Blog

  • फॉल आर्मी वर्म से मक्की के बचाव के लिए करें कौराजेन का स्प्रे

    फॉल आर्मी वर्म से मक्की के बचाव के लिए करें कौराजेन का स्प्रे

    कृषि विभाग के सभी विकास खंड कार्यालयों में उपलब्ध हैे कौराजेन

    ऊना/ सुशील पंडित : मक्की को बचाने के लिए कृषि विभाग के पास कौराजेन कीटनाशक सभी विकास खंडों में उपलब्ध है। कौराजेन का पहला स्प्रे बुआई के दस दिन बाद मक्की के पत्तों के भंवर में करें। स्प्रे को सुबह के शुरुआती घंटों में या शाम के समय में करना चाहिए और स्प्रे नोजल को पत्ती भंवर की ओर रखा जाना चाहिए, जिसमें लार्वा आमतौर पर फीड करते हैं। बुआई के 18-22 दिन के बाद स्प्रे को दोहरायें।

    यह जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उप-निदेशक डॉ. कुलभूषण धीमान ने कहा कि खरीफ मक्का की फसल में फॉल आर्मी वर्म का अधिक प्रकोप दिखाई दे रहा है। इसका अधिक प्रकोप होने पर फसल को एक ही रात में भारी नुकसान पहुंचा सकता है। इस कीट की व्यस्क मादा मोथ पौधों की पत्तियों और तनों पर अण्डे देती है। एक बार में मादा 50-200 अण्डे देती है। यह अण्डे 3-4 दिन में फूट जाते हैं तथा इनसे निकलने वाले लार्वा 14-22 दिन तक इस अवस्था में रहते हैं। कीट के लार्वा के जीवन चक्र की तीसरी अवस्था तक इसकी पहचान करना मुश्किल है, लेकिन चैथी अवस्था में इसकी पहचान आसानी से की जा सकती है।

    डॉ. धीमान ने कहा कि चैथी अवस्था में लार्वा के सिर पर अंग्रेजी के उल्टे ‘वाई’ आकार का सफेद निशान दिखाई देता है। इसके लार्वा पौधों की पत्तियों को खुरचकर खाता है जिससे पत्तियों पर सफेद धारियां दिखाई देती हैं। जैसे-जैसे लार्वा बड़ा होता है, पौधों की ऊपरी पत्तियों को खाता है और बाद में पौधों के भुट्टे में घुसकर अपना भोजन प्राप्त करता है। उप-निदेशक ने कहा कि यह कीट बहु फसल भक्षी है, जो 80 से अधिक फसलों को नुकसान पहुंचाता है। अगर समय रहते फॉल आर्मी वर्म कीट की पहचान कर इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में मक्का एवं अन्य फसलों में भारी तबाही हो सकती है। फसल के लिए लार्वा अवस्था हानिकारक होती है। परन्तु कीट के सम्पूर्ण नियंत्रण हेतु इसके जीवन काल की हर अवस्था को नष्ट करना जरूरी है। उन्होंने किसानों से कहा कि भूमि की गहरी जुताई करें, ताकि कीट की लार्वा अवस्था या प्यूपा भूमि में गहरा दब जाए।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए विकास खंड अम्ब, विषयवाद विशेषज्ञ रमेश लाल मोबाइल नम्बर 9418004250, विकास खंड बंगाणा में सतपाल धीमान मोबाइल नम्बर 9418160124, विकास खंड गगरेट में नवदीप कौंडल मोबाइल नम्बर 8219170865, विकास खंड हरोली में लेखराज संधू मोबाइल नम्बर 9816206687 और विकास खंड ऊना में प्यारो देवी मोबाइल नम्बर 8628945916 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • राजनीति में जनसेवा और जनकल्याण ही मेरा ध्येय : मुकेश अग्निहोत्री

    राजनीति में जनसेवा और जनकल्याण ही मेरा ध्येय : मुकेश अग्निहोत्री

    हरोली की बीटन पंचायत में स्थित स्वामी अभेदानंद महाराज (ब्रह्मलीन) समाधि वाली कुटिया के विविध निर्माण कार्यों के लिए दिए 25 लाख

    बीटन में 63 केवी क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा, कुटिया के लिए बनेगा 25 हजार लीटर का पानी का टैंक

    58 लाख से निखरेगा बीटन खेल मैदान

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजनीति में जनसेवा और जन कल्याण ही उनका ध्येय है। लोगों के साथ और स्नेह के बूते वे पूरी तन्मयता से इसके लिए काम में लगे हैं।

    अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की बीटन पंचायत में स्वामी अभेदानंद महाराज(ब्रह्मलीन)समाधि वाली कुटिया में स्वामी के 25वें महानिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में रखे 5 दिवसीय आयोजन के समापन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए यह उद्गार व्यक्त किए। 16 से 20 जुलाई तक हुए इस धार्मिक-सामाजिक आयोजन में उत्तर भारत के विभिन्न स्थलों से पधारे साधु-संतोें तथा स्थानीय लोगों के साथ साथ विभिन्न जगहों से आए श्रद्धालुओं ने अखंड पाठ तथा गरीबदासी महायज्ञ जैसे दिव्य आयोजनों में भाग लिया।

    मुकेश अग्निहोत्री ने समापन कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल देवी देवताओं की भूमि है। यहां लोगों में साधु संतों का बहुत सम्मान है। ऊना जिला भी महान संतों की पवित्र स्थली है। उन्होंने कहा कि बीटन में सम्मानित संत समाज और श्रद्धालुओं के इस महा समागम का हिस्सा बनकर वे धन्य हुए हैं। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा व्यक्ति को ईश्वर से जोड़ती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पावन स्थल जिस प्रकार सबके लिए धर्म-आस्था का प्रतीक और सद मार्गदर्शन का स्थान है, आगे इसकी ख्याति और फैलेगी, जिससे और भी बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने अभेदानंद महाराज(ब्रह्मलीन) समाधि वाली कुटिया में विविध निर्माण कार्यों के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने वहां 25 हज़ार लीटर क्षमता का पानी का टैंक बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की याद में समाधि वाली कुटिया को अपनी ओर से 1.51 लाख रुपये भी भेंट किए। इस मौके उन्होंने बीटन में 63 केवी क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा भी की। बता दें, इससे पूर्व में भी अग्निहोत्री ने समाधि वाली कुटिया में सामुदायिक भवन के निर्माण केे लिए 10 लाख रुपये प्रदान किए थे।

    इससे पहले अग्निहोत्री ने समाधि वाली कुटिया में शीश नवाया और सभी प्रदेश वासियों के सुखद जीवन और खुशहाली की कामना की।

    ये रहे उपस्थित
    इस मौके समाधि वाली कुटिया के स्वामी नित्यानंद रमताराम महाराज ने उप मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाधि वाली कुटिया के स्वामी अतुल कृष्ण सहित तमाम संत समाज, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम हारोली राजीव ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, कांग्रेस पार्टी के जिला ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, हरोली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, एचआरटीसी के डीएम अवतार सिंह, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    बीटन खेल मैदान के सुधार कार्य का लिया जायजा, पूबोवाल में तालाब के सुंदरीकरण कार्य का भी किया निरीक्षण
    इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने बीटन में खेल मैदान के सुधार कार्य का जायजा लिया। इस कार्य के लिए उन्होंने पहले ही 58 लाख रुपये उपलब्ध कराए हैं। यह धनराशि मैदान के सुधार, चार दीवारी के निर्माण तथा वहां अन्य सुविधाएं विकसित करने पर खर्ची जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य आरंभ करने के लिए एनओसी समेत सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गोंदपुर जयचंद में हरिजन बस्ती बस स्टॉपेज पर रेन शल्टर बनाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने पूबोवाल में तालाब के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा इसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  • Punjab: इस इलाके में चली गोलियां, हमलावारों ने परिजनों को पीटा, अवैध शराब रोकने का मामला, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में चली गोलियां, हमलावारों ने परिजनों को पीटा, अवैध शराब रोकने का मामला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव नोरंग के सियाल में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि अवैध शराब की बिक्री रोकने के चलते हमलावारोंने उन पर हमला किया है। परिवार का आरोप है कि उक्त शराब के रोकने पर गुरपाल सिंह नामक व्यक्ति ने बाहर से गुंडे बुलाकर उन पर हमला किया और हवाई फायरिंग की। इस घटना में 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    परिजनों का आरोप है कि गांव वासियों के इकट्ठे होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन उससे पहले पुलिस आरोपियों के दवाब के चलते कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। परिजनों का आरोप हैकि एक ओर सरकार नशे को रोकने के लिए प्रयास कर रही है। वहीं इलाके में अवैध शराब बेचने वालों के इतने हौंसले बुलंद है कि अगर उन्हें कोई अवैध शराब बेचने से रोकता है तो उनके द्वारा सरेआम गुंडागर्दी करते हुए हवाई फायरिंग की जाती है। वहीं आरोप है कि बाहर के हमलावारों को बुलाकर उन पर हमला किया जाता है। परिवार ने कहा कि घटना की सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। परिवार का आरोप है कि हमलावारों द्वारा पर उन पर ईंट-पत्थरों से भी हमला किया गया।

    परिजनों का आरोप है कि घटना के 5 दिन बाद भी पुलिस का रवैया शराब विक्रेताओं के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रहा। परिजनो ने आरोप लगाते हुए कहाकि जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीणों ने एकत्रित होकर थाने के बाहर धरना देने का एलान कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • Punjab : Traffic नियमों को लेकर Police हुई सख्त, देखें वीडियो

    Punjab : Traffic नियमों को लेकर Police हुई सख्त, देखें वीडियो

    मोगा : ट्रैफिक का उल्लंघन करने वालों के प्रति अब पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने ट्रैफिक की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई शुरु कर दी है। आरटीओ सारंग प्रीत सिंह ने मोगा के बाजारों में वाहनों की चेकिंग की और वाहनों के दस्तावेज की कमी, सीट बेल्ट, मोबाइल फोन पर बात करने वाले, बिना हेलमेट से वाहन चलाने वाले लोगो के ऑन लाइन चालान काटे।

    एक्टिवा और बाइक चला रहे स्कूली बच्चों को वार्निंग देकर छोड़ा। वही आरटीओ ने कहा की ट्रैफिक की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ कार्रवाही जारी रहेगी। उन्होंने स्कूली बच्चों के माता-पिता को भी अपील की, कि वह बच्चों को बुलेट मोटरसाइकिल आदि न चलाने दे और जिन बच्चों की उम्र 16 साल से ऊपर हो गई है, उन बच्चों के एक्टिवा के ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवाए। वही उन्होंने इस चेकिंग अभियान में कई स्कूली बच्चे जो वाहन चला रहे थे उनको वार्निंग देकर छोड़ दिया।

  • विधानसभा चुनाव को आप पार्टी ने जारी की 5 गारंटी

    विधानसभा चुनाव को आप पार्टी ने जारी की 5 गारंटी

    अंबालाः हरियाणा में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं कुछ दिन पहले चुनावों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने को लेकर ऐलान किया था। सीएम मान ने कहा था कि आप पार्टी हरियाणा में किसी पार्टी के साथ समझौता नहीं करेंगी, वह अकेले चुनाव लड़ेगी। वहीं आज आप पार्टी ने चुनावों को लेकर 5 गांरटी जारी की है। जिसे केजरीवाल की 5 गांरटी नाम दिया गया है।

    इसमें कहा गया हैकि दिल्ली और पंजाब की तरह पुराने घरेलू सारे बकाया बिल माफ किए जाएंगे। वहीं पावर कट बंद होंगे, दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे बिजली का इंतजाम किया जाएगा। वहीं दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और शहरों के हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। सभी सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प किया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल बनाए जाएंगे। हर हरियाणवी का पूरा इलाज मुफ्त होगा चाहे बीमारी छोटी हो या बड़ी। सभी टेस्ट, दवाइयां, ऑपरेशन और इलाज सब फ्री होगा।

    इससे लोगों के काफी पैसे बचेंगे और महंगाई से काफी राहत मिलेगी। दिल्ली और पंजाब की तरह शिक्षा माफिया का खात्मा करेंगे। सरकारी स्कूलों को इतना अच्छा बनाएंगे कि आप अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूलों में भर्ती करवाओगे। प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी भी बंद करेंगे, प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस बढ़ाने से रोका जाएगा।

    सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1 हज़ार रुपये देंगे। हर बेरोज़गार युवा के लिए रोज़गार का इंतजाम करेंगे। पंजाब में मात्र 2 साल में 45,000 सरकारी नौकरियां और 3 लाख से ज्यादा लोगों के प्राइवेट रोज़गार, दिल्ली में 2.5 लाख सरकारी नौकरियों और 12 लाख से ज्यादा लोगों के प्राइवेट रोज़गार का इंतजाम किया।

  • बड़ी खबरः सरकार ने Curfew लगाने का किया ऐलान, Internet सेवा बंद, सड़कों पर उतरी सेना, अब तक 105 की मौत

    बड़ी खबरः सरकार ने Curfew लगाने का किया ऐलान, Internet सेवा बंद, सड़कों पर उतरी सेना, अब तक 105 की मौत

    ढाकाः बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सरकारी नौकरी में आरक्षण के खिलाफ छात्रों द्वारा पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। छात्रों का यह प्रदर्शन दिन प्रतिदिन हिंसक होता जा रहा है। बीते दिन प्रदर्शन के चलते जेल में कई कैदियों को भी छुड़वाया गया था। वहीं अब बढ़ रहे विरोध प्रदर्शन के बीच शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार ने राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। कानून व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह सेना तैनात करने का आदेश भी दिया गया है। दरअसल, लाठी, डंडे और पत्थर लेकर सड़कों पर घूम रहे प्रदर्शनकारी छात्रों ने निजी वाहनों और बसों मे आग लगा दी।

    अब तक 2500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी जख्मी हो गए हैं, और 105 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। देश में तत्काल प्रभाव से इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव अभी भी जारी है। मध्य बांग्लादेश के नरसिंगडी जिले में प्रदर्शनकारियों ने एक जेल पर धावा बोल कर कैदियों को मुक्त करा लिया और वहां आग लगा दी। इस बीच विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों से ढाका में उच्चायोग द्वारा जारी सलाह का पालन करने और उच्चायोग के संपर्क में रहने का आग्रह किया है।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कल दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बांग्लादेश में आठ हजार पांच सौ छात्रों सहित लगभग 15 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर खुद स्थिति पर नजर रख रहे हैं और ढाका में उच्चायोग वहां की स्थिति की नियमित जानकारी दे रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय वहां भारतीय नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जयसवाल ने कहा कि भारत, बांग्लादेश में चल रहे विरोध प्रदर्शन को उनके आंतरिक मामले के रूप में देखता है।

  • आपकी एक गलती से खाली हो जाएगा Bank Account, देखें वीडियो

    आपकी एक गलती से खाली हो जाएगा Bank Account, देखें वीडियो

    पंजकूला : बदलते वक्त के साथ साइबर ठगों ने भी अपने पैंतरे बदले हैं। ठग नए तरीकों से आमजन को निशाना बना रहे हैं। इनके निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है, फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्रर शिबास कविराज के मार्गदर्शन में साइबर एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रैस कान्फ्रैंस आयोजित करके सभी मीडिया प्रभारियों को जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधी अलग -2 तरीके अपनाकर लोगों के साथ साइबर ठगी को अन्जाम देते है।

    इसकी तरह आजकल साइबर अपराधियो नें ई-चालान के माध्यम से लोगों को ठगी का अन्जाम दे रहे। ठगों ने ई- चालान के नाम पर ठगी करके आम लोगों को निशाना बना रहे है। ऐसे में साइबर अपराधी आपके फोन पर एक टेक्सट मैसेज भेजेंगें। जिसमें आपका ओवर स्पीड का चालान हुआ है। जिस चालान की राशि को अदा करने के लिए तुरन्त इस लिंक पर क्लीक करें। यदि गलती से आप ने चलान भरने के लिए नकली बेवसाइट पर क्लिक कर दिया तो आप ट्रैफिक ई-चालान को निपटाने की बजाय साइबरअपराधियों को भुगतान कर देते है।

    एएसपी सूदन ने बताया कि साइबर फ्रॉड करने वाले व्यक्ति धोखाधड़ी वाले लिंक या संदेश को कुछ इस तरह लिखा होता है, जैसे “आपका चालान नंबर… वाहन संख्या के लिए है। जिसकी चालान राशि 500 रुपये है । उन्होंने बताया कि साइबर ठगों द्वारा उक्त ठगी में फर्जी वेबसाइट-https://echallanparivahan.in/ का इस्तेमाल किया जा रहा है,जबकि ट्रैफिक ई-चालान के लिए अधिकारिक https://echallan.parivahan.gov.in/ है । उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड करने वाले आपका विश्वास जीतने के लिए, धोखाधड़ी वाले संदेश को इस तरह से तैयार करते है,जैसे ये वास्तविक हो । एएसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित थाने में स्थापित साइबर हेल्पडेस्क पर दे सकते है।

  • Punjab: 50 हजार की नगदी सहित 2 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

    Punjab: 50 हजार की नगदी सहित 2 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

    लुधियानाः जिले में पुलिस ने 50 हजार की नगदी सहित 2 फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते एसीपी परभजोत सिंह विर्क और एसीपी रूपदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने उनकी टीम ने युवती के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया था। दरअसल, कुछ दिन पहले युवती की शिकायत पर मनि उर्फ रमन और कुलदीप सिंह के खिलाफ कुछ दिन पहले मामला दर्ज किया गया। इस मामले में फर्जी पत्रकार कर्म चंद उर्फ बब्बू और बुद्ध राम ने दोनों आरोपियों को पुलिस से बचाने के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी।

    पुलिस ने बताया कि दोनों ने खुद को वेब चैनल का पत्रकार बताया था और इस मामल में दोनों फर्जी पत्रकारों ने इस केस में पुलिस से सेटिंग करवाने के लिए पैसों की मांग की थी। जिसमें दोनों ने कहा था डेढ़ लाख में वह दोनों को पुलिस केस ने निकला देंगे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में फर्जी पत्रकारों के साथ दोनों आरोपियों का 50 हजार में सौदा तय हो गया। एसीपी रूपदीप कौर ने बताया कि जब पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल को इस मामले का पता चला तो उन्होंने इस मामले में की गहनता से जांच करने के लिए कहा।

    जांच के लिए दोनों पत्रकारों के बारें में पहले डीपीआरओ (लोक संपर्क विभाग) से पता लगाया गया कि ऐसे कोई पत्रकार हैं भी या नहीं, जोकि खुद को एक वेब चैनल का पत्रकार बताकर लोगों से पुलिस के साथ सीधी सेटिंग करवाने की बात कह पैसे ले रहे हैं। डीपीआरओ द्वारा क्लीयरेंस देने के बाद ही पुलिस द्वारा दोनों को काबू किया गया। दोनों फर्जी पत्रकारों ने अपना जुर्म भी कबूल किया। इनके खिलाफ केस दर्ज करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 50 हजार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि इस मामले में ओर भी खुलासे हो सके।

  • Jalandhar: Nooran Sister मामले में Kunal Paasi पर पर्चा दर्ज होने पर थाने के बाहर हंगामा, देखें Live

    Jalandhar: Nooran Sister मामले में Kunal Paasi पर पर्चा दर्ज होने पर थाने के बाहर हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: नूरां सिस्टर की ज्योति नूरां और कुणाल पासी मामले में बीते दिन पुलिस ने कुणाल पासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद कुणाल पासी के समर्थकों में रोष पाया जा रहा है। इस दौरान आज कुणाल पासी के समर्थकों ने थाना रामामंडी के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। कुणाल पासी के समर्थकों का कहना है कि दोनों ने शिकायत दी थी तो पर्चा एक पर क्यों दर्ज किया गया है।

    समर्थकों का आरोप है कि कुणाल के साथ धक्केशाही हो रही है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर थाना प्रभारी से मुलाकात करने पहुंचे तो थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों के पास जाने के लिए कह दिया। उनका कहना है कि थाना प्रभारी कह रहा है कि पर्चा दर्ज में वह कुछ नहीं कह सकते। अब समर्थकों ने पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है। बता दें कि 2 दिन पहले देर रात ज्योति नूरां और कुणाल पासी ने एक-दूसरे पर फोन के जरिए लिद्दड़ा फ्लाईओवर के पास मिलने के लिए बुलाया था।

    इस दौरान जहां ज्योति नूरां ने कुणाल पासी और उसके साथ मौके पर आए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अश्लील हरकते करने के आरोप लगाए थे, वहीं कुणाल पासी ने ज्योति नूरां और उसके साथ आई-20 कार में सवार होकर आए अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खुद पर हमला करने के आरोप लगाए थे। लेकिन बीते दिन एसीपी निर्मल ने ज्योति नूरां के बयानों पर कुणाल पासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जिसको लेकर आज कुणाल पासी के समर्थक थाना रामामंडी पहुंच गए है और पुलिस प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई करने के आरोप लगा रहे है।

  • Punjab : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Punjab : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    मानसा :  24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आता है।ग्रामीण और परिजनों का कहना है कि नशे की ओवरडोज लिए जाने के कारण युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान सुखप्रीत सिंह (24) निवासी गांव बुर्ज राठी के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार गांव बुर्ज राठी निवासी 24 वर्षीय सुखप्रीत सिंह नजदीकी गांव उभा में मृतक पाया गया। परिवार ने आरोप लगाया कि सुखप्रीत पिछले कई सालों से नशे का आदी था। मृतक सुखप्रीत के भाई गगनप्रीत ने बताया कि वह अपने भाई की लाश को गांव उभा में से उठाकर लाया है।

    उसने कहा कि गांव में सरेआम नशा बिक रहा है। मृतक अपने पीछे विधवा पत्नी और एक वर्षीय बेटे को पीछे छोड़ गया है। परिवार ने सरकार और प्रशासन पर नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए गुजारिश की है।