Blog
-

जिला व्यय निगरानी समिति ने की नकदी जब्ती मामलों की समीक्षा
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना की जिला व्यय निगरानी समिति ने चुनावी व्यय निगरानी के लिए गठित स्थैतिक निगरानी दलों और उड़न दस्तों द्वारा की गई नकदी जब्ती के मामलों की समीक्षा के लिए बुधवार को बैठक की. अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला व्यय निगरानी समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता आयोजित इस बैठक में जिला कोषागार अधिकारी विशाल रघुवंशी और क्रेडिट योजना अधिकारी संजय संख्यान ने भाग लिया।बैठक में मुख्य रूप से 14,08,170/रुपये की महत्वपूर्ण जब्ती के मामले को लेकर चर्चा की गई, जिसे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में तैनात स्थैतिक निगरानी दल द्वारा भैरा, ऊना के रहने वाले एक व्यक्ति के निजी वाहन से जब्त किया गया था। यह जब्ती 17 मई, 2024 को ठठल के पास हुई थी, जिसमें उक्त व्यक्ति नकदी के स्रोत या दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहा था। जब्त राशि को उप कोषागार, अम्ब में जमा किया गया था। समिति ने जब्त राशि को अब ऊना के कर एवं आबकारी उप आयुक्त को सौंपने का निर्णय लिया है।महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि इस सन्दर्भ में 21 मई को परवाणू के आयकर (जांच) उप निदेशक के कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ था। इसमें जब्त राशि को ऊना के आयकर अधिकारी को सौंपने का अनुरोध किया गया था।समिति ने विस्तृत विचार-विमर्श और संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद, एसडीएम (एआरओ) अम्ब और कोषागार अधिकारी अम्ब को निर्देश दिया है कि वे आयकर विभाग के वारंट के अनुसार जब्त नकदी को कर एवं आबकारी उप आयुक्त ऊना को सौंप दें। -

पंजाब : Dr. B.R. Ambedkar की तस्वीर को लेकर विवादों में घिरे राजा वडिंग, गरमाई सियासत, देखें वीडियो
लुधियाना : लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस प्रधान और लुधियाना से उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को सम्मान में बाबा भीमराव आम्बेडकर की तस्वीर दी गई थी। जिसको लेकर सियासत गरमा गई है। दरअसल, सम्मान में दी गई तस्वीर को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें बाबा भीमराव आम्बेडकर की तस्वीर को पैरों में रख दिया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक पार्टियां लगातार जमकर राजा वडिंग पर तंज कस रही है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसी का सम्मान नहीं करती है, वे हमेशा संविधान के खिलाफ रहे है। उन्होंने इस मामले पर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की आलोचना की। लेकिन दूसरी ओर विपक्ष द्वारा निशाना साधे जाने पर राजा वडिंग का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर उनके सिर के ताज है।
राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान का सम्मान करती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी संविधान को खत्म करना चाहती है। इसलिए रवनीत सिंह बिट्टू जो बातें करते है, वह हवा में है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि डॉ. भीमराव आम्बेडकर हमारे सिर का ताज है। लेकिन ये नेता धर्म पर भी राजनीति कर रहे है।
-

जालंधरः पूर्व CM की हत्या का दोषी जगतार सिंह तारा UAPA केस में हुआ बरी
जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह तारा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जगतार सिंह के खिलाफ देहात के थाना गोराया में तारा के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम एक्ट (यूएपीए) और आर्म्स एक्ट एक केस दर्ज था। इस मामले में आज जगतार सिंह को जालंधर कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया, जिसमें कोर्ट ने तारा को बरी कर दिया है। पहले चर्चा थी कि तारा को कोर्ट लेकर आया जाएगा, मगर फिर तारा की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।
जगतार सिंह तारा के वकील केएस हुंदल ने बताया कि साल 2012 में में तारा के खिलाफ गोराया थाने में केस दर्ज हुआ था। बीती 20 तारीख को कोर्ट में बहस हुई थी। जिसके बाद कोर्ट ने आज सुनवाई का समय रखा था। आज कोर्ट में तारा को बरी कर दिया। तारा के बरी होते ही जालंधर के सिख संगठनों के खुशी जताई। 2004 में 20/21 जनवरी की मध्यरात्रि में बुडै़ल जेल की बैरक नंबर-7 में बंद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह हत्या के दोषी जगतार सिंह तारा, परमजीत सिंह भ्यौरा, उनके कुक और हत्या के मामले संलिप्त देव सिंह देवी सुरंग खोदकर जेल से भाग गए थे। आरोपियों ने बैरक में टॉयलेट सीट को उखाड़कर अंदर ही अंदर 94 फीट लंबी सुरंग खोदी थी।
इस सुरंग में एक समय पर एक व्यक्ति जा सकता था। सुरंग खोदने के समय मिट्टी यहां वहां न गिरे, इसके लिए आरोपी साथ-साथ मिट्टी का लेप कर देते थे। सुरंग बुडैल जेल की दीवार तक खोदी गई जहां तक पहुंचने के बाद आरोपी दीवार फांदकर भागे। आरोपियों ने सुरंग का मुंह खेतों की तरफ खोला था। वहां से निकलने के बाद 15-20 कदम की दूरी तक पहुंचकर दीवार फांद भाग गए थे। दीवार पर कांच के टुकड़े लगे थे, लेकिन उन पर कपड़ा डालकर आरोपी फरार हुए थे।
-

आर्ट ऑफ लिविंग के तीन दिवसीय “प्रॉजेक्ट पवित्रा” वर्कशाप का हुआ आयोजन
एन.सी.सी. कैडेट्स का एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने किया मार्गदर्शनजिला अस्पताल ऊना की टीम द्वारा रक्तदान शिविर आयोजितऊना/सुशील पंडित : नवोदय विद्यालय पेखूबेला में छठी स्वतंत्र एन.सी.सी. कंपनी ऊना के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मे 593 कैडेट भाग ले रहे है ।कैंप के आठवें दिन एन.सी.सी. कैडेट्स को विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित करके प्रशिक्षण दिया गया। इनमें ड्रिल का अभ्यास, मैप रीडिंग और फायरिंग मुख्य रहीlकैंप में एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान विशेष रूप से उपस्थित हुए । अपने संबोधन में,उन्होंने कैडेट को कड़ी मेहनत, अनुशासन, समानुभूति, असफलताओं को सहते हुए प्रतिदिन सकारात्मक सुधार करने हेतु कैडेट्स का बेहद रोचक ब आसान शब्दों में मार्गदर्शन किया। कैंप की स्पेशल गेस्ट लेक्चर श्रृंखला में श्री श्री रविशंकर जी की संस्था दि आर्ट ऑफ लिविंग के तीन दिवसीय “प्रॉजेक्ट पवित्रा” वर्कशाप का संचालन प्रशिक्षिका पूजा डोगरा द्वारा किया गया जिसमें किशोरियों को किशोरावस्था के दौरान समस्याओं से और सही ज्ञान,योग,घरेलू उपचार और आयुर्वेद द्वारा इन समस्याओं से छुटकारा हेतु वैज्ञानिक तथ्यों के साथ समझाया गया ।जिला अस्पताल ऊना की टीम ने कैंप स्थल पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया जिसमें कैंप कमांडेंट लैफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी सहित 12 यूनिट रक्त, एनसीसी कैडेट द्वारा दिया गया। सायकालीन सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने फीचर फिल्म सैम मानेकशॉ का अवलोकन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम पहाड़ी नाटी,पंजाबी गीत एवं हरियाणवी नृत्य मे विशेष रुचि दिखाई। इस मौके पर कमान अधिकारी लैफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी ,सेना मैडल उपस्थित रहे। इस उपलक्ष्य पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन अश्विनी कुमार, विवेक, सुरेश कुमार, पम्मी, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, पारुल और वरिष्ठ सुनील कुमार, सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार प्रभु, मोहन कुमार, सुमेश चंद, राजेश कुमार, कुलविंदर राणा, मनीष कुमार, संजीव कुमार व छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एन.सी.सी. ऊना के कार्यालय अधिकारी विपिन शर्मा, अभिषेक कुमार व रमन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। -

पंजाबः Fruit मंडी में सरेआम गुंडागर्दी, हमलावारों ने तेजधार हथियार से दुकानदार पर किया हमला, कई घायल, देखें वीडियो
अमृतसर: जिले के हाल गेट के पास फ्रूट मंडी में सरेआम गुंडागर्दी का नाच देखने को मिला। बताया जा रहा है कि 25 से 30 लोगों ने एक दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिससे 10 से 12 लोग घायल हो गए। इस मौके पर पीड़ित दुकानदार द्वारा बताया जा रहा है कि रेहड़ा साइड लेने को लेकर पहले उन लोगों ने उनसे बहसबाजी की, जिसके बाद उन्होंने 25 से 30 लोगों को हथियार के साथ बुला लिया और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पूरे बाज़ार में ईंट-पत्थर चलाये गये। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दुकानदार द्वारा बताया जा रहा है कि पहले रेहड़ा साइड करने को लेकर रेहड़े वाले व दुकानदार के बीच बहस हुई, जिसके बाद दुकानदारों ने 25 से 30 लोगों को बुला लिया और उन पर हमला कर दिया। दुकानदार द्वारा कहा जा रहा है कि उनके पास कृपाण, कांच की बोतलें, बेसबॉल और कई अन्य हथियार थे, जिनसे उन्होंने हमला किया और उनके 10 से 12 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस अधिकारी द्वारा बताया जा रहा है कि हाल गेट के पास फ्रूट मार्केट में एक दुकानदार पर करीब 25 से 30 लोगों ने हथियारों से हमला कर दिया और उनमें से 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और पूरी जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-
IIIT ऊना को उन्नत टीकाकरण डेटा प्रणाली के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ
ऊना/ सुशील पंडित : IIIT ऊना को श्री सिवासुब्रमणिया नादर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, चेन्नई, तमिलनाडु के साथ मिलकर UNIHISID नामक एक नवाचारी प्रणाली के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ है। यह नई तकनीक विभिन्न टीकाकरण प्रणालियों के एकीकरण को स्वचालित करती है और डेटा की गुणवत्ता में सुधार करती है। UNIHISID चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है, जो उच्च गुणवत्ता वाला डेटा प्रदान करती है जिससे चिकित्सा इतिहास को बेहतर समझने में मदद मिलेगी और नीति-निर्माण और निर्णय-निर्माण में सहायता मिलेगी।IIIT ऊना के निदेशक, प्रो. मनीष गौर, इस खबर को साझा करते उन्होंने कहा, “यह प्रगति स्वास्थ्य सेवा में सुधार के प्रयास में एक बड़ा कदम है और यह सुनिश्चित करती है कि सभी को सटीक और प्रभावी चिकित्सा देखभाल प्राप्त हो। एक युवा संस्थान के रूप में, IIIT ऊना के लिए यह हमारे औद्योगिक विकास से जुड़े विश्व स्तरीय शोध के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” -

पंजाबः PM मोदी की रैली से पहले दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
पटियालाः दिल्ली के बाद अब पटियाला में दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने का मामला सामने आया है। इसकी जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरुपवंत सिंह पन्नू ने ली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस मौके पर मौजूद बताई जा रही है। दरअसल 23 मई को पटियाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उससे पहले पटियाला में खालिस्तानी नारे दीवारों पर लिखे गए हैं। इसलिए पुलिस भी हरकत में आ गई है और स्थिति पर बेहद करीबी से नजर रखी जा रही है।
दिल्ली में भी लिखे जा चुके हैं खालिस्तानी नारे
इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में भी खालिस्तान के समर्थन में एक बार फिर से नारे लिखे जाने का मामला सामने आ चुका है। करोलबाग और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के नीचे खालिस्तान के समर्थक नारे लिखे गए हैं। पुलिस भी मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस ने इन नारों को मिटाया था. ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ वाले नारे आखिर लिखे किसने, पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी फटेज भी खंगाले गए। अमेरिका में बैठा खालिस्तानी गुरुपवंत सिंह पन्नू सोशल मीडिया पर नारे लिखवाए जाने की जिम्मेदारी ले चुका है। इस मामले में मेट्रो पुलिस ने भी केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं देश विरोधी इन नारों को मिटा दिया गया है।
कौन है गुरुपवंत सिंह पन्नू?
गुरुपवंत सिंह पन्नू इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। दरअसल अमेरिका में उसकी कथित तौर पर हत्या की कोशिश की गई थी। हत्या की साजिश का आरोप भारत पर लगाया गया। लेकिन भारत ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं रूस का भी कहना है कि अमेरिका के पास इसे लेकर भारत के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है। उसी गुरुपवंत सिंह पन्नू ने अब दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखवाए जाने की जिम्मेदारी ली है।
-

सीनियर डिप्टी मेयर को मिली धमकी, जान का खतरा बताकर SSP को दी शिकायत
चंडीगढ़ः सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू को अपनी जान का खतरा बताते हुए चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर को एक शिकायत भेजी है। इस शिकायत में उन्होंने कहा है कि 19 मई को पांच लोग उनके घर के बाहर आकर उन्हें धमकी देकर गए हैं। आरोपियों ने आगे देख लेने के लिए भी बोली है। सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत ने बताया कि वह अपने दो नाबालिग बच्चे और पत्नी के साथ यहां पर रहते हैं। लेकिन हर रोज इस तरह की घटनाएं यहां पर होती रहती हैं। कुलजीत सिंह ने बताया कि 2022 में भी उन्होंने पुलिस को अपनी शिकायत दी थी।
लेकिन पुलिस की तरफ से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वह आजकल लोकसभा चुनाव को लेकर दिनभर घर से बाहर रहते हैं। लेकिन उन्हें अपने बच्चों की चिंता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। इस इलाके में पुलिस की तरफ से न तो किसी प्रकार की कोई गश्त की जाती है, न ही यहां पर कोई पुलिस बीटबॉक्स बना है। पीड़ित कुलजीत सिंह ने बताया कि उनके पास एक लाइसेंसी हथियार हैं, लेकिन चुनाव के कारण वह भी पुलिस स्टेशन में जमा है। इस कारण उन्हें अपनी सुरक्षा में खतरा लगता है। पुलिस को इस इलाके में अपनी चौकसी बढ़ानी चाहिए। पिछले दिनों कई दुकानों से यहां पर चोरी भी हुई है। इसके बाद भी पुलिस इस इलाके पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्हें अपनी सुरक्षा से ज्यादा इलाके के लोगों की सुरक्षा मजबूत होनी चाहिए। वह इस पर काम कर रहे हैं।
-

इस मामले में ACP गिरफ्तार, छापे में मिली करोड़ों की प्रॉपर्टी
हैदराबाद: तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को सेंट्रल क्राइम स्टेशन (CCS) ACP उमा महेश्वर राव को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उमा महेश्वर राव साहित्य इंफ्रा मामले की जांच के लिए मुख्य विशेष अधिकारी थे, जो कई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला है। ACB की तलाशी अशोक नगर में उमा महेश्वर राव के घर, और हैदराबाद में उनके दोस्तों के कुछ घरों, सीसीएस कार्यालय और आंध्र प्रदेश में 2 अलग-अलग स्थानों पर 10 घंटे से अधिक समय तक चली।

ACB अधिकारियों ने राव की 17 संपत्तियों की पहचान की है, जिसमें घटकेसर में 5 संपत्तियां शामिल हैं। छापेमारी कर रहे अधिकारियों के होश उस समय फाख्ता हो गए जब उन्होंने राव के आवास से 600 ग्राम सोने के अलावा 38 लाख रुपये नकद बरामद किए। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने कथित तौर पर उमा महेश्वर राव के बैंक लॉकरों की भी पहचान की और कुछ महत्वपूर्ण संपत्ति दस्तावेज बरामद किए। राव पर इब्राहिमपटनम के ACP के रूप में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था।
आरोप हैं कि राव ने साहित्य इंफ्रा मामले में आरोपियों से पैसे वसूले थे और भूमि विवाद में पीड़ितों के बजाय अपराधियों का समर्थन करके बड़ी रकम एकत्र की थी। ACP उमा महेश्वर राव पर यह भी आरोप है कि उन्होंने BJP नेता चरण चौधरी को धमकी दी थी और कथित तौर पर टास्क फोर्स के डीसीपी राधाकिशन राव की मदद से चरण के दोस्तों के जरिए 30 लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे। अब राव के ठिकानों पर छापेमारी करने के बाद ACB ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
-

पंजाबः सरकारी दफ्तर में ओवरफ्लो हो रहा पानी, दूसरी ओर पीने को तरस रहे लोग, वीडियो वायरल
बठिंडा : पंजाब में गर्मी और लू से लोगों का बुरा हाल है। शहर से लेकर गांव तक बढ़ते गर्मी के प्रकोप से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग द्वारा तपती गर्मी के साथ चिलचिलाती धूप का असर ओर अधिक परवान चढ़ने के संकेत है। बढ़ती गर्मी के साथ पानी की किल्लत के मामले भी हर रोज सामने आते है।
बठिंडा के कई इलाकों में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। लोग पानी की समस्या से जूझ रहे है। वही ऐसा मामला सामने आया है, जहां पानी का दुरुपयोग हो रहा है। सरकारी दफ्तर में पानी ओवरफ्लो हो रहा है। पावर हाउस के कार्यालय के ऊपर बनी पानी की टंकी में साफ पानी बह रहा है और किसी को पानी की सुध नहीं है। जिसका वीडियो वायरल हुआ है।