कपूरथला: बहुचर्चित जीता मौड़ ड्रग केस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां कपूरथला की अदालत ने सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की विधायक पत्नी गुनीव कौर ग्रेवाल सहित तीन पुलिस अफसरों को बतौर आरोपी समन भेजे हैं। गौरतलब है कि पंजाब की 2022 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब पुलिस की एसटीएफ विंग ने कपूरथला में एक हाई प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रणजीत सिंह उर्फ जीता मौड़ को गिरफ्तार किया। रणजीत सिंह के साथ इस धंधे में लंबे समय तक जालंधर में तैनात रहे पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी विमलकांत व मनीष नाम के थानेदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। एसटीएफ की टीम ने जीता मौड़ करनाल से काबू किया था। एसटीएफ ने कुछ हथियार और 100 ग्राम ड्रग्स जब्त किया था। एसटीएफ ने कुल 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Blog
-

एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव बरामद, मचा हड़कंप
तिरुवनंतपुरम : केरल के अलाप्पुझा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के थलावडी में शुक्रवार को 2 बच्चों सहित एक परिवार के 4 सदस्य अपने घर के अंदर मृत पाए गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान सुनू, सौम्या और उनके 2 बच्चे आदि व आदिल के रूप में की गई। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
ऐसे हुई घटना की जानकारी
गुरुवार शाम को दंपति ने अपने एक दोस्त को बुलाया था, जो सौम्या को खून चढ़ाने के लिए उसके साथ जाता था, उसे शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद आने के लिए कहा था। जब सुनू की मां जो परिवार के बगल में रहती थी, ने सुबह उनमें से किसी की आवाज नहीं सुनी तो वह घर गई और शव पाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
ब्लड कैंसर का चल रहा था इलाज
जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पति-पत्नी दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले और बच्चों को उनके बिस्तर पर चादर से ढंका हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सौम्या एक नर्स के रूप में काम करती थी और उसका ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा था। इस बीच सुनू एक दुर्घटना के बाद रीढ़ की हड्डी की समस्या से पीड़ित हो गया था। स्थानीय लोगों ने कहा कि चूंकि दोनों का इलाज चल रहा था और उनके पास पैसे की कमी थी, इसलिए उन्हें गुजारा करना मुश्किल हो रहा था।
-
गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, ढोल नगाड़े बजाकर पुलिस ने की मुनादी
कासगंज : जिले में एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर एक और अपराधी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई है। कोतवाली कासगंज की पुलिस ने जुआ सट्टा के कारोबारी शाहिद उर्फ गुड्डू की अवैध रूप से अर्जित एक करोड़ 17 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है। वहीं कासगंज जनपद में पुलिस लगातार अपराधियों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पुलिस लगातार अपराधियों की अवैध संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी विनय शंकर तिवारी और अतीक अहमद की करोड़ों की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। वहीं अन्य अपराधियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। अपराध पर लगाम लगाने को लेकर यूपी की योगी सरकार हर मोर्चे पर सख्त है।
सुआ-सट्टा के कारोबार में लिप्त था आरोपी
बता दें कि यूपी पुलिस लगातार माफिया और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी पूर्वांचल के बाहुबली रहे स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी की लगभग 72 करोड़ की संपत्ति को ईडी ने कुर्क किया थी। विनय शंकर पर बैंकों से 1200 करोड़ रुपए का फ्रॉड करने का आरोप था। वहीं एक अन्य मामले में माफिया अतीक अहमद की 5.0510 हेक्टेयर यानि लगभग 20 बीघा जमीन गैंगस्टर एक्ट में कुर्क की गई थी। कुर्की की यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई। यह आदेश पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा की कोर्ट ने पारित किया था। अतीक की कुर्क की गई अवैध संपत्ति की अनुमानित कीमत 12 करोड़ 42 लाख 69 हजार 100 रुपये थी।
-
ਪੰਜਾਬ : 350 ਸ਼ਰਧਾਲੂਆ ਦਾ ਜੱਥਾ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਿਆ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ , ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮਿ੍ਤਸਰ : ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਦੇਸ਼ ਵਿਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਆ ਕੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ ਤੇ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸੇ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੀ ਹਜੂਰ ਸਾਹਿਬ ਨੰਦੇੜ ਤੋਂ 350 ਮਰਾਠੀ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦਾ ਇੱਕ ਜੱਥਾ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਿਆ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਿ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਆਪਣੇ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।
ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਨਾਨਕ ਸਾਹਿਬ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਯਾਤਰਾ 24 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਭਗਤ ਨਾਮਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਸਥਾਨ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਇਹ ਯਾਤਰਾ ਹਜੂਰ ਸਾਹਿਬ ਨਾਂਦੇੜ ਤੋਂ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨਾਂ ਤੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦੀ ਹੋਈ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਚਾਹੇ ਮਰਾਠਾ ਧਰਮ ਨਾਲ ਸਬੰਧ ਰੱਖਦੇ ਹਾਂ ਲੇਕਿਨ ਅਸੀਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਤੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੀ ਚਰਨ ਛੋਹ ਪ੍ਰਾਪਤ ਧਰਤੀ ‘ਤੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਵਾਸਤੇ ਆਏ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਇਸ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਮਕਸਦ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਆਪਸੀ ਭਾਈਚਾਰਾ ਕਾਇਮ ਰੱਖ ਸਕੀਏ।
-
जालंधरः आप सरकार ने काकू अहलूवालिया, गुरविंदर शेरगिल सहित कई अधिकारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट
जालंधर, ENS: पंजाब में आप सरकार ने चुनावों से पहले कमर कस ली है। इसी के तहत आज विभिन्न विभागों में कई नियुक्तियों की गई हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में गुंजन चड्ढा, अनिल महाजन, सतबीर बख्शीवाल और नरेश पाठक को नियुक्त किया गया है। इसी तरह, एडीए में विजय गिल, कुंदन धवन और भगवंत कंवल, गलाडा में धर्मिंदर फौजी, कमल मिगलानी और सुनील लुधियाना, बीडीए में एमएल जिंदल, हरजिंदर कौर और बलराज सिंह बोखड़ा, गमाडा में गुरजीत गिल, सुखविंदर भोला मान और मास्टर जसविंदर सिंह, पुड्डा में बलजिंदर धालीवाल और अमनदीप संधू को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी में काकू अहलूवालिया, गुरविंदर शेरगिल और जसबीर जलालपुरी, पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जरनैल मन्नू, चैन सिंह खालसा और सुखराज गोरा, पंजाब स्टेट कन्वेयर में इंद्रजीत संधू और गुरविंदर पावरा को नियुक्त किया गया है। वहीं पंजाब राज्य किसान एवं फार्म वर्कर्स आयोग, पंजाब एग्रो फूडग्रेन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पंजाब स्टेट सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड, पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड और अन्य विभागों में नियुक्तियां की गई हैं।
































-
साइबर ठगों ने IPS के नाम से व्यक्ति से ठगे पैसे, वीडियो वायरल
गाजियाबादः साइबर ठगों द्वारा एक रिटायर्ड बुजुर्ग से ठगी करने का मामला सामने आया है। जहां आईपीएस अधिकारी के नाम से फेक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर हजारों रुपये वसूले गए। पुलिस को शक है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर Deepfake तकनीक से ब्लैकमेल की घटना को अंजाम दिया गया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया वीडियो भी पुलिस को मिला है। बुजुर्ग की बेटी ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी है। पीड़ित बुजुर्ग की मोनिका शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता को डराया और धमकाया भी गया था। जिसकी वजह से वो सदमे में हैं और उन्होंने सुसाइड तक का मन भी बना लिया था। 27 नवंबर को पुलिस ने 66d आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। 74 साल के बुजुर्ग को एआई का इस्तेमाल कर आईपीएस अधिकारी बनकर वीडियो कॉल की गई और उन्हें डराया धमकाया गया।
उनसे कहा गया कि अगर वो पैसा नहीं देंगे तो उनके खिलाफ फेक केस दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। वीडियो में उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड आईपीएस एडीजी स्तर के अधिकारी का चेहरा आ रहा था। पुलिस ने वीडियो को जांच के लिए उसे फॉरेंसिक लैब भेज दिया है और टेक्निकल टीम द्वारा इसकी जांच जारी है। बुजुर्ग की बेटी मोनिका शर्म ने बताया कि उनके पिता के पास कुछ दिनों पहले फेसबुक से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसे एक्सेप्ट करने के बाद लगातार फोन आने का सिलसिला शुरू हो गया। एक शख्स ने वीडियो कॉल कर बताया कि वो दिल्ली के द्वारका थाने से बोल रहा है। तुमने एक लड़की से अश्लील हरकत की थी उसने सुसाइड कर लिया है। मामला काफी गंभीर है उसकी जांच की जा रही है। यह सुनकर बुजुर्ग घबार गए।
फिर एक फोन आया तो उसने सेटलमेंट करने लिए कहा। इसके बाद उनसे 74 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। बावजूद इसके ठगी और ब्लैकमेलिंग का सिलसिला चलता है। इससे परेशान होकर पीड़ित ने खुदकुशी करने का प्रयास भी किया। लेकिन उन्होंने बेटी को इस घटना के बारे में बताया। बेटी ने पिता का फोन अपने पास रख लिया और कॉल करने वाले से बातचीत करना शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित की बेटी ने कवि नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले पर एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर दी फेक वीडियो के माध्यम से धमकाने का और फ्रॉड करते हुए ठगने का यह पहला मामला गाजियाबाद में आया है। इस मामले को सुलझाने के लिए टीमों का गठन कर दिया है साथ ही साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।
-
ਪੰਜਾਬ : ਦੰਗਾ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ‘ਤੇ ਕੀਤੀ ਅਰਦਾਸ, ਮੰਗਿਆ ਇਨਸਾਫ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮਿ੍ਤਸਰ: ਅੱਜ 1984 ਦੇ ਦੰਗਾ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਇੱਕਠੇ ਹੋ ਕੇ ਸ਼੍ਰੀ ਆਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਪੁੱਜੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵਲੌ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ। 1984 ਦੰਗਾ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੇ ਆਗੂ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ 40 ਸਾਲ ਤੋਂ ਸਿੱਖ ਦੰਗਾ ਪੀੜਤਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਤੇ ਨਾ ਹੀ 1984 ਦੇ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਕਾਤਲਾਂ ਨੂੰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ, ਉਹ ਸ਼ਰੇਆਮ ਬਾਹਰ ਘੁੰਮ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਈ ਸਰਕਾਰਾਂ ਆਈਆਂ ਤੇ ਗਈਆਂ ਮੈਂ ਤੇ ਆ ਗਿਆ ਪਰ ਸਾਨੂੰ ਲਾਰੇ ਹੀ ਲਗਾਏ ਗਏ । ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸਾਡੀ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਕਈ ਵਾਰ ਅਸੀਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਦਾ ਸਮਾਂ ਮੰਗਿਆ ਪਰ ਸਾਨੂੰ ਕੋਈ ਸਮਾਂ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਹਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅਰਦਾਸ ਕਰਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਕੂਚ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਜਾ ਕੇ ਸਾਡੀਆਂ ਬੀਬੀਆਂ ਮਰਨ ਵਰਤ ਤੇ ਬੈਠਣਗੀਆ । ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਸਲੇ ਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ ਨੇ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਦੰਗਾ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵਸਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੀ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਸਾਨੂੰ ਕੋਈ ਸਮਾਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ 1984 ਦੇ ਦੰਗਾ ਪੀੜਤਾਂ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅਰਦਾਸ ਕਰਕੇ ਅਸੀਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਕੂਚ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਸਾਡੀਆਂ ਬੀਬੀਆਂ ਮਰਨ ਵਰਤ ਤੇ ਬੈਠ ਰਹੀਆਂ ਹਨ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸਾਡੀ ਕੋਈ ਸੁਧ ਨਹੀਂ ਲਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਦੰਗਾ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਿੱਟੀ ਦੇ ਤੇਲ ਦੀਆਂ ਬੋਤਲਾਂ ਫੜੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਸਨ।
-
BJP के 12 MLA के खिलाफ FIR दर्ज
कोलकाता : कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को राज्य विधानसभा परिसर में राष्ट्रगान का कथित रूप से अपमान करने के आरोप में हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में 12 भाजपा विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। विधायकों में बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और सदन में पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज तिग्गा शामिल हैं। यह उपद्रव बुधवार दोपहर को शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में काली पोशाक पहने तृणमूल कांग्रेस के विधायक बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वे विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत राज्य सरकार को केंद्रीय बकाया का भुगतान न करने के खिलाफ विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे।
विरोध सत्र के अंत में विपक्ष के नेता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक समूह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मेगा रैली के बाद विधानसभा परिसर में पहुंचा। विपक्ष के नेता समेत अन्य विधायकों को विरोध प्रदर्शनों की ओर इशारा करते हुए चोर, चोर नारे लगाते देखा गया। बाद में मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय से शिकायत करते हुए कहा कि जब सत्ता पक्ष के विधायक राष्ट्रगान गा रहे थे, तो भाजपा विधायक ये नारे लगा रहे थे और इसलिए यह उसका अपमान है।
उन्होंने अध्यक्ष से इस मामले में आवश्यक कानूनी कदम उठाने का भी अनुरोध किया। स्पीकर ने तुरंत कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (सेंट्रल डिवीजन) को बुलाया, इसके अधिकार क्षेत्र में राज्य विधानसभा आती है और तीन तृणमूल कांग्रेस विधायकों ने इस संबंध में एक शिकायत पत्र उन्हें सौंपा। इस शिकायत के आधार पर 12 भाजपा विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
-
ਪੰਜਾਬ : ਫਿਲਮ ਰਜ਼ਾ ਏ ਇਸ਼ਕ ਦੀ ਸਟਾਰਕਾਸਟ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਈ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਸੰਗਤਾਂ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀਆਂ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਕਈ ਫਿਲਮੀ ਸਿਤਾਰੇ ਆਪਣੀਆਂ ਫਿਲਮਾਂ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਲਈ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਤੇ ਫਿਲਮ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮੀ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਅਮਿਤ ਸਨੋਰੀਆ ਅਤੇ ਅਦਾਕਾਰਾ ਦਰਸ਼ਨ ਕੌਰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ।
ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਫਿਲਮ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਨਵੀਂ ਫਿਲਮ ਰਜ਼ਾ ਏ ਇਸ਼ਕ 8 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਰਿਲੀਜ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਸ ਫਿਲਮ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ ਤੇ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਫੈਨਸ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਾਰੇ 8 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਰਜ਼ਾ ਇਹ ਇਸ਼ਕ ਫਿਲਮ ਜਰੂਰ ਦੇਖਣ।
-
पंजाबः सीएम मान ने किसानों को दी एक और बड़ी राहत
चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज सुबह ही गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी थी। ट्वीट के जरिए सीएम मानने शगुन के तौर पर गन्ने का दाम 11 रुपए बढ़ाए थे। वहीं अब सीएम मान ने गन्ना किसानों के बाद एक और ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कल 2 दिसंबर को पंजाब की सभी सहकारी और निजी चीनी मिलें नए रेट के हिसाब से चलेंगी। इस बीच मुख्यमंत्री ने कहा है कि पंजाब की सभी सहकारी और निजी शुगर मिलें 2 दिसंबर से नई दर के मुताबिक चलेंगी। इससे गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ा फायदा होगा।