Himachalचुनावी कर्मियों को नेक्स्ट जेन ‘डीआईएसई‘ सॉफ्टवेयर को लेकर किया प्रशिक्षित

चुनावी कर्मियों को नेक्स्ट जेन ‘डीआईएसई‘ सॉफ्टवेयर को लेकर किया प्रशिक्षित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत चुनावी कर्मियों को ’नेक्स्ट जेन डीआईएसई‘ सॉफ्टवेयर के प्रयोग को लेकर एक कार्यशाला लगाकर प्रशिक्षित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने वीरवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता की। कार्यशाला में विभिन्न विभागों जिला प्रमुखों तथा आईटी कर्मियों को ‘नेक्स्ट जेन ‘डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में चुनावों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने से जुड़ी डाटा एंट्री की प्रक्रिया समझाई गई।

उन्हें एंट्री करने वाली श्रेणियों व डाटा एंट्री में छूट वाली श्रेणियों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस संबंध में उनकी जिज्ञासाओं और शंकाओं का भी समाधान किया गया।एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के आईटी कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करके उन्हें ‘डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में डाटा की त्रुटिरहित प्रविष्टियों को लेकर शिक्षित किया गया।

उन्हें इसके संचालन की पूरी जानकारी दी गई ताकि सॉफ्टवेयर में प्रविष्ट किए गए डाटा में किसी प्रकार की गडबड़ व दिक्कत न हो। बता दें, चुनावों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया को सुगम तथा पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने ‘नेक्स्ट जेनरेशन डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम फॉर इलेक्शन’ सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसमें कर्मचारियों का डाटा भरा जाना है। मतदान केंद्रों में कर्मचारियों की ड्यूटी इसी ‘डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगाई जाएगी।

एडीसी ने कहा कि निर्वाचन आयोग का चुनावी प्रक्रिया को सुगम तथा पारदर्शी बनाने के लिए ई सेवाओं-माध्यमों के भरपूर एवं सही इस्तेमाल पर जोर है। इस मकसद से चुनाव प्रक्रिया के संचालन तथा निगरानी के लिए आयोग ने अनेक सॉफ्टवेयर एवं ऑनलाइन पोर्टल तैयार किए हैं। जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उनके सही इस्तेमाल को लेकर चुनावी कर्मियों को प्रशिक्षित करने का काम कर रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...