Blog

  • राज्यपाल ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए

    राज्यपाल ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में गैर-सरकारी संगठन एक्ट ह्यूमेन द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित कृत्रिम अंग वितरण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 15 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए, जिससे उन्हें पुनः शारीरिक गतिशीलता प्राप्त होगी और वे अधिक आत्मनिर्भर जीवन जी सकेंगे।

    विभिन्न आयु वर्ग के ये लाभार्थी ऊना, कांगड़ा, रोहड़ू, शिमला और सिरमौर जिलों से इस शिविर में पहुंचे थे। कृत्रिम अंगों का वितरण 4 जून को राज्य रेड क्रॉस भवन में एक्ट ह्यूमेन द्वारा आयोजित पंजीकरण एवं मूल्यांकन शिविर के आधार पर किया गया, जिसमें पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनकी आवश्यकताओं का आकलन किया गया था।

    लाभार्थियों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने उन्हें जीवन की चुनौतियों का साहस और आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कई बार अप्रत्याशित परिस्थितियां और दुर्घटनाएं लोगों से चलने-फिरने या दैनिक कार्य करने की क्षमता छीन लेती हैं, लेकिन इस प्रकार की संवेदनशील पहल न केवल उनकी शारीरिक गतिशीलता लौटाती है, बल्कि उनके आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और जीवन में नई आशा का भी संचार करती है।

    राज्यपाल ने एक्ट ह्यूमेन की समर्पित मानवीय सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि संस्था का कार्य समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने दिव्यांगजनों तक पहुंचकर उन्हें आधुनिक कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए संस्था और राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त प्रयासों की प्रशंसा की।

    राज्यपाल ने लोगों से ऐसी कल्याणकारी पहलों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए दिव्यांगजनों से कहा कि वे स्वयं को कभी भी असहाय या किसी से कम न समझें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में अपार क्षमता और शक्ति होती है। दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और उचित सहयोग के बल पर कोई भी व्यक्ति आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जी सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को मिलकर दिव्यांगजनों के लिए समान अवसर, सुगम वातावरण और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

    इससे पूर्व एक्ट ह्यूमेन की संस्थापक हरलीन कौर ने राज्यपाल का स्वागत किया और संस्था द्वारा संचालित विभिन्न मानवीय गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक्ट ह्यूमेन ने इससे पहले सोलन, कांगड़ा, धर्मशाला और मंडी जिलों में भी कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित कर अनेक दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाए है। संस्था केवल सहायक उपकरण ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा उपचार के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है।

    उन्होंने कहा कि संस्था ने हिमाचल प्रदेश में दिव्यांगजन-अनुकूल आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। सोलन मॉल रोड स्थित चिल्ड्रन्स पार्क को दिव्यांगजन-अनुकूल पार्क में परिवर्तित किया गया है। इसके अतिरिक्त, शिमला के रानी झांसी पार्क और ब्रॉकहर्स्ट पार्क को भी सुगम एवं व्हीलचेयर-अनुकूल बनाया गया है, जिससे दिव्यांगजन और व्हीलचेयर उपयोगकर्ता सम्मानपूर्वक एवं सहजता से सार्वजनिक मनोरंजन स्थलों का आनंद ले सकें।

    एक्ट ह्यूमेन हिमाचल के प्रबंधक योगेश शर्मा ने भी राज्यपाल को संस्था की प्रदेश में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: विवादित टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे Ritu Nooran और मंगी खान, भारी हंगामा, देखे वीडियो

    Jalandhar News: विवादित टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे Ritu Nooran और मंगी खान, भारी हंगामा, देखे वीडियो

    रितू पर आरोप, सेवादार के घर पर फायरिंग की दी धमकी, गुलशन मीर का आया बयान

    जालंधर, ENS: लसूड़ी मोहल्ले में सूफी गायक नूरा सिस्टर्स का परिवार लगातार चर्चा में चल रहा है। कई बार वह परिवारिक मसले के कारण विवादों रह चुका है, लेकिन इस बार कुल्ले वाली सरकार के बाबा जी के बारे में गलत टिप्पणी करने को लेकर मामला गरमा गया है। इसी को लेकर आज लोगों द्वारा परिवार के खिलाफ रोष पाया जा रहा है। विवादित टिप्पणी करने को लेकर जब लोग परिवार से रीतू नूरां और मंगी खान को लेकर माफी मांगने की बात करने पहुंचे तो मामला गरमा गया। इस दौरान लोगों ने परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए। महिला अनू सिद्धू ने आरोप लगाते हुए कि रीतू नूरां और मंगी खान के बारे में परिवार से बात करने के लिए पहुंचे तो उनके साथ लड़ने की कोशिश की गई। महिला ने कहा कि परिवार कहता है कि उनके पास पैसा नहीं लेकिन सोने हद से ज्यादा पहना हुआ है। उन्होंने कहा कि आज गुरु के बारे में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर परिवार से बात करने पहुंचे तो परिवार द्वारा उनके खिलाफ गलत व्यवहार किया गया। उन्होंने कहाकि रितू नूरां अभी भी मेले में जा रही है। लेकिन उन्हें बाबा जी के बारे में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कुछ नहीं कह रहे। महिला ने समाज से विवादित टिप्पणी को लेकर परिवार का बॉयकाट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके पास रिकार्डिंग की मौजूद है, जिसमें रितू नूरां ने गालियां निकाली और सेवादार के घर पर गोलियां चलाने की धमकी दी। इस मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत दे दी गई है। वहीं गुलशन मीर से बात करने की बात की गई तो उन्होंने कहाकि बच्चों से गलती हुई है और वह गलत बोले है, लेकिन उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है। वहीं मां ने कहाकि बच्चों को नहीं पता था कि बाबा जी का नाम सोमनाथ है। आरोप हैकि बाबा जी ने 3 से 4 बार हल्ला किया। बच्चे प्रोग्राम पर गए और उनके साथ टोका टाकी की, उस्ताद जी के साथ गए तब भी उन्हें टोका गया। इस दौरान आरोप है कि बाबा जी ने मंगी को डंडा मार दिया। जिसके बाद विवाद गरमा गया और वह गुस्से में उन्हें बोल पड़े। लेकिन बच्चों को नहीं पता था कि वह कुल्ले वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि आज लोग धरना लगाने के लिए आ गए, उनके घर में मेला चल रहा था। इस दौरान परिवार का आरोप है कि लोग हथियार लेकर आ गए। घटना के बाद पुलिस को सूचित कर दिया गया है।  
  • Punjab News: CM Mann का Sports पर फोकस, पिछली सरकारों की तुलना 9 गुणा बढ़ाकर दिया 1790 करोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann का Sports पर फोकस, पिछली सरकारों की तुलना 9 गुणा बढ़ाकर दिया 1790 करोड़, देखें वीडियो

    हॉकी में पहली बार चैपिंयन ट्रॉफी की होगी मेजबानी

    संगरूरः पंजाब को खेल के क्षेत्र में देश का सिरमौर बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 9.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए एक अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान एक बेहद खास और उत्साहवर्धक नजारा देखने को मिला। स्विमिंग पूल के शुभारंभ के मौके पर वहां मौजूद नन्हें तैराकों (बच्चों) ने एक तैराकी रेस का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद पूल के किनारे खड़े होकर,क्लैप बजाकर इस रेस की शुरुआत करवाई और बच्चों का हौसला बढ़ाया। बच्चों की प्रतिभा देख सीएम गदगद नजर आए और उन्होंने उभरते हुए खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में खेलों में क्रांति लाने का बीड़ा उठाया है। हमारी सरकार ने पहली बार खेलों के लिए रिकॉर्ड 1,790 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट रखा है। यह खेल और राज्य के युवाओं के प्रति हमारी सच्ची प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में क्रिकेट और कबड्डी की तर्ज पर सभी खेलों के लीग मुकाबले आयोजित करवाए जाएंगे, ताकि हर प्रतिभावान खिलाड़ी को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके। मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की खेल नीतियों पर जमकर प्रहार किया। मान ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में खेल बजट मात्र 200 करोड़ रुपये के आसपास सिमट कर रह जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामूली बजट के कारण पंजाब के होनहार खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाएं तक नसीब नहीं होती थीं और कई प्रतिभाएं दम तोड़ देती थीं। सरकार का मुख्य फोकस जमीनी स्तर से (ग्रासरूट) नई खेल प्रतिभाओं को तलाशना और उन्हें तराश कर अंतरराष्ट्रीय मंचों (जैसे ओलंपिक और एशियाई खेलों) के लिए तैयार करना है। इस रिकॉर्ड बजट और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे की बदौलत अब पंजाब के खिलाड़ियों को विदेशों जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं अपने ही राज्य में मिलेंगी। सीएम ने स्पष्ट किया कि अब पंजाब में पैसे या सुविधाओं की कमी के कारण किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी का सपना नहीं टूटेगा। आयोजन के अंत में मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनका एकमात्र सपना पंजाब को फिर से खेलों में देश का ‘नंबर-वन’ राज्य बनाना है और यह अत्याधुनिक स्विमिंग पूल उसी दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है।
  • IDFC Bank Scams मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    IDFC Bank Scams मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सीबीआई के द्वारा हरियाणा में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले मामले को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की गई। सीबीआई की टीम के द्वारा आईडीएफसी बैंक घोटाले मामले में बैंक के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक आईडीएफसी बैंक का अकाउंटेंट है, जबकि दूसरा एयू स्मॉल बैंक का डाटा एंट्री ऑपरेटर है। दोनों आरोपियों को सीबीआई के द्वारा आज कोर्ट में पेश किया गया।

    जहां पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों का तीन-तीन दिन का रिमांड हासिल किया है और तीन दिन के रिमांड के दौरान सीबीआई के द्वारा करोड रुपए के घोटाले मामले में बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। सीबीआई के द्वारा हरियाणा के विभिन्न विभागों में हुए करोड़ों रुपए के गबन मामले को लेकर एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है।

    इससे पहले हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था और हाल ही में कई और लोगों की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई के द्वारा अलग-अलग स्थान पर छापेमारी की जा रही है। वहीं इस मामले में आईडीएफसी बैंक और एयू स्मॉल बैंक के दो कर्मचारियों का सीबीआई के हत्या चढ़ना कहीं ना कहीं इस मामले में सीबीआई के लिए एक बड़ी लीड है। करोड़ रुपए के गबन और हेर फेर मामले में अब सीबीआई के हाथ कुछ और डाटा सामने आ सकता है और इस मामले में आने वाले समय में कई लोगों पर भी गाज गिर सकती है।

     

  • पुलिस कर्मियों ने Free में बिरयानी खाकर पैसे मांगने पर किया हंगामा, SP ने किया Suspended, देखें वीडियो

    पुलिस कर्मियों ने Free में बिरयानी खाकर पैसे मांगने पर किया हंगामा, SP ने किया Suspended, देखें वीडियो

    महराजगंजः उत्तर प्रदेश में महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, डायल-112 की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों और होटल संचालक के बीच बिरयानी के भुगतान को लेकर विवाद हो गया। होटल संचालक का कहना हैकि डायल-112 के पुलिसकर्मी पुरैना खंडी चौरा स्थित होटल ताज में आए और 3 प्लेट बिरयानी पैक कराई। जब उनसे भुगतान मांगा गया, तो उन्होंने पैसे देने से आनाकानी की और हंगामा करने लगे।

    पुलिसकर्मियों ने होटल संचालक को खरी खोटी सुना दी। इसी दौरान होटल संचालक ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया। बिरयानी के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद एसपी ने 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में पुलिस आचरण नियमावली के उल्लंघन और अनुशासनहीनता की पुष्टि हुई।

    इसके बाद डायल-112 के दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। मामले में शामिल संबंधित होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं संचालक के अनुसार, ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई थी। होटल संचालक का कहना है कि पुलिसकर्मियों द्वारा इस प्रकार की घटना यह तीसरी बार की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय व्यापारियों में भी नाराजगी है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई के बाद मामले में विभागीय जांच आगे बढ़ेगी।

     

  • चौपाल क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

    चौपाल क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

    शिमला: जिले के चौपाल नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमिता ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें नगर पंचायत से संबंधित विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस अवसर पर नगर पंचायत चौपाल के पूर्व अध्यक्ष चंद्र मोहन ठाकुर तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव यशपाल तनैक भी उपस्थित थे।

     

  • 8 घंटे से बोरवेल में फंसे निर्भर को लेकर रेस्क्यू जारी, कैमरे में नजर आया हाथ, देखें वीडियो

    8 घंटे से बोरवेल में फंसे निर्भर को लेकर रेस्क्यू जारी, कैमरे में नजर आया हाथ, देखें वीडियो

    अंबालाः जिले के पास स्थित गांव धन्यौड़ा से सुबह 4 वर्षीय मासूम निर्भय खेलते-खेलते 220 फुट गहरे खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। वहीं घटना को लेकर 8 घंटे का समय हो गया और बच्चा बोरवेल में फंसा हुआ है। वहीं आर्मी-एनडीआरएफ द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बोरवेल में फंसे बच्चे का कैमरे में हाथ नजर आया। दरअसल, बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और सेना की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। बोरवेल में करीब 60 फीट की गहराई से पानी शुरू हो रहा है।

    रस्सी के सहारे अंडरवॉटर कैमरे उतारे गए हैं। डेढ़ बजे बारिश शुरू होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई। सेना ने बोरवेल के ऊपर टेंट लगाया है। एनडीआरएफ टीम के एक सदस्य ने बताया कि कैमरे में बच्चे का एक हाथ ऊपर की ओर दिखाई दिया, जबकि गर्दन नीचे की तरफ झुकी हुई है। उसे निकालने के लिए अब तक 7 बार कांटे और कुंडी डालकर कोशिश की गई, लेकिन कपड़ा नहीं फंस पाया और हाथ ऊपर होने के कारण भी दिक्कत आई। दरअसल, दोपहर में करीब डेढ़ बजे बचाव टीम ने स्पेशल तैयार करवाया गया कांटा-कुंडी बोरवेल में डाला।

    कुछ देर प्रयास करने के बावजूद इसमें बच्चे का कपड़ा नहीं फंसा। अब नए सिरे से कुछ प्रयास होंगे। निर्भय के पिता मनजीत सिंह हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत बिजली निगम में कार्यरत हैं। उसके दादा करनैल सिंह धान की रोपाई के चलते तड़के से ही खेत में थे, जहां करीब दो एकड़ में धान की रोपाई का काम चल रहा था। रेस्क्यू के दौरान पिता मनजीत सिंह “मेरे निर्भय को बचा लो… उसे बाहर निकाल लो…” कहकर अचानक जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं, मां जसबीर कौर सदमे में हैं। निर्भय की 12 साल की एक बहन भी है।

     

  • ग्लेशियर पिघलने से भारी तबाही, मनाली-लेह हाइवे बंद, टूटा गांवों से संपर्क, कई पर्यटक फंसे, देखें वीडियो

    ग्लेशियर पिघलने से भारी तबाही, मनाली-लेह हाइवे बंद, टूटा गांवों से संपर्क, कई पर्यटक फंसे, देखें वीडियो

    मनालीः हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिलें ग्लेशियर पिघलने से भारी तबाही मच गई। दरअसल, लाहौल-स्पीति में लगातार बढ़ते तापमान के कारण ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने से जाहलमा नाले में एक बार फिर बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। बाढ़ के चलते नाले पर बनाया गया अस्थायी वैकल्पिक मार्ग भी बह गया, जिससे दोनों ओर दर्जनों वाहन, पर्यटक, सरकारी कर्मचारी, विद्यार्थी और स्थानीय लोग फंस गए हैं। पहाड़ों में ग्लेशियर पिघलने से नालों में बाढ़ आ रही है। इससे दूर-दराज के इलाके को जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा बह गया और 50 से ज्यादा पर्यटकों की गाड़ियां फंस गईं। लाहौल-स्पीति की पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि नाले में पानी बढ़ने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद पर्यटकों की 50 से ज्यादा गाड़ियां फंस गईं।
    पानी के बहाव में अचानक तेजी आने से जाहलमा नाले में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिससे मनाली-लेह हाईवे का एक हिस्सा बह गया। लाहौल-स्पीति जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है और करीब एक दर्जन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। बाढ़ के साथ आए मलबे के कारण जिला मुख्यालय केलांग जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया। जिले के दूरदराज के इलाकों को जोड़ने वाला जॉबरंग पुल भी पानी में डूब गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिस्पा में अचानक आई बाढ़ के कारण मनाली-लेह राजमार्ग बंद हो गया। झालमा नाले में आई बाढ़ के चलते कई गांवों तक पहुंचना संभव नहीं है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फ पिघलने से झालमा नाले का जलस्तर बढ़ गया है। अचानक आई बाढ़ के वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 70 आरसीसी इकाई तीन मशीनों की मदद से मनाली-लेह राजमार्ग को बहाल करने के काम में जुटीं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में 2 और 3 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। कांगड़ा और मंडी जिलों के लिए दो तथा तीन जुलाई को, जबकि कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए तीन जुलाई को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। शिमला, कांगड़ा और सुंदरनगर में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुईं।
  • 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते दारोगा रंगेहाथो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    20 हजार रुपए की रिश्वत लेते दारोगा रंगेहाथो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मेरठः पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निरोधक) टीम ने गंगानगर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक (दरोगा) प्रकाश चंद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पूरे मामले की चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार, वर्ष 1993 बैच के दरोगा प्रकाश चंद एक आपराधिक मुकदमे की विवेचना कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने विवेचना के दौरान एक व्यक्ति का नाम मुकदमे से हटाने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

    शिकायतकर्ता ने इस संबंध में एंटी करप्शन टीम से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि एक मुकदमे में विवेचना से नाम निकालने के नाम पर प्रकाश चंद ने 2 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन टीम ने पुलिस लाइन के गेट नंबर 3 से दारोगा को 20 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दारोगा ने रिश्वत की रकम लेने के लिए पीड़ित को पुलिस लाइन के गेट नंबर 3 पर बुलाया था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले का सत्यापन किया और शिकायत सही पाए जाने पर योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया।

    तय योजना के तहत शिकायतकर्ता जब रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये लेकर दरोगा के पास पहुंचा, तभी पहले से मौके पर मौजूद टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रकाश चंद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी दरोगा को अपने साथ ले गई और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। मामला ऐसे समय सामने आया है जब भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर लगातार जोर दिया जा रहा है। ऐसे में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Punjab News: 2 दिन पहले घर से गए नौजवान का नहर में शव बरामद

    Punjab News: 2 दिन पहले घर से गए नौजवान का नहर में शव बरामद

    होशियारपुरः जिले में नसराला के गांव तारागढ़ में 2 दिन पहले लापता हुए नौजवान की लाश आदमपुर दुआबा नहर से मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव वासियों ने बताया कि नौजवान का 28 जून दोपहर 12:30 बजे के करीब फोन आया और वह फोन सुनते ही अपनी एक्टिवा पर सवार होकर घर से चला गया। जिसके बाद आज उसका नहर से शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 27 वर्षीय मनप्रीत मनी पुत्र परमजीत सिंह गांव तारागढ़ के रूप में हुई है। परिवार का कहना है कि शाम तक घर न आने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौकी नसराला को दी।

    आज सुबह मेहटियाणा पुलिस को एक एक्टिवा अड्डा मेहटियाणा से 2 किलोमीटर आदमपुर वाली तरफ मिलने पर संदिग्ध रूप से परिवार के सदस्यों और उनके साथियों ने नहर के किनारे-किनारे ढूंढना शुरू कर दिया। गांव कालरा के पास उन्होंने मनप्रीत की लाश पानी में डूबी देखी। आदमपुर पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने कार्रवाई करते हुए लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।