Breaking Newsएल्विश यादव रेव पार्टी केस : राहुल ने पुलिस के सामने किए...

एल्विश यादव रेव पार्टी केस : राहुल ने पुलिस के सामने किए बड़े दावे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : नोएडा के सेक्टर 51 में आयोजित रेव पार्टी और सांपों के जहर सप्लाई मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए राहुल ने कई राजफाश किए हैं। इसके बाद पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से दो कोबरा सांप भी बरामद किए हैं पता चला है कि पकड़े गए सांपों को रखने के लिए फरीदाबाद में गोदाम बनाया गया था और वहीं पर सांपों का जहर निकाला जाता था आपको बता दें कि नोएडा के थाना सेक्टर 20 की पुलिस की अर्जी पर गौतमबुद्धनगर कोर्ट ने राहुल को 24 घंटे की रिमांड दिया था शुक्रवार की दोपहर 12 बजे रिमांड का समय पूरा हो गया रिमांड पर लेने के बाद पुलिस की अलग अलग टीमों ने राहुल से गहन पूछताछ की

सांपों का जहर निकालते थे

पूछताछ में पता चला कि हरियाणा के फरीदाबाद के एक गांव में स्थित एक गोदाम में सांपों को रखा जाता था और गोदाम में ही सांपों का जहर निकाल कर रेव पार्टियों में सप्लाई किया जाता था रिमांड की अवधि के दौरान पुलिस राहुल को लेकर फरीदाबाद के उस गांव में गई जहां पर सांपों को रखा जाता था

यहां से पुलिस ने दो कोबरा सांप भी बरामद किए हैं इन दोनों सांपों का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद वन विभाग की टीम को सौंप दिया जाएगापुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया कि कुछ प्रजाति के सांप बदरपुर के गांव में नहीं मिलते ऐसे सांप राजस्थान, झारखंड और अन्य राज्यों से लाकर गांव के गोदाम में रखे जाते थे गांव में सांप रखने से पुलिस और वन विभाग की नजर से बचे रहते थे बाद में राहुल के गिरोह के लोग ही सांपों का जहर निकालते थे

पूछताछ में राहुल ने अधिकतर पार्टी फाजिलपुर गांव में करने की बात कही है इस गांव से सिंगर फाजिलपुरिया का नाता भी मिला है पुलिस मामले में फाजिलपुरिया को पूछताछ के लिए नोएडा बुला सकती है एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है रिमांड अवधि पूरी होने के बाद राहुल को कड़ी सुरक्षा के बीच लुक्सर जेल भेज दिया गया है

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...