ऊना/सुशील पंडित : ईडी की टीम ने हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आज सुबह ही दबिश दी। आज सुबह करीब आठ बजे ग्राम पंचायत चढ़तगढ़ के एक कारोबारी व पंजाब के बरारी में एक साथ ईडी ने एक साथ रेड की। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति ऊना में ओपन लीज लेकर खनन करते हैं। पंजाब के व्यक्ति की लीज ऊना के खानपुर में है तो दूसरा व्यक्ति चढ़तगढ़ में किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करता है। ईडी की टीम ने करीब आठ बजे दोनों जगह पर संयुक्त रेड की है और अभी तक जांच चल रही है। स्थानीय प्रशासन और मीडिया को किसी भी तरह की जानकारी नही दी जा रही। लेकिन शुरुआती जांच में यह मामला खनन माफिया से जुड़ा बताया जा रहा है।

