Blog

  • भारत के अब इस जिले में  ‘बहूरानी दिवस’ मनाने की हुई शुरुआत

    भारत के अब इस जिले में ‘बहूरानी दिवस’ मनाने की हुई शुरुआत

    राजगढ़: दुनिया भर में कई प्रकार के खास दिवस मनाए जाते हैं कभी फादर्स डे तो कभी मदर्स डे और इसके अलावा भी अन्य कई प्रकार के डे को मनाया जाता है. लेकिन हमने कहीं कभी बहूरानी दिवस मनाते हुए नहीं देखा मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में अब इसकी भी शुरुआत हो गई है और अब देखिए कि वहां कैसे बहूरानी दिवस मनाया जाने लगा है

    दरअसल, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की महिलाओं ने एक अक्टूबर को बहूरानी दिवस के रूप में मनाने की पहल शुरू की है. हालांकि यह पहल 2021 में शुरू की गई थी लेकिन इस बार यह दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया है. एक अक्टूबर को बहूरानी दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाने लगा ताकि सास बहू में एक बेहतर और मधुर संबंध स्थापित हो 

    सास-बहू में मां-बेटी जैसा मधुर संबंध स्थापित हो
    यहां की स्थानीय महिलाओं का कहना है कि सास और बहू में मां-बेटी जैसा मधुर संबंध स्थापित हो, इसी सोच के साथ राजगढ़ की लाल चुनर संस्था ने इस पहल की शुरुआत की है इसके परिणाम भी सकारात्मक देखने को मिल रहे हैं इस दिन जिले की तमाम महिलाएं, सास-बहू एक दूसरे को पुष्प देकर गले मिल रही हैं

    इसके अलावा इसी दिवस के अंतर्गत एक खास आयोजन बहुओं के लिए सासू लोगों ने किया जहां बहूरानी दिवस पर केक काटा गया. इस दौरान सास के साथ बहुओं ने बताया कि उनको इस बात को लेकर काफी खुशी है कि उनकी सास ने इतना उन लोगों के लिए सोचा और एक अक्टूबर का खास दर्जा बहू के लिए दिया गया 

  • पंजाब: गैंगस्टर लॉरेन्स बिशनोई का साथी दीपक टीनू फरार

    पंजाब: गैंगस्टर लॉरेन्स बिशनोई का साथी दीपक टीनू फरार

    मानसा: पंजाब के मानसा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर लॉरेन्स बिशनोई का साथी दीपक टीनू मानसा की सीआईए स्टाफ की गिरफ्त से फरार हो गया है। बता दें कि मानसा पुलिस कपूरथला जेल से रिमांड पर लाई थी। पंजाबी सिंगर मूसेवाला मर्डर केस की प्लानिंग में आख़िरी कॉन्फ्रेन्स कॉल लॉरेंस और टीनू के बीच 27 मई को हुई थी। इसके बाद 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का मर्डर हुआ था। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर टीनू रात तीन बजे मानसा पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है।

    दीपक टीनू को मानसा थाने के सीआईए स्टाफ में बंद कर दिया गया था। हाल ही में मनसा पुलिस दीपक टीनू मनसा को गोइंदवाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। बता दें कि मानसा पुलिस ने दीपक को मूसेवाला हत्याकांड में पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक दीपक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में शामिल था। बताया जा रहा है कि आखिरी बार टीनू और लॉरेंस के बीच 27 मई को बातचीत हुई थी। गैंगस्टर के फरार होने के बाद पूरे पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

  • राशिफल (रविवार 2 अक्टूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (रविवार 2 अक्टूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। प्रमाद से बचें। दूरदर्शिता एवं बुद्धिमानी से कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। खर्चों में कमी करना होगी। व्यापार में सही निर्णय नहीं लेने से हानि हो सकती है।

    वृष: राजकीय सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। थकान रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें। नए कार्यों में लाभ होने की संभावना है। परिवार की तरक्की होगी। आपको अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए कार्य करना चाहिए।

    मिथुन: पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। दिन प्रतिकूल रह सकता है। सामाजिक स्तर में परिवर्तन एवं प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अधिक लोभ-लालच न करें।

    कर्क: शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। थकान रहेगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं।

    सिंह: रुके कार्य पूर्ण होंगे। मेहनत सफल रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। आलस्य से बचकर रहें।

    कन्या: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। जोखिम न लें। आवास संबंधी समस्या रहेगी। रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त हो सकेगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

    तुला: नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। श्रम अधिक करना होगा। आपके कार्यों की समाज एवं परिवार में आलोचना हो सकती है। व्यापार सामान्य चलेगा।

    वृश्चिक: चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। आर्थिक समस्या रह सकती है। नए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च का बोझ बढ़ेगा।

    धनु: पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबरें मिलेंगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

    मकर: योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी एवं लापरवाही से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ।

    कुंभ: राजकीय सहयोग मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उचित लाभ हो सकेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी।

    मीन: फालतू खर्च होगा। तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के आसार हैं। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलेंगे।

  • जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस ने 2 तस्कर और 2 सनैचर किए गिरफ्तार

    जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस ने 2 तस्कर और 2 सनैचर किए गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। कमिशनरेट पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स सैल की टीम ने नशीले पदार्थ सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सलीम अहमद पुत्र बशीर अहमद, शेर अली पुत्र बाबू दीन दोनो वासी जिला कठुआ जेएंडके के रूप मे हुई है। डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि एडीसीपी कमलप्रीत सिंह चाहल और एसीपी परमजीत सिंह की देखरेख में इंस्पैक्टर इंदरजीत सिंह की टीम रेरू गेट जीटी रोड पर मौजूद थी, इसी दौरान उक्त आरोपी स्विफ्ट गाड़ी पीबी 91 डी 9068 मे सवार होकर आए पुलिस ने गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो दोनो से 100 ग्राम हैरोईन बरामद हुई।

    इसी तरह थाना बावा बस्ती खेल की पुलिस ने सनैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाली 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित भगत पुत्र रत्न लाल , गौतम पुत्र राजेश कुमार दोनो वासी गांधी नगर के तौर पर हुई  है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताय़ा कि आरोपियों से वारदातों में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल सहित 7 मोबाईल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

  • स्वीप के तहत शतायु मतदाताओं को एसडीएम ऊना ने किया सम्मानित

    स्वीप के तहत शतायु मतदाताओं को एसडीएम ऊना ने किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी सहभागिता स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने, मतदाता साक्षरता को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने एवं एक मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल ने अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस 2022 के मौके पर सौ वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठ मतदाताओं को घर-घर जाकर शाल, टोपी एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और एक मतदाता के रूप में लोकतंत्र में उनकी  भागीदारी  निभाने  के  लिए उनका धन्यवाद किया।  
    डॉ निधि पटेल ने इन शतायु मतदाताओं कों आने वाले विधान सभा चुनाव में   अपने परिवार एवं गांव के अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरितकरने का आग्रह किया। समस्त वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह दिखाते हुए अपना लोकतान्त्रिक  कर्तव्य निभाने का आश्वासन  दिया।
    इस मौके पर निर्वाचन कानूनगो हरजीत सिंह, नायब तहसीलदार राजन शर्मा एवं स्वीप नोडल अधिकारी सुरेश कुमार प्रधानाचार्य रा० कन्या व० मा० विद्यालय ऊना भी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी मिंटू गिरफ्तार, 4 विदेशी पिस्टल बरामद

    पंजाबः बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी मिंटू गिरफ्तार, 4 विदेशी पिस्टल बरामद

    तरनतारनः पंजाब पुलिस ने राज्य में धार्मिक और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को टारगेट कर माहौल बिगाड़ने के लिए पाक की आईएसआई के बड़े प्रयास को हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर नाकाम बना दिया। शनिवार को पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े आतंकी मुकेश कुमार उर्फ मिंटू निवासी गांव जंबा थाना नीलोखेड़ी जिला करनाल हरियाणा को चार विदेशी पिस्तौलों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी को अंबाला में रविवार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

    एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 23 सितंबर को पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल परमिंदर सिंह उर्फ पिंदी निवासी गांव हरशिया जिला गुरदासपुर को जम्मू-कश्मीर, राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित सरहाली टी प्वाइंट के पास 30 बोर के पिस्टल समेत गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बताया कि पाक की खुफिसा एजेंसी आईएसआई के इशारे पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) ने कनाडा बैठे लखबीर सिंह लंडा व पाकिस्तान में रहते हरविंदर सिंह रिंदा के साथ मिलकर पंजाब के धार्मिक और राजनीतिक नेताओं को टारगेट करने के लिए मिशन बनाया है। ताकि पंजाब का माहौल बिगाड़ा जा सके। 

    इस दौरान खुलासा हुआ था कि कनाडा में रहते दमनजोत सिंह काहलो निवासी गांव तलंवडी खुम्मण द्वारा बड़े स्तर पर फंडिंग की जाती है और इस गिरोह के साथ मुकेश कुमार मिंटू के अलावा कुछ ओर लोग जुड़े हुए है। एसएसपी ढिल्लों ने बताया कि पंजाब पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल परमिंदर सिंह पिदी से पूछताछ के आधार पर उसके साथी मुकेश कुमार मिंटू को गिरफ्तार करने के लिए एसपी (आइ) विशालजीत सिंह, डीएसपी (डी) दविंदर सिंह द्वारा सीआइए स्टाफ पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर बिंदरजीत सिंह को हरियाणा में भेजा गया था। उक्त टीम ने अंबाला पुलिस के साथ सांझे आपरेशन दौरान मुकेश कुमार मिंटू को शनिवार को चार विदेशी पिस्टलों समेत गिरफ्तार कर लिया।

  • कपूरथलाः विजीलैंस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    कपूरथलाः विजीलैंस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    कपूरथलाः विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने आज दो दोषी महिलाओं को गिरफ़्तार किया है जो साल 2017 में ब्यूरो की तरफ से दर्ज किये गए एक जालसाज़ी केस में वांछित थी और गिरफ़्तारी से बचने के लिए फ़रार (पीओ) चलीं आ रही थीं। जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम अनीता और अम्बिका, दोनों निवासी सुल्तानपुर लोधी, ज़िला कपूरथला को जनवरी 2021 को विजीलैंस थाना जालंधर में एफआईआर नंबर 05 तारीख़ 09/03/2017 के अंतर्गत पहले ही दर्ज एक मुकदमे में आइपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120- बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 ( 1 ( और 13( 2)) के अधीन केस में अदालत की तरफ से पीओ करार दी गई थीं।

    उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोषी महिलाएं सुल्तानपुर लोधी के पूर्व काऊंसलर तिलक राज की पत्नी और माता हैं। तिलक राज इस मामलो में 05/02/2018 में पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उक्त मुलजिम महिलाओं ने स्टेट बैंक आफ इंडिया ( एसबीआई) की शाखा सुल्तानपुर लोधी और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभुगत करके जाली और फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों पर क्रमवार 20 लाख और 28 लाख रुपए का कर्ज़ लिया था। उक्त दर्ज होने के बाद यह दोनों हाईकोर्ट से ज़मानत ख़ारिज होने के बाद 28/08/2018 से फ़रार थे।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि यह मामला विजीलैंस जांच नंबर 12/2013 के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें मई 2013 से अप्रैल 2016 के समय के दौरान समकालीन दोषी मैनेजर सुलिन्दर सिंह और अन्यों की तरफ से जाली दस्तावेज़ों के आधार पर एसबीआई से खेती कर्जों से सम्बन्धित के कुल 107 केस मंज़ूर किये गए थे, जिसके द्वारा बैंक के साथ 15 करोड़ 83 लाख रुपए का गबन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि विजीलैंस ब्यूरो ने पहले पड़ाव के दौरान 14 कर्ज़ों के मामलों की जांच की और इन मामलों में कुल 33 मुलजिमों को नामज़द किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 26 मुलजिमों को गिरफ़्तार किया जा चुका है और 7 मुलजिम अभी भी फ़रार चल रहे हैं जिनको जल्दी ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।

  • वीरेंद्र कंवर ने अंदरौली में जल क्रीड़ाओं के शुभारंभ की तैयारियों का किया निरीक्षण

    वीरेंद्र कंवर ने अंदरौली में जल क्रीड़ाओं के शुभारंभ की तैयारियों का किया निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंदरौली में 2 अक्टूबर को आरंभ होने जा रही जल क्रीड़ा संबंधी गतिविधियों की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पहलुओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जल क्रीड़ा से संबंधित सुरक्षा पहलुओं बारे भी विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, वन मंडल अधिकारी ऊना मृत्युंजय माधव, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शशि धीमान, खंड विकास अधिकारी बंगाणा रमेश कुमार, नायब तहसीलदार धर्मपाल नेगी सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित हैं। 
  • इस दिन से पंपों पर बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के नहीं मिलेगा पेट्रोल 

    इस दिन से पंपों पर बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के नहीं मिलेगा पेट्रोल 

    नई दिल्लीः मॉनसून की विदाई और सर्दियों की दस्तक के साथ ही दिल्ली में प्रदूषण का खतरा मंडराने लगा है। पॉल्यूशन के खिलाफ दिल्ली सरकार एक्टिव मोड में है। प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार संशोधित जीआरएपी जारी करने जा रही है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी है। गोपाल राय ने कहा कि संशोधित जीआरएपी लागू होने के बाद दिल्ली में बिना पीयूसी सर्टिफिकेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर से दिल्ली में ये नया नियम लागू कर दिया जाएगा।

    3 अक्टूबर से किया जाएगा वॉर रूम लॉन्च

    गोपाल राय ने ये भी कहा कि जीआरएपी के साथ ही 15 पॉइंट वाला एक्शन प्लान लागू करने के लिए सोमवार यानी 3 अक्टूबर को 24×7 वॉर रूम लॉन्च किया जाएगा। वॉर रूम में 15 वैज्ञानिक तैनात रहेंगे जो दिल्ली के प्रदूषण पर 24 घंटे नजर बनाए रखेंगे। इसके अलावा गोपाल राय ने यह भी बताया कि 6 अक्टूबर से दिल्ली में एंडी डस्ट प्रदूषण कैंपेन भी शुरू होने जा रहा है। 10 अक्टूबर से दिल्ली के खेतों में पराली गलाने के लिए बायो डीकम्पोजर का छिड़काव शुरू किया जाएगा। 

    बता दें कि दिल्ली सरकार ने पहले भी वाहनों से फैलने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए ये कदम उठाया था। उस दौरान दिल्ली सरकार ने पीयूसी सर्टिफिकेट ना होने पर 6 महीने की जेल या 10 हजार का जुर्माना या दोनों  का प्रावधान किया था।

    क्यों जरूरी है PUC?

    दिल्ली में वाहनों का प्रदूषण एक बड़ा फेक्टर है। पीयूसी चेकिंग के लिए बड़ी टीम तैनात की गई है, लेकिन एक रिपोर्ट में समाने आया है कि इस मामले में बड़ा तबका लापरवाही कर रहा है और प्रदूषण सर्टिफिकेट रिन्यूअल नहीं करवा रहा है, ऐसे में गाड़ियों से प्रदूषित धुआं दिल्ली की हवा ख़राब कर रहा है। जब प्रदूषण का स्तर Very Poor श्रेणी में पहुंचता है तो स्थिति खराब हो जाती है, इसलिए सरकार ने पिछले साल मार्च महीने में इस फैसले पर विचार करना शुरू किया था।

    पेट्रोल पंप एसोसिएशन की बढ़ी चिंता

    पेट्रोल पंप एसोसिएशन का सुझाव था कि अगर पीयूसी न दिखाने वालों को अगर पेट्रोल-डीजल देने से इनकार किया गया तो पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लग सकती है या लॉ एन्ड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ सकती है। इस सुझाव पर 29 सितंबर को पर्यावरण विभाग ने दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमिटी, परिवहन विभाग, खाद्य विभाग और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ समाधान निकालने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

    कैसे अमल में आएगी योजना?

    गोपाल राय ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा कि इस योजना के लिए एक हफ्ते के अंदर सभी विभाग प्लान सौंप देंगे। इसके बाद दिल्ली सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी और 25 अक्टूबर से बिना पीयूसी सर्टिफिकेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा।

  • वीरेन्द्र कंवर ने बोहरु व चुलहड़ी में किए 20 लाख के विकास कार्याें के भूमिपूजन

    वीरेन्द्र कंवर ने बोहरु व चुलहड़ी में किए 20 लाख के विकास कार्याें के भूमिपूजन

    बोहरु से ओलिंडा बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    ऊना/ सुशील पंडित: ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने  कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज ग्राम पंचायत बोहरू तथा चुलहड़ी में लगभग 20 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बोहरू से ओलिंडा तक चलने वाली बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    उन्होंने चुलहड़ी में 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक सेवा केंद्र भवन तथा ग्राम पंचायत बोहरू में 10 लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन  के विस्तारीकरण कार्य व 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक सेवा केंद्र भवन बोहरू का विधिवत भूमि पूजन किया।
    इस अवसर पर बोहरू तथा चुलहड़ी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सरकार के वर्तमान कार्यकाल में गत पौने पांच वर्षों के दौरान पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। 
    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर 230 करोड़ रुपए, पेयजल योजनाओं के निर्माण पर 150 करोड़ पर तथा भवन निर्माण कार्यों पर 150 करोड रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि  सरकार ने सामाजिक कल्याण तथा जनहित से जुड़े विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में 50ः किराए में छूट दी है इसके अलावा 125 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल पूरी तरह माफ कर बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश सरकार 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को बिना आय सीमा के पेंशन सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए कृषि, बागवानी तथा पशुपालन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया गया है जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को मिला है। उन्होंने कहा कि गत पौने पांच वर्षों में कुटलैहड़ क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध करवाने को विशेष प्रयास किए हैं जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के लोगों को मिला है तथा भविष्य में क्षेत्र के हर खेत तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भविष्य में कुटलैहड़ क्षेत्र में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे तथा औद्योगिक निवेश को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बंगाणा में 20 करोड रूपए से निर्मित लघु सचिवालय भवन, 8 करोड रूपए से निर्मित बीडीओ कार्यालय भवन, अग्नि शमन भवन, उप रोजगार कार्यालय, जलशक्ति विभाग, बिधुत विभाग मंडल कार्यालय तथा भूसंरक्षन विभाग के उपमंडल कार्यालय की स्वीकृति कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास के परिचायक है।  कार्यक्रम में जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा बोहरू पंचायत की प्रधान पूनम रानी, चुलहड़ी पंचायत के प्रधान करण सिंह व पूर्व प्रधान राकेश कुमार ने भी अपने विचार रखे।
    इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, ग्राम पंचायत बोहरू की प्रधान पूनम रानी व उप प्रधान तरसेम लाल, ग्राम पंचायत चुलहड़ी के प्रधान करण सिंह व उप प्रधान सुभाष चंद, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शशि पाल धीमान, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान, नायब तहसीलदार धर्मपाल नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।