Blog

  • जालंधरः अरविंद केजरीवाल के घर जश्न का माहौल, ढोल बजाकर किया सीएम मान का स्वागत, देखें वीडियो

    जालंधरः अरविंद केजरीवाल के घर जश्न का माहौल, ढोल बजाकर किया सीएम मान का स्वागत, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप पार्टी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। वहीं इस जीत की खुशी में आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल को बधाई देने के लिए पहुंचे हैं। दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है। जिसमें वो एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पंजाब के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटें जीतकर इतिहास रचा था।

    जिसके बाद भगवंत मान के सिर पर जीत का सेहरा सजा था। लेकिन एक बड़ी जीत के मजह 3 महीने बाद संगरूर संसदीय सीट पर आप को हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में इस हार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए सियासी तौर पर बड़ा झटका माना जा रहा था। ऐसे में सीएम भगवंत मान के लिए जालंधर लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर खुद को साबित करना बहुत जरूरी था। जालंधर लोकसभा उपचुनाव  में आम आदमी पार्टी की जीत को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जालंधर की जनता ने पंजाब सरकार के कामों पर मुहर लगाई है. हम केवल काम की राजनीति करते है।

    जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने जालंधर की जनता को धन्यवाद दिया। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि ‘लोकसभा में आम आदमी पार्टी की वापसी! जालंधर उपचुनाव जीतने पर सुशील कुमार रिंकू को बधाई। धन्यवाद, जालंधर! आज की जीत लोगों के विश्वास को मजबूत करने को दर्शाती है कि अरविंद केजरीवाल का नेतृत्व और भगवंत मान जन समर्थक शासन है।’

  • जालंधरः कांग्रेस का 24 सालों का रिकॉर्ड तोड़कर आप ने रचा इतिहास

    जालंधरः कांग्रेस का 24 सालों का रिकॉर्ड तोड़कर आप ने रचा इतिहास

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव 2023 के वोटों की गिनती आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई और नतीजा यह आया कि कांग्रेस का 24 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है और ऐसा करने वाली और कोई पार्टी नहीं बल्कि पंजाब की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी है। जी हां, ‘आप’ के सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। मामले की जानकारी देते हुए अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आप पार्टी 34 प्रतिशत वोट मिले। लोकसभा उपचुनाव 2023 में मुख्य मुकाबला सत्ता पक्ष के उम्मीदवार सुशील कुमार, कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी, अकाली दल-बसपा उम्मीदवार सुखविंदर कुमार सुखी और भाजपा उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल के बीच बताया जा रहा था।

    लेकिन रिंकू ने शुरुआत से ही लीड बनाए राखी और उस लीड को जीत में बदलते हुए इतिहास रच दिया। लोकसभा सीट का इतिहास रहा था की यहां कांग्रेस का दबदबा माना जाता था क्योंकि पिछली बार 24 साल पहले एक गैर कांग्रेसी ने लोकसभा का चुनाव जीता था, वह इंद्र कुमार गुजराल थे। इसके बाद कांग्रेस ने जालंधर में लगातार 5 लोकसभा चुनाव जीते। 1998 में जालंधर लोकसभा सीट से गैर कांग्रेसी जनता दल के इंदर कुमार जीते थे जिसके बाद किसी गैर कांग्रेसी दल ने यहां कब्जा नहीं किया। 1999 में कांग्रेस के बलबीर सिंह, 2004 में कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह, 2009 में कांग्रेस के मोहिंदर एसकेपी, 2014 और 2019 में कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी ने जालंधर लोक सीट पर जीत दर्ज की थी।

    पिछले 10 साल से कांग्रेस पार्टी के संतोख सिंह चौधरी यहां से सांसद थे और इस बार भी कांग्रेस पार्टी ने इस चौधरी परिवार पर ही अपना भरोसा जताया था। पार्टी द्वारा स्वर्गीय चौधरी संतोख सिंह की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को मैदान में उतारा गया था, जो कि इस चुनाव में दुसरे स्थान पर रहीं। कुल मिला के आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर इतिहास रचा है। इससे पहले 2022 विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी और पार्टी के उम्मीदवार शुशील कुमार रिंकू ने भी पार्टी की जीत की लड़ी को बरकरार रखा है।

  • इग्नू अध्ययन केंद्र1109 में नए विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परिचय सभा का आयोजन

    इग्नू अध्ययन केंद्र1109 में नए विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परिचय सभा का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय  ऊना में इग्नू अध्ययन केंद्र 1109 द्वारा जनवरी 2023 सत्र में प्रवेश लेने वाले कुल 378 नए विद्यार्थियों के लिए परिचय सभा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ अश्विनी पटेल ने महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई तथा विद्यार्थियों की शंकाओं का निवारण किया। कार्यक्रम में स्थानीय अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉक्टर मीता शर्मा ने नए विद्यार्थियों का का स्वागत किया तथा इग्नू में चल रहे कोर्सेज से संबंधित जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यार्थियों को असाइनमेंट्स और परीक्षा से संबंधित जानकारी भी  दी। इस ऑनलाइन मीटिंग में छात्रों के अतिरिक्त सहायक समन्वयक डॉ राजेंद्र कुमार, सहायक समन्वयक प्रोफेसर राकेश कुमार, ममता रानी, गीता रानी, मनीष कुमार, रमेश ठाकुर कपिल देव और सरोज आदि उपस्थित रहे।

  • बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने अमेरिका से भारत आईं प्रियंका चोपड़ा

    बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने अमेरिका से भारत आईं प्रियंका चोपड़ा

    नई दिल्ली : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी कजिन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए  दिल्ली पहुंच चुकी हैं. बहन की सगाई एन्जॉय करने के लिए प्रियंका खास तौर पर अमेरिका से आई हैं. बता दें कि आज शाम को दिल्ली में ही परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की सगाई होने वाली है. बॉलीवुड और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां सगाई समारोह में शामिल होंगी.

    दिल्ली के क्नॉट प्लेस के पास कपूरथला हाउस में यह सगाई समारोह होगा. प्रियंका चोपड़ा आज दिल्ली एयरपोर्ट पर अकेली नजर आईं. परिणीति और राघव की सगाई में प्रियंका के पति निक जोनास औरबेटी माल्ती मेरी चोपड़ा जोनास शामिल नहीं होंगे. 

    बॉलीवुड और पंजाबी स्टाइल में होने वाली इस सगाई समारोह में करीब 150 लोग शामिल होंगे जिनमें बॉलीवुड के कई सितारे भी होंगे. फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, फिल्म डायरेक्टर करण जौहर भी सगाई में शामिल हो सकते हैं. परिणीति की बेस्ट फ्रेंड और टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा भी सगाई में शामिल होंगी. वहीं राघव चड्ढा की ओर से भी मेहमानों की खास लिस्ट तैयार की गई है. वीआईपी गेस्ट लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केरजीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे.

  • यातायात नियमों की अवहेलना व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के कटे चालान 

    यातायात नियमों की अवहेलना व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के कटे चालान 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर कुल 120 चालान काटे गये है जबकि सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 17 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किये गये व जुर्माने के रूप में 1700/- वसूल किये गये हैं ।इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान किया गया और जुर्माने के रूप में 2500/- रूपये वसूल किए गये हैं। 

  • 11.51 ग्राम चिट्टे सहित पुलिस ने पकड़े दो नशा तस्कर

    11.51 ग्राम चिट्टे सहित पुलिस ने पकड़े दो नशा तस्कर

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस नशा तस्करों पर पैनी नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में बीती शाम पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिमों ने शिववाड़ी अम्बोटा में नाकाबंदी कर रखी थी तो गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी की तलाशी लेने पर  11.51 ग्राम हैरोईन/चिटटा बरामद किया गया। आरोपित दोनों युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।
    आरोपित यूवकों की पहचान गाड़ी चालक रोहित कुमार निवासी वार्ड न0 09 रुपनगर, जिला हमीरपुर व मनीष कुमार निवासी शीशवाह, डा0 वारी मन्दिर, तहसील टौणी देवी, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • जालंधरः आप पार्टी की जीत पर केजरीवाल से मिले सीएम मान

    जालंधरः आप पार्टी की जीत पर केजरीवाल से मिले सीएम मान

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव सीट पर आप पार्टी ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। इस दौरान सीएम भगवंत मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिले। जहां उन्होंने लोकसभा उपचुनाव सीट पर भारी मतों से जीत हासिल करने पर केजरीवाल से गले मिलकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि जालंधर के जनादेश ने ये बता दिया कि पंजाब की जनता आप सरकार के काम से संतुष्ट भी है और खुश भी है। वहीं सीएम मान ने कहा कि हमने प्रत्येक वर्ग के लोग के हक की बात की। जिससे खुश होकर लोगों ने आप पार्टी को भारी बहुमत से जिताया। केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में आप पार्टी के पास इससे पहले कोई सीट नहीं थी। लेकिन आज सुशील रिंकू की जीत के बाद उनकी लोकसभा में एक बार फिर से एंट्री हो गई है।

    इससे पहले संगरूर में सीएम मान एमपी की सीट जीतकर लोकसभा में पहुंचे थे। लेकिन पंजाब में आप की सरकार आने के बाद उस सीट पर सिमरनजीत सिंह मान जीत गए। जिसके बाद उनकी लोकसभा में कोई सीट नहीं रही थी। वहीं सीएम मान ने कहा कि लोगों ने सरकार के 14 महीनों के कामों पर मोहर लगाते हुए आप पार्टी बड़ी जीत दिलाई है। मोहल्ला क्लीनिक, बिजली की जीरो बिल पॉलिसी के साथ सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम पर, किसान मजदूर और व्यापारियों को अच्छा भविष्य देने के नाम पर वोट मांगी थी। जिसके बाद लोगों ने आप पार्टी पर भरोसा जताते हुए भारी बहुमत से आप पार्टी को जीत दिलाई।

  • पंजाबः प्राइवेट कॉलेज के छात्र का हॉस्टल के कमरे शव बरामद

    पंजाबः प्राइवेट कॉलेज के छात्र का हॉस्टल के कमरे शव बरामद

    पठानकोटः राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के छठे सेमेस्टर का छात्र ब्वाएज हॉस्टल के एक कमरे में फंदे से झूलता मिला। मृतक छात्र की पहचान अरुण कुमार निवासी करौली पठानकोट के रूप में हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ के शवगृह में रखाया। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब कॉलेज के एक छात्र का शव हॉस्टल के उसके कमरे में ही फंदे से लटकता पाया गया। मृतक अपने नाना-नानी के यहां बिलावर में ही पला बढ़ा और बिलावर में 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद वो राजकीय डिग्री कॉलेज कठुुुआ में स्नातक कर रहा था।

    युवक के फंदा लगाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र ब्वाएज हॉस्टल में जमा हो गए। वहीं कॉलेज में भी सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने कमरे में सुबूत जुटाए गए हैं। पुलिस के अनुसार कॉलेज के छात्रों से ही उन्हें छात्र के फंदा लगाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद फिलहाल जांच जारी है। कुछ छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है जो आखिरी बार इसके संपर्क में आए थे। एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह ने बताया कि कमरे में शव मिला है। फिलहाल जांच जारी है।

    छात्र की मौत के बाद दोपहर के समय उसके नाना-नानी और अन्य परिजन भी कठुआ पहुंचे। अस्पताल में विलाप करते परिजनों ने अरुण की मौत को हत्या बताया है। उसकी नानी ने कहा कि अरुण हॉस्टल के कमरे में अकेला रहता था। हॉस्टल प्रबंधन को इसकी जानकारी थी। उसको किसी और के साथ एडजस्ट आखिर क्यूं नहीं किया गया। बताया कि तीन भाईयों में से एक अरुण मूल रूप से पठानकोट में रहता था। लेकिन उन्होंने उसे शिक्षा के लिए अपने पास बुला लिया था। अरुण के माता पिता इतने समृद्ध नहीं थे, लिहाजा उन्होंने अपने स्तर पर उसका दाखिला बिलावर के निजी स्कूल में करवाकर, वहीं बारहवीं तक पढ़ाई पूरी करवाई। इसके बाद उसके साथी जब डिग्री कॉलेज कठुआ पढ़ने के लिए आए तो अरुण ने भी यहीं दाखिला ले लिया था।

  • जालंधरः कांग्रेस प्रधान ने आप के उम्मीदवार सुशील रिंकू को दी जीत की बधाई

    जालंधरः कांग्रेस प्रधान ने आप के उम्मीदवार सुशील रिंकू को दी जीत की बधाई

    जालंधर,वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव सीट के परिणाम सामने आ गए है। वहीं आप के उम्मीदवार सुशील रिंकू को 291433 वोट पड़ चुके है। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार 234025 को वोट पड़े है। वहीं अकाली बसपा के उम्मीदवार सुखविंदर सुखी को 151136 को वोट पड़े है। चौथे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार अटवाल को 132438 पड़ चुके है। आप पार्टी के सुशील रिंकू की जीत लगभग तय है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आप उम्मीदवार सुशील रिंकू को जीत की बधाई दी।

  • रूद्र इंटरनेशनल स्कूल बसाल का 12वीं का रिजल्ट रहा शतप्रतिशत 

    रूद्र इंटरनेशनल स्कूल बसाल का 12वीं का रिजल्ट रहा शतप्रतिशत 

    ऊना/सुशील पंडित : रूद्र इंटरनेशनल स्कूल व साल का 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। स्कूल प्रबंधक बलदेव शर्मा ने बताया की इस बार स्कूल का 12वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है जिसमें सूजल शर्मा ने 94% (साइंस)अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। तरनुम ने 89% (साइंस)अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं नंदीका, ईशान, मीतांशी व  सोनिका ने 88% अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 

    कॉमर्स  सेक्शन से आयुष धीमान ने 83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर अजय जयसवाल व साहिल ने 78% अंक प्राप्त किए। संकल्प ढिल्लो और शिवम ने 76% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल रजनी बाला ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास होता रहेगा। रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन बलदेव कृष्ण शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि स्कूल की मजबूत टीम की मेहनत का नतीजा है उन्होंने अभिभावकों, स्कूल स्टाफ, तथा बच्चों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी।

    रूद्र इंटरनेशनल स्कूल बसाल में मदर डे मनाया गया। इस अवसर पर एल के जी से लेकर आठवीं कक्षा के छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय में एल के जी के छात्रों की माताओं को बुलाकर उनका आदर सत्कार किया गया। छात्रों ने सुंदर कार्ड, गीत व कविताएं बोलकर अपनी माताओं के प्रति प्रेम प्रकट किया। रूद्र इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन बलदेव कृष्ण शर्मा ने अभिभावकों का उनके बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद किया।