Blog

  • DU में स्क्रीनिंग से पहले आर्ट फैकल्टी में मचा बवाल, धारा 144 लागू, जाने मामला

    DU में स्क्रीनिंग से पहले आर्ट फैकल्टी में मचा बवाल, धारा 144 लागू, जाने मामला

    नई दिल्लीः बीबीसी की डाक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जेएनयू और जामिया यूनिवर्सिटी के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में भी बीसीसी डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग को लकेर जमकर हंगामा हो रहा है। एनएसयूआई के छात्र वहां पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं। छात्रों के हंगामे के को देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लगा दी है। साथ ही की प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है। NSUI ने दिल्ली विश्वविद्यालय आर्ट फैकल्टी के बाहर 4 बजे बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने का ऐलान किया था। जिसको लेकर पुलिस ने आर्ट फैकल्टी के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

    डीयू में 144 सीआरपीसी धारा लागू

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक डीयू में 144 सीआरपीसी धारा लागू है इसलिए किसी भी तरह से भीड़भाड़ या गैदरिंग गैर कानूनी है। पुलिस के मुताबिक नार्थ दिल्ली के इस एरिया में धारा 144 लगी हुई है। दिल्ली में बिजली विभाग ने आज छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए आंबेडकर यूनिवर्सिटी की बिजली काट दी है। बता दें, दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के समर्थन में अंबेडकर यूनिवर्सिटी AISA का आज प्रदर्शन होना था। यह प्रदर्शन दोपहर में केजी कैंटीन, अंबेडकर यूनिवर्सिटी, कश्मीरी गेट कैंपस पर होना था, लेकिन उससे पहले ही बिजली विभाग ने यूनिवर्सिटी की बिजली ही काट दी है।

    वामपंथी छात्रों का हंगामा, हिरासत में लिए गए

    वहीं वामपंथी छात्रों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने धार्मिक भजन व गाने शुरू किए है। जिस जगह पर वामपंथी छात्र संगठन के छात्र बैठकर विवादित डॉक्यूमेंट्री को देख रहे हैं, उसी जगह एबीवीपी के छात्र धार्मिक भजन गा रहे हैं। वहीं आंबेडकर यूनिवर्सिटी में ‘आजादी-आजादी’ के नारे लगे। लेफ्ट विंग के छात्र संगठन के छात्रों ने नारेबाजी की।

    दिल्ली विश्वविद्यालय में भी डॉक्यूमेंट्री दिखाने का ऐलान

    जानकारी के मुताबकि, छात्र संगठनों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में भी पीएम मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाने का ऐलान किया है। स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), भीम आर्मी और कई अन्य छात्र संगठनों ने विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन की आज शाम स्क्रीनिंग करने का ऐलान किया है।

    छात्र संगठनों ने खोला मोर्चा

    छात्र संगठनों के ऐलान का डीयू प्रशासन ने पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने छात्र संगठनों द्वारा बुलाई गई ऐसी किसी भी स्क्रीनिंग और विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए एहतियाती उपाय किए हैं। वहीं इस कदम के खिलाफ वामपंथी झुकाव वाले छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।

    जामिया में आज कक्षाएं स्थगित

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने छात्रों और संकाय सदस्यों के अनुरोध पर आज को कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय की ओर से एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक कार्यालय ज्ञापन में कहा कि विभाग, केंद्र और स्कूल सहित विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय हमेशा की तरह काम करेंगे।

  • शादी में पसरा मातम, 4 साल के मासूम की हुई मौत 

    शादी में पसरा मातम, 4 साल के मासूम की हुई मौत 

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। अंबाला सिटी की कृष्णा कॉलोनी में अपनी मौसी की शादी में आए 4 साल के मासूम की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई। बच्चे के नाम ध्रुव था।

    जानकारी के मुताबिक, कृष्णा कॉलोनी निवासी नरेश कुमार की बेटी की शुक्रवार को शादी थी। उसकी बड़ी बेटी किरण अपने पति लखविंदर शर्मा और 4 साल के मासूम ध्रुव के साथ अंबाला शादी में आई थी।

    बच्चा पड़ोस में खेल रहा था। अचानक सेफ्टी टैंक में गिर गया। काफी देर तक कहीं दिखाई ने देने पर परिजन ध्रुव को ढूंढने लगे। देखा तो ध्रुव की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • मानसी राणा को गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों ने सम्मानित किया

    मानसी राणा को गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों ने सम्मानित किया

    ऊना/सुशील पंडित : तलमेहड़ा स्कूल की छात्रा मानसी राणा को गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला स्तर, ब्लाक स्तर,वन विभाग,व एन एस एस टीम सदस्यों द्वारा सम्मानित किया। जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की छात्रा मानसी राणा ने शिक्षा स्तर से लेकर स्काउट एवं गाइड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का बढ़िया प्रदर्शन करके स्कूल क्षेत्र माता पिता गुरूजनों सहित जिला ऊना का नाम चमकाया।

    मानसी राणा की इस उपलब्धि पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिलाधीश महोदय राघव शर्मा पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर सहित अन्य प्रसासनिक अधिकारों द्वारा सम्मानित किया गया। बहीं पर उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में भी मानसी राणा को उत्कृष्ट कार्य करने पर एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान की अध्यक्षता में सम्मानित किया गया।

    बहीं पर वन विभाग बंगाणा रेंज अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में मानसी राणा को स्मृति चिन्ह तथा नक़द पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बहीं पर एन एस एस टीम के अध्यक्ष नरदेव सिंह राणा की अध्यक्षता में मानसी राणा को एन एस एस राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मानसी राणा ने गणतंत्र दिवस पर मिली इस उपलब्धि के लिए सभी आलाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।तथा इसका सारा श्रेय अपने स्कूल स्टाफ सदस्यों को दिया।

  • प्रवासी बच्चों ने उपायुक्त, पुलिस व न्यायपालिका कार्यालयों का किया भ्रमण

    प्रवासी बच्चों ने उपायुक्त, पुलिस व न्यायपालिका कार्यालयों का किया भ्रमण

    उपायुक्त ने प्रवासी बच्चों को वितरित की पठन-पाठन की पुस्तकें

    ऊना/ सुशील पंडित : सर्व शिक्षा अभियान के तहत एनजीओ राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा मैहतपुर में प्रवासी मज़दूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए तीन सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आज इन सेंटरों में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को उपायुक्त के साथ एक्सपोज़र विज़िट करवाया गया। उपायुक्त ने बताया कि इन बच्चों को एक्सपोज़र विज़िट के तहत पुलिस तथा न्यायपालिका कार्यालयों का भी भ्रमण करवाया गया ताकि वे शासन और प्रशासन की व्यवस्था को जान सके और अधिकारियों से मिलकर शिक्षा के लिए प्रेरित हो सके।

    उपायुक्त ने राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा प्रवासी बच्चों को सरकारी कार्यालयों में भ्रमण करवाने की पहल की सराहना की और कहा कि यह एनजीओ शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी काफी सराहनीय कार्य कर रही है। इस मौके पर उपायुक्त ने रेड क्रॉस सोसाईटी की ओर से प्रवासी बच्चों को निःशुल्क पाठय सामग्री उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय एकता मंच के सदस्य हरीश पुश्करणा, जसविन्दर सिंह, अध्यापिका सुषमा देवी, रीना कौर, रजनी वालिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घालूवाल में सुनी जनसमस्याएं

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घालूवाल में सुनी जनसमस्याएं

    ऊना/ सुशील पंडित :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को घालूवाल स्थित विश्राम गृह में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों की जन समस्याओं को घर द्वार पर ही हल करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस संबंध में प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि अपनी समस्या के संबंध में कोई भी व्यक्ति उनसे सीधे संपर्क कर सकता है तथा किसी भी व्यक्ति की जन समस्या का समाधान बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पारदर्शी, ईमानदार तथा सुशासन व्यवस्था सुनिश्चित करवाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को खड्ड में आयोजित की जा रही चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने तथा खेलों के ढांचागत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेलों को राजनीति से दूर रखना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है ताकि खेल संघों में खेल पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों को लाकर खेलों को सही दिशा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के माध्यम से प्रदेश में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला के खड्ड गांव ने फुटबॉल खेल के क्षेत्र में एक विशेष पहचान बनाई है। यहां से उच्च स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ को अपनी ओर से 51 हजार पर की राशि देने की भी घोषणा की।

    बाबा भरथरी फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष नवीन दत्ता ने बताया कि उनकी संस्था बाबा भरथरी फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी खड्ड हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ से संबंध है। फुटबॉल खेल प्रतियोगिता 26 से 29 जनवरी 2023 तक आयोजित की जा रही पांचवी प्रतियोगिता है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 16 टीमों के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। नवीन दत्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹51000 उपविजेता को ₹35000 तथा तीसरे व चौथे नंबर पर रहने वाली प्रत्येक टीम को 51 सौ रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

    बाबा भरथरी फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी खड्ड के उपाध्यक्ष केवल कृष्ण, महासचिव संदीप दत्ता, कोषाध्यक्ष विशाल अग्निहोत्री, प्रमुख सलाहकार व पूर्व प्रधान खड्ड पूनम दत्ता, सलाहकार अश्विनी दत्ता के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, हरोली ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव अमित गोगी व रिपन शर्मा के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा खेल प्रेमी भी इस अवसर पर उपस्थित है।

  • नशा और हथियार की सप्लाई करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार

    नशा और हथियार की सप्लाई करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार

    लुधियानाः पुलिस ने नशा और हथियार की सप्लाई करने वाले 2 तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध 4 पिस्टल, 3 मैगजीन और 17 जिंदा कारतूस 1 वरना कार और 7 लाख 70 हजार ड्रग मनी बरामद की है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ रोमी निवासी कोट मंगल गली नंबर 12 और गुरप्रीत सिंह निवासी गांव रामा जिला मोगा के रूप में हुई है।

    25 जनवरी को CIA-2 की पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी मोगा को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पुलिस को 20 ग्राम हेरोइन और 1 पिस्टल 32 बोर सहित मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। गुरप्रीत के खिलाफ पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 6 में मामला दर्ज किया। पुलिस की पूछताछ में गुरप्रीत सिंह ने अपने साथी अमनदीप सिंह उर्फ रोमी का नाम उगला। गुरप्रीत की निशानदेही पर पुलिस ने रोमी को गिरफ्तार किया। रेड करते समय आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन उसे दबोच लिया गया।

    पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि रोमी से पुलिस ने 80 ग्राम हेरोइन, 7 लाख 70 हजार ड्रग मनी, 3 पिस्टल 32 बोर, मैगजीन सहित 11 जिंदा कारतूस और एक वरना कार बरामद की। इस ऑपरेशन को बेअंत जुनेजा ने टीम की कड़ी मेहनत के साथ कामयाब किया। तस्कर अमनदीप सिंह रोमी पर 5 मामला दर्ज है। वहीं आरोपी गुरप्रीत सिंह पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।

  • 500 मोहल्ला क्लीनिक के उद्घाटन दौरान सीएम मान और केजरीवाल ने किए बड़े ऐलान

    500 मोहल्ला क्लीनिक के उद्घाटन दौरान सीएम मान और केजरीवाल ने किए बड़े ऐलान

    अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज अमृतसर में पंजाबियों को एक और बड़ी सौगात दी है। पहले शुरू किए गए मोहल्ला क्लिनिक के बेहतरीन रेस्पॉन्स को देखते हुए सीएम मान ने 500 और आम आदमी क्लिनिक खोलने का फैसला किया था। उन्होंने 15 अगस्त 2022 को 100 क्लिनिक खोले थे बाकि 400 क्लिनिक की शुरुआत आज अमृतसर से की गई। इस दौरान केजरीवाल ने पंजाब के लोगों के लिए कई बड़े ऐलान भी किए। उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूल की नुहार ऐसी बदलेंगे कि 3-4 साल बाद माता-पिता प्राईवेट स्कलों में बच्चों को निकाल कर सरकारी स्कूलों में पढ़ाना शुरू कर देंगे।

    इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, 100 मोहल्ला क्लिनिक परीक्षण के लिए खोले गए और वे सफल रहे, इसलिए 400 नए मोहला क्लीनिक दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 6000 सरकारी नौकरियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। केजरीवाल ने कहा कि हम एक नई स्कीम लेकर आएंगे जिससे, राशन से लेकर पेंशन तक आपके घर आएगी। आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी।

    लॉ एंड आर्डर को देश का बैस्ट लॉ एंड आर्डर बनाया जाएगा। लॉ एंड आर्डर को लेकर पंजाब अभी दूसरे नंबर है। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश का एक-एक बच्चा कहेगा कि कानून व्यवस्था सही है उस दिन मानेंगे कि देश में शांति व्यवस्था हुई है। दिल्ली सी.एम. केजरीवाल ने कहा कि उन्हें सर्टीफिकेट लोगों से चाहिए न कि इंडिया टूडे से। पंजाब में पुलिस को फ्री हैंड बनाया जाएगा। 

  • रिश्वत के आरोप में सब इंस्पेक्टर सहित 3 गिरफ्तार

    रिश्वत के आरोप में सब इंस्पेक्टर सहित 3 गिरफ्तार

    हरियाणाः राज्य की विजीलेंस ब्यूरो ने पुलिस विभाग के एक सब इंस्पेक्टर, एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और चकबन्दी कार्यालय के एक लिपिक को क्रमशः 80,000 रुपये और 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग करने और स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में ब्यूरो की टीम ने एफआईआर से नाम हटाने की एवज में शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में कुंजपुरा थाने के एसएचओ पद पर तैनात सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह और इसी थाने के एएसआई राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

    विजिलेंस ने कुंजपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र पर भी मामला दर्ज किया है, जो फरार है। एक अन्य मामले में करनाल के चकबन्दी कार्यालय में क्लर्क सतबीर को सतर्कता ब्यूरो ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी क्लर्क ने शिकायतकर्ता के पक्ष में अपील का फैसला करने के लिए 4 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की और पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये स्वीकार किए। 

    ब्यूरो की टीम ने चकबंदी कार्यालय करनाल में तैनात कानूनगो नफे सिंह पर भी मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी अभी फरार है। आरोपियों के खिलाफ ब्यूरो थाना करनाल में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामलों की आगे की जांच जारी है।

  • सरकारी टीचर सहित परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत

    सरकारी टीचर सहित परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत

    भिवानीः हरियाणा के भिवानी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। शहर की नई बस्ती के एक मकान में रह रहे सरकारी स्कूल के टीचर, उसकी पत्नी और बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीनो के शव एक ही कमरे से बरामद किये गए हैं। मामला हत्या का है या फिर सुसाइड का यह अभी क्लियर नहीं है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

    बता दें कि नई बस्ती के मकान में सरकारी टीचर अपने परिवार के साथ मकान में रह रहा था। उसके साथ पत्नी और बेटी भी रहते थे। शुक्रवार को इन तीनों के शव एक ही कमरे में मिले हैं। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। 

    सरकारी अध्यापक जितेंद्र की ड्यूटी भिवानी शहर के ग्वार फैक्ट्री के नजदीक प्राथमिक विद्यालय में थी। फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है कि इन तीनों की मौत के पीछे क्या राज छिपा है। पुलिस की टीमें घटनास्थल पर छानबीन में लगी हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हैं।