Blog

  • वायुसेना का Apache हेलीकॉप्टर हवा में हुआ क्षतिग्रस्त, करवाई गई आपात लैंडिंग

    जम्मू: भारतीय वायु सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर हवा में अधिक ऊंचाई और ऊबड़-खाबर इलाके के कारण हवा में क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद हेलीकॉप्टर को लद्दाख में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। जिसके बारे में जानकारी देते हुए IAF ने वीरवार को कहा कि घटना बुधवार को हुई और विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। बता दें कि IAF ने घटना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए हैं।

    इसके साथ ही आईएएफ ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि, “आईएएफ के अपाचे हेलीकॉप्टर ने 3 अप्रैल को लद्दाख में एक परिचालन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एहतियाती लैंडिंग की। इस लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान, उतार-चढ़ाव वाले इलाके और उच्च ऊंचाई के कारण इसे नुकसान हुआ। बोर्ड पर सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें नजदीकी एयरबेस पर ले जाया गया है। कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल का हाल ए बेहाल, स्टाफ की महिला सीट से गायब, लोग हो रहे परेशान, देखें Live 

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल का हाल बेहाल होता हुआ दिखाई दे रहा है। आए दिन सिविल अस्पताल चर्चा का विषय बन रहा है। वहीं आज एक बार फिर से सिविल अस्पताल चर्चा में आ गया है। दरअसल, सिविल के जच्चा बच्चा वार्ड के पास टेस्टिंग सेंटर में लोग लाईनों के खड़े होकर परेशान हो रहे है। लोगों का कहना हैकि उनके द्वारा टेस्ट करवाए गए थे और वह रिपोर्ट लेने के लिए आए हुए है। लेकिन हाल यह है कि वहां पर कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं है। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में गर्मी ने वह काफी समय से रिपोर्ट लेने के लिए खड़े है लेकिन स्टाफ का कोई भी कर्मी कुर्सी पर बैठा नहीं हुआ है। कैमरे के सामने ना आने की शर्त पर कुछ लोगों ने इस जगह पर तैनात स्टाफ की महिला पर आरोप लगाए है।

    वहीं अन्य महिलाओं ने कहा कि वह दोपहर 1 बजे से लाइन में खड़े है, लेकिन 2 बज गए है कोई भी स्टाफ का कर्मी अंदर मौजूद नहीं है। काउंटर नंबर 2 की तस्वीरें सामने आई है। अन्य व्यक्ति ने कहा कि वह लखनऊ से आया है। उसका कहना है कि वह बेटी की रिपोर्ट लेने के लिए आया है। लेकिन काउंटर नंबर 2 की महिला बार-बार उठकर जा रही है। व्यक्ति ने कहा कि ऐसे में उसे कल दोबारा यहां चक्कर काटना पड़ेगा। वहीं अन्य व्यक्ति का कहना हैकि अल्ट्रासाउंड टेस्ट की रिपोर्ट के लिए खड़े है लेकिन स्टाफ की महिला वहां पर मौजूद ही नहीं है। वहीं अन्य महिला का कहना है कि जब डॉक्टर यहां से चले जाएंगे क्या उसके बाद स्टाफ के कर्मी रिपोर्ट देंगे। महिला का आरोप है कि स्टाफ के कर्मियों को किसी को किसी के मरने की कोई परवाह नहीं है। महिला का कहना है कि उसके बुजुर्ग पिता को चक्कर आ रहे है वह उन्हें कुर्सी पर बिठाकर आई है। लेकिन अब काउंटर नंबर 2 पर कोई स्टाफ का कर्मी मौजूद नहीं है।

  • पंजाब : पोस्त की खेती के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह नशा तस्कर पोस्त की खेती करता और पौधे उगा रखा था। धर्मकोट पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर लिंक रोड टी-प्वाइंट गांव जिंदडा के पास खेतों में डोडे पोस्त के पौधों पर छापा मारकर पोस्त के पौधे बरामद किए। धर्मकोट पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

    वही जानकारी देते थाना धर्मकोट के मुखी नवदीप सिंह भट्टी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर गांव जींदडा में रेड के दौरान खेत में आलू और गेहूं की फसल के साथ डोडा पोस्त के लगभग 50 से 100 के करीब पौधे लगे हुए पाए गए। जिसको तुरंत कार्रवाई करते हुए नष्ट कर दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः पॉश इलाके में दिन दहाड़े युवक का बाइक लेकर चोर फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर भले ही भारी मात्रा में शहर में पुलिस फोर्स सड़कों पर तैनात है। लेकिन उसके बावजूद दिन दहाड़े चोरी की वारदातों का ग्राफ कम नहीं हो रहा। वहीं ताजा मामला पॉश इलाके मॉडल टाउन से सामने आया है। जहां थाना 6 के अंतगर्त आते शिवानी पार्क के पास दुकान के बाहर से युवक का दिन दहाड़े बाइक लेकर चोर फरार हो गया। वहीं पीड़ित का कहना है कि चोर का मुंह ढका हुआ था। वहीं पीड़ित ने कहा कि इलाक में पहले भी चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। हैरानी की बात यह है कि थाने से कुछ दूरी पर ही चोर द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने बताया वह देओल नगर का रहने वाला है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि आज जिस व्यक्ति ने बाइक चोरी की है। उसी व्यक्ति ने 18 मार्च को भी इस जगह से कुछ दूरी पर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। उस दौरान जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज जांच की तो पता चला कि यही चोर बाइक को चाबी लगा चुका था लेकिन उससे बाइक स्टार्ट नहीं हुई। जिसके बाद वह बाइक छोड़कर फरार हो गया। व्यक्ति ने कहा कि पुलिस की ढीली कार्रगुजारी के कारण उसके घर में भी चोरी हुई थी। व्यक्ति ने कहा कि 3 साल हो गए आज तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

  • कपूरथलाः सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की हुई मौ+त

    कपूरथलाः मार्कफेड-मेहताबगढ़ रोड पर स्थित धार्मिक स्थल के पास बकराखाना चौक नजदीक सड़क किनारे बेहोश मिले युवक की इलाज के दौरान सुबह मौत हो गई। थाना सिटी के एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम मार्कफेड-मेहताबगढ़ रोड पर सड़क किनारे पड़े एक युवक को मोहल्लावासियों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया था। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

    उक्त व्यक्ति का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था और आज सुबह युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवक के दाहिने हाथ पर लोहे का कड़ा और काला टैटू बना हुआ है। थाना सिटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया है और उसकी पहचान के लिए क्षेत्रवासियों से पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाबः DC दफ्तर की पार्किंग में पुलिस मुलाजिम के बीड़ी पीने की वीडियो हुई वायरल 

    लुधियानाः पंजाब पुलिस के कर्मियों की लगातार कई वीडियों वायरल हो रही है। हाल हीमें पुलिस कर्मी की वर्दी में शराब पीने की वीडियो वायरल हुई थी। वहीं अब डीसी दफ्तर की पार्किंग में पुलिस कर्मी की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें पुलिस की वर्दी पहने कर्मी बीड़ी पीता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान सिख पुलिस कर्मी गुरिंदर सिंह से व्यक्ति ने उनका नाम पूछा तो पुलिस कर्मी कहने लगा कि तुझे क्या नाम से लेना है। वहीं व्यक्ति कह रहा है कि सिख होकर आप बीड़ी पी रहे हो। जिसके बाद पुलिस कर्मी भड़क गया और कहने लगा कि तू यहां पर ग्रंथ खोलकर बैठा है।

    वहीं व्यक्ति कहता है कि आप सिख और दाड़ी रखकर बीड़ी पी रहे हो। व्यक्ति कह रहा है कि वह भी सिख है और उसे बुरा लग रहा है। जिसके बाद पुलिस कर्मी कहने लगा कि तू यहां डीसी लगा है और धमकी देना लगा कि तेरी पगड़ी खिलार दूंगा। तू यहां पर बहुत बड़ा बन रहा है पिंडरावाला। पुलिस कर्मी ने कहाकि तू यहां पर लोगों को डराने के लिए आया है। व्यक्ति ने कहा कि वह किसी को डराने नहीं आया है वह सिख है और उसे बुरा लगा रहा है पुलिस कर्मी सिख होकर बीड़ी पी रहा है। वहीं पुलिस कर्मी का कहना है कि वह यहां पर उच्च अधिकारियों को मिलने के लिए आए है। अब ऐसे में देखना यह है कि पुलिस अधिकारी इस वायरल वीडियो के बाद उक्त पुलिस कर्मी पर क्या कार्रवाई करते है। 

  • पंजाब एंड सिंध बैंक के बाहर किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    बटाला : शहर में पंजाब एंड सिध बैंक के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन उगराहा से जुड़े किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं किसानों ने कहा कि उनका एक किसान, जो एक फैक्ट्री भी चलाता है वर्ष 2022 में डकैती हुई और लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ और जब उनकी फैक्ट्री का बीमा पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा लगातार किया जा रहा था, तो किसान सरबजीत सिंह चट्ठा ने आकर बैंक कर्मचारियों को बताया कि चोरी हुई है और वे कार्रवाई करें।

    उन्होंने कहा कि जो नुकसान हुआ है उस पर कार्रवाई करें, साथ ही बैंक को लिखित सूचना भी दी। लेकिन बैंक कर्मचारी पहले तो मना करते रहे। लेकिन लंबे समय के बाद बैंक कहने लगा कि चोरी कब हुई, उन दिनों बीमा खत्म हो चुका था। वहीं किसान संगठन के नेता और फैक्ट्री मालिक किसान ने कहा कि अब बैंक ने उनसे दोबारा उनसे बिना पूछे ही उनके खाते से पैसे निकाल कर बीमा कर दिया। इसी के मद्देनजर उन्होंने चोरी का बीमा लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।

    उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। उधर, जोनल बैंक मैनेजर राजिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे किसानों और फैक्ट्री मालिकों से बात की है और उन्हें आश्वासन दिया गया है। उनके मुताबिक मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई जा रही है और एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है। किसानों को भी आश्वासन दिया गया है और उनसे धरना खत्म करने की अपील की गई है।

  • जालंधर से भाजपा को झटकाः भाजपा महिला मोर्चा प्रधान आरती राजपूत ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं आज भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा, जब भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान आरती राजपूत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी आरती ने खुद वीडियो जारी कर दी है। इस दौरान आरती ने कहा कि वह हमेशा पंजाब के लोगों के लिए आवाज उठाती आई है। ऐसे में वह आज खुद के लिए आवाज उठा रही है। आरती ने कहा कि वह भाजपा के सभी पदों और पार्टी से भी वह इस्तीफा दे रही है।

    आरती ने कहा कि चुनावों से जब भाजपा की बैठकें हुई थी, उस दौरान कई बाते की गई थी। आरती ने कहाकि लेकिन पार्टी द्वारा उसमें से एक भी चीज को नहीं माना गया। वहीं उन्होंने कहा कि उनकी सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग यह थी कि जालंधर से कोई भी भाजपा का केडिडेंट होता तो उन्हें मंजूर होता। आरती ने कहा कि जिन नेताओं का वह विरोध करते आए है, जिनके बारे में वह हमेशा बोलते आ रहे है, ऐसे में क्या आज वह उन नेताओं के लिए लोगों से वोट मांगने जाए?

    आरती ने कहा कि मुझसे यह नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वह समाज सेविका बनकर रहना पसंद करेंगी। बता देंकि भाजपा द्वारा भले ही विपक्ष को झटका देकर नेताओं को पार्टी में शामिल कर उन्हें उम्मीदवार बनाया जा रहा है। लेकिन दूसरी ओर विपक्ष के नेताओं को पार्टी में शामिल कर उन्हें टिकट देने की होड़ भाजपा के अंदर कलह का कारण बनना शुरू हो गई है। जिसके चलते आज भाजपा नेत्री ने इसका विरोध करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

  • बड़ा झटकाः कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा में हुआ शामिल, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा लगातार विपक्ष को झटका देकर उनके नेताओं को भाजपा में शामिल कर रही है। ऐसे में आज फिर भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद प्रोफेसर गौरव वल्लभ अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान से वल्लभ का पलायन कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर माना जा रहा है उन्होंने कांग्रेस पर दिशाहीन पार्टी होने के आरोप लगाए थे। वल्लभ कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय प्रवक्ता भी थे।

  • बड़ी खबर: कांग्रेस के पूर्व विधायक की मौत, कटी मिली हाथ की नसें, जांच में जुटी पुलिस

    भीलवाड़ाः राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने अपने घर में सुसाइड कर ली। विवेक धाकड़ ने अपनी हाथ की नसों को काटकर जान दी है। परिजन उन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व विधायक ने सुसाइड क्यों की पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की मौत से उनके समर्थकों में भारी दुःख है। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खबर सुनकर वर्तमान मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल और पूर्व मंत्री रामलाल जाट मोर्चरी में पहुंच गए। उन्होंने मृतक विधायक के परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस जांच में आत्महत्या किए जाने का कारण पारिवारिक कलह सामने आ रहा है।

    विवेक धाकड़ कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे। वह साल 2017 में मांडलगढ़ में हुए उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए गए थे और चुनाव जीते थे। 2023 में कांग्रेस ने इन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया लेकिन इस बार वह चुनाव हार गए। विवेक धाकड़ ने बुधवार 3 अप्रेल 2024 को लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.सीपी जोशी की नामांकन में शिरकत की थी। इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के साथ मंच पर भी उपस्थित रहे थे। ऐसे में उनके द्वारा आत्महत्या करना लोगों के बची चर्चा का विषय बन गया है।

    पूर्व विधायक के आत्महत्या मामले में कहीं ना कहीं पारिवारिक कलह की बात भी सामने आ रही है। वहीं पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इधर, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने विवेक धाकड़ की मौत पर दुःख व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह बहुत दुखद सूचना है और इससे मेरे सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने कहा, हमारी भगवान से प्रार्थना है कि परिवार को इस दुखी की घड़ी में इस व्रजपात को सहने की ताकत प्रदान करें। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है।