकारी देते हुए 26 मई को आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट में इसके लिए मंत्री को दोषी ठहराया।

नागेंद्र कर्नाटक सरकार में अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री के रूप में निगम की देखरेख करते थे। इस स्कैम के सामने आने के बाद उन्होंने 6 जून को इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि इस प्रकरण की जांच तीन एजेंसियां यानी राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी, CBI और ED कर रही हैं। एसआईटी ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और कथित रूप से गबन की गई राशि में से 14.5 करोड़ रुपये जब्त किए हैं।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...