Fazilkaपंजाब में बजा चुनाव का बिगुल, DC दफ्तरों को भेजा नोटिफिकेश 

पंजाब में बजा चुनाव का बिगुल, DC दफ्तरों को भेजा नोटिफिकेश 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य में अगले महीने पंचायत चुनाव हो सकते हैं। इस संबंध में चुनाव आयोग ने सभी डीसी कार्यालयों को नोटिफिकेशन भेज दी है। इसमें चुनाव आयोग ने 7 जनवरी तक फाइनल वोटर लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया है। इससे यह तय है कि चुनाव जनवरी या फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकते हैं। बता दें कि पंचायत चुनाव को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया है। इससे पहले अगस्त में पंचायत चुनाव को लेकर भी विवाद हुआ था। क्योंकि सरकार ने 6 महीने पहले ही पंचायतों को भंग कर दिया था। मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में पहुंचने के बाद सरकार ने इस पर यू-टर्न ले लिया था।

अब चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव कराने की तैयारी कर ली है। पंजाब चुनाव आयोग की ओर से डीसी दफ्तरों को भेजे गए नोटिफिकेशन में आदेश दिया गया है कि 7 जनवरी तक फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी जाए। इससे पहले राज्य में ग्राम पंचायत चुनाव कराने के लिए 11 से 18 दिसंबर तक मतदाता सूची तैयार करने को कहा गया है। नए नोटिफिकेशन के मुताबिक 20 दिसंबर तक वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन तैयार करना है। इसी तरह ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में दावे और आपत्तियों का निपटारा 5 जनवरी तक करने को कहा गया है।

7 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इससे यह तय है कि पंजाब में जनवरी में ग्राम पंचायत चुनाव हो सकते हैं। बता दें कि पंजाब में कुल पंचायतों की संख्या 13,268 है। जनवरी 2019 में ग्राम पंचायत के चुनाव हुए और उसके बाद सरपंचों ने कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल जनवरी 2024 में समाप्त हो रहा है। पंजाब सरकार इन चुनावों में देरी नहीं करना चाहती है और संभावना है कि ग्राम पंचायत चुनाव जनवरी 2024 में ही हो सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...