JalandharEncounter Newspaper के MD Kamal Aggarwal और उद्योगपति Chander Aggarwal के बड़े...

Encounter Newspaper के MD Kamal Aggarwal और उद्योगपति Chander Aggarwal के बड़े भाई रमेश कुमार की किरया कल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अपनी अच्छाईयों से समाज के हर वर्ग में सर्वप्रिय थे: स्व. रमेश कुमार अग्रवाल

जालंधर (ENS) : कर्म, सेवा तथा मेहनत से अपने नाम को न केवल स्थापित करने वाले अपितु अपने कार्यो से शहर ही नहीं अपितु देश भर में सफलता का परचम फहराने वाले अग्रवाल परिवार का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आज अगर समाज में अग्रवाल परिवार का नाम है तो वह अग्रवाल परिवार की फुलकारी के सबसे बड़े फूल स्व. रमेश कुमार अग्रवाल (पप्पू) की ही देन है। कुछ कर्मयोगी शख्शीयतें जहां, जिस हालत में भी हों अपनी मेहनत, सूझबूझ एवं ईमानदारी के बलबूते न केवल अपने को स्थापित कर लेते हैं अपितु दूसरों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बन कर उनके भी जीवन को संवारने में सहायक बनते हैं। ऐसे ही एक अद्वितीय व्यक्तित्व का नाम है कर्मयोगी तथा दानवीर स्व. रमेश कुमार अग्रवाल । पत्नी संतोष अग्रवाल, बेटे ऋषभ अग्रवाल और तुषार अग्रवाल, बेटी रितिका अग्रवाल के चाचा एनकाऊंटर न्यूजपेपर के एम.डी कमल अग्रवाल एंव प्रसिद्ध उद्योपति व समाज सेवक चंदर अग्रवाल, दविंदर अग्रवाल, यशपाल अग्रवाल (बिट्टा), दीपक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल के भाई स्व. रमेश कुमार अग्रवाल (पप्पू) बेहद मिलनसार स्वभाव के मालिक तथा परिश्रम व सेवा, समर्पण की मिसाल थे। उन्होंने पारिवारिक मर्यादाओं, अच्छे संस्कारों को आगे बढ़ाया तथा दैनिकचर्या में सेवा कार्यो से समाज में अच्छी-खासी पहचान बनाई। नम्र स्वभाव, व्यवहार कुशल, मीठा बोलना एवं धार्मिक मर्यादाओं का पालन करना उनके स्वभाव में शामिल था। वे अपनी अच्छाईयों से समाज के हर वर्ग में सर्वप्रिय थे। स्व. रमेश कुमार अग्रवाल (पप्पू) ने पारिवारिक सदस्यों को मर्यादाओं, अच्छे संस्कारों से आगे बढ़ाया तथा दैनिकचर्या में सेवा कार्यो से समाज में अच्छी-खासी पहचान बनाई। उन्होंने समाज में ऐसे कार्य किए जिनकी सुगन्धी उनके संसार से गमन के बाद भी समाज को उनका स्मरण दिला रही है। ऐसे लोग जीवन में कहीं भी चले जाएं अपने को न केवल स्थापित कर लेते हैं अपितु दूसरों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बन जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए ही किसी ने कहा है कि-वोह जहां भी जाएगा, रौशनी फैलाएगा, दीपक का अपना कोई मकां नहीं होता। वे थोड़े समय में ही लोगों में सर्वप्रिय व उनके मार्गदर्शक बन गए। इस अग्रवाल परिवार ने दृढ़ विश्वास व ईमानदीरी से अपने व्यापार को बुलंदियों पर पहुंचाया। कर्म को पूजा समझने वाले ऐसे दानवीर, समाज सुधारक एवं अपने कार्यो से जीवन को सार्थक कर गए पुण्य आत्मा को हम नमन करते है। स्व. रमेश कुमार अग्रवाल (पप्पू) की आत्मिक शांति के लिए रखे गए श्री गरुड़ पुराण जी के पाठ का भोग एवं रस्म किरया 28 अक्तूबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक श्री देवी तालाब मंदिर परिसर स्थित श्रीराम हाल में होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...