Haryanaतस्करों और गौ रक्षा दल में मुठभेड़, एक को लगी गोली

तस्करों और गौ रक्षा दल में मुठभेड़, एक को लगी गोली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नूंह : फिरोजपुर झिरका के पास बीती रात दिल्ली मुंबई बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर गौ तस्करों और गौ रक्षा दल के सदस्यों के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। इस मामले की जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। डीएसपी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बीती रात रेवाड़ी जिले के गौ रक्षा दल के सदस्यों को सूचना मिली कि राजस्थान से मेवात में गौ तस्कर एक पिकअप गाड़ी में 3 गायों को लेकर आ रहे हैं।

 तभी गौरक्षा दल के सदस्यों ने उसे गाड़ी का पीछा किया और उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। फिरोजपुर झिरका के महू चोपड़ा के पास जैसे ही गौ रक्षा दल के सदस्यों से अपने आप को बचाने के लिए गौ तस्करों ने अपनी पिकअप गाड़ी का यूटर्न लिया तो गाड़ी वहीं पलट गई। जिससे मौके पर एक गाय की मौत हो गई और 2 गाय जिंदा बच गई। गाड़ी पलटने के बाद गौ रक्षा दल के सदस्य सोनू ने एक गौ तस्कर को पकड़ लिया। जिसने अपने आप को घिरा देख सोनू के पेट में गोली मार दी।  

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गौ रक्षा दल के सदस्य सोनू के पेट में गोली लगने से उसे पलवल ले जाया गया ,  गुड़गांव के अस्पताल में अब उसका इलाज चल रहा है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम काला पुत्र बलदेव निवासी जयपुर राजस्थान का रहने वाला है और सभी गौ तस्कर राजस्थान के रहने वाले हैं। गौ तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...