Rashifalकुल्लू-मनाली में कई जगह लैंड स्लाइडिंग से बिजली-मोबाइल नेटवर्क ठप, हरियाणा-पंजाब के...

कुल्लू-मनाली में कई जगह लैंड स्लाइडिंग से बिजली-मोबाइल नेटवर्क ठप, हरियाणा-पंजाब के टूरिस्ट लापता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः हिमाचल प्रदेश बीते दिनों हुई बारिश से बाढ़ आ गई। बाढ़ के बाद मोबाइल नेटवर्क सिस्टम फेल हो गया। वहीं कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जिसके के कारण हिमाचल गए लोगों का न ही कुछ पता चल रहा है और न ही वे ट्रेस हो रहे हैं। मंडी से आगे जिला कुल्लू के अलावा मनाली और लाहौल स्पीति में इस वक्त बिजली और मोबाइल नेटवर्क सुविधा नहीं होने से वहां गए लोगों का पंजाब और हरियाणा से संपर्क कट चुका है। वहीं पंजाब और हरियाणा के कई पर्यटक फंस गए हैं। दोनों राज्यों के कई लोग कुछ रोज पहले श्रीखंड यात्रा पर, मणिकर्ण और मनाली लाहौल स्पीति क्षेत्र में गए थे, लेकिन अब इन लोगों से परिवार का संपर्क टूट गया है। इसको लेकर पारिवारिक सदस्य चिंता में हैं और जानकारों के माध्यम से अपनों का पता लगाने के लिए निरंतर कोशिश कर रहे हैं।

वहीं लुधियाना के मुल्लांपुर से 3 दिन पहले हिमाचल घूमने गए 5 युवक लापता हो गए। सभी युवकों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। परिवार वालों को उनकी चिंता सता रही है। युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह, मनी, रोबिन, राजा और शुभम है। सभी युवक कुल्लू के मणिकरण साहिब से लापता हुए हैं। आखिरी बार परिवार से उनकी रविवार को बात हुई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया है। पुलिस लापता युवकों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी कैप्टन संदीप संधू ने भी लापता युवकों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। संधू ने कहा कि हिमाचल के DGP से उन्होंने बातचीत की है। युवकों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जाएगा।

बेशक पूरे मामले को लेकर हिमाचल प्रशासन की ओर से अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई, मगर मणिकर्ण के गुरुद्वारा साहिब के बाबा जी और जिला मंडी इंटर स्टेट कमेटी के को-ऑर्डिनेटर राजन ठाकुर ने बताया कि मंडी से आगे कम से कम 25 स्थानों पर लैंड स्लाइडिंग हुई है, जिस वजह से मोबाइल नेटवर्क और बिजली ठप है। पर्यटक और श्रद्धालु लगभग सुरक्षित हैं। उनको प्रशासन व संस्थाओं ने जगह दी हुई है। हरियाणा के पानीपत शहर के कच्चा कैंप से 6 जुलाई की सुबह 5:30 बजे 4 दोस्त मनाली घूमने के लिए गए थे। विशाल अरोड़ा, सागर चानन समेत 4 युवक अपनी कार नंबर HR06B-B8050 में सवार हो गए थे, जिनसे परिजनों की बात भी हो रही थी।

9 जुलाई की शाम 6:32 बजे परिजनों की उनसे आखिरी बार बात हुई थी, लेकिन इसके बाद से युवकों से चारों परिवारों का संपर्क टूट गया। परिजनों ने पानीपत जिला प्रशासन के माध्यम से हरियाणा व हिमाचल सरकार से उनकी मदद करने की गुहार लगाई है। जिला रूपनगर की बात की जाए तो आनंदपुर साहिब से हिमाचल यात्रा पर गए दोनों जवानों के संपर्क कटने का बकायदा ट्वीट पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया और उनकी मंगल कामना की। वहीं दूसरी जानकारी पंजाब मोर्चा के कन्वीनर गौरव राणा द्वारा अपने इंटरस्टेट कमेटियों के माध्यम से शेयर की गई।

राणा ने बताया लुधियाना के नजदीकी गांव का गगनजीत सिंह व मोहाली का एक अन्य युवक भी मणिकर्ण क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क कटने के बाद संपर्क से बाहर है। उनकी तलाश और जानकारी के लिए हिमाचल की इंटर स्टेट कमेटियों के को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। जिला रूपनगर के नूरपुर बेदी ब्लॉक के गांव सिंबल माजरा का एक नौजवान भी फिलहाल संपर्क कटने से ट्रेस नहीं हो पा रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...