Blog

  • Punjab News: प्रदीप बिल्ला कत्ल मामले में CCTV फुटेज आया सामने

    Punjab News: प्रदीप बिल्ला कत्ल मामले में CCTV फुटेज आया सामने

    लुधियानाः जिले के जमालपुर स्थित ग्रीन पार्क में बीते दिन सरेआम प्रदीप बिल्ला की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वहीं इस मामले में एक नया और सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो ने ना केवल आरोपियों की पहचान साफ़ हुए बल्कि वारदात के बाद जश्न जैसे अंदाज ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। वारदात के बाद पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में एक काले रंग की एक्टिवा पर तीन युवक सवार होकर भागते नजर आ रहे हैं।

    फुटेज में आरोपियों की जो हरकतें दिखी हैं वो उनके शातिर और बेखौफ होने का प्रमाण हैं फुटेज में दिख रहा है कि गोली मारने के बाद तीनों आरोपी पार्क के बाहर खड़ी अपनी एक्टिवा उठाते हैं और तेजी से मेन रोड की ओर निकलते हैं। तीनों ने अपने चेहरे ढके हुए हैं। फुटेज की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक्टिवा पर सबसे आगे बैठा युवक वारदात को अंजाम देने के बाद हवा में हाथ छोड़कर विक्ट्री या खुशी का इजहार करता दिख रहा है।

    वह पीछे मुड़कर अपने साथियों से कुछ बोलते हुए नजर आ रहा है जैसे उन्होंने कोई बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया हो। एडीसीपी जशनदीप सिंह गिल ने बताया कि पुलिस अब स्कूटी की नंबर प्लेट और सीसीटीवी रूट के जरिए हमलावरों का पीछा कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को ट्रेस कर लिया है।

    उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस की शुरुआती जांच में इस खूनी वारदात के पीछे पुरानी रंजिश और एक लड़की का मामला सामने आ रहा है। घटना के वक्त प्रदीप बिल्ला के साथ दो लड़कियां मौजूद थीं। पुलिस के अनुसार आरोपियों और प्रदीप के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था जिसने बुधवार दोपहर को हिंसक रूप ले लिया।

  • Jalandhar News: हिन्दू संगठनों ने गौ ले जा रहे ट्रक चालक को किया काबू, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हिन्दू संगठनों ने गौ ले जा रहे ट्रक चालक को किया काबू, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 8 के अंतर्गत आते पठानकोट चौक के पास देर रात ट्रक में 7 गायों को संदिग्ध अवस्था में ले जाते चालक को हिन्दू संगठनों ने रोक लिया और उस हंगामा के दौरान बात लड़ाई झगड़े तक पहुंच गई। गुस्से में हिन्दू संगठनों के लोगों ने चालक सहित कंडक्टर से साथ मारपीट की ओर थाना 8 की पुलिस के हवाले कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद गौ रक्षकों व शिवसेना नेताओं हंगामा कर करना शुरू कर दिया और सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना 8 की जांच में जुट गई।

    संयुक्त गऊ रक्षा दल जिला प्रधान इंद्रजीत ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित ट्रक में गाँव को संदिग्ध हालत में तस्करी के लिए लेकर जा रहा है जिसके बाद उन्होंने शिव सेना नेता नरेंद्र सहित शिव सैनिकों को साथ लेकर पठानकोट चौक के पास ट्रक चालकों को रोका चालक कहने लगा कि ट्रक में कुछ नहीं है।

    लेकिन ट्रक के डाले को खोलकर देखा तो उसके अंदर स्थित सात गाएं संदिग्ध हालात में मिली, जिसकी सूचना उन्होंने थाना 8 की पुलिस को दी। थाना 8 के जांच अधिकारी एएसआइ गुरमेल सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद जांच की जा रही है ट्रक के चालक के सारे बिल चेक किए जा रहे है फिलहाल तस्करी का कोई मामला सामने नहीं आ रहा। वह टीम सहित जांच में जुटे हुए हैं अगर कोई खामी सामने आती है तो वह बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।

     

     

  • Jalandhar News: 10 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    Jalandhar News: 10 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना-1 के अंतर्गत आने वाले इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म कर दिया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को पीड़ित बच्ची तीसरी मंजिल पर स्थित छत पर खेलने गई थी। इसी दौरान पहली मंजिल पर रहने वाला आरोपी युवक छत पर पहुंचा। उसने पहले मासूम को डराया धमकाया। जब बच्ची ने डर कर रोना शुरू किया और विरोध किया तो उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। फिर वह उसे उठाकर फ्लैट के कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। काफी देर तक बच्ची नीचे नहीं आई और फिर खून से लथपथ और बदहवास हालत में मिली। बच्ची की आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत थाना-1 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मासूम का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आईओ एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि जिस फ्लैट में घिनौनी वारदात हुई है, वहां कई लोगों ने अवैध रूप से कब्जे किए हुए हैं। आरोपी भी वहीं रह रहा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि उन फ्लैट्स में रह रहे अन्य संदिग्ध लोगों का रिकॉर्ड क्या है। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी डर और रोष का माहौल है।

  • आज का राशिफल, 22 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 22 जनवरी 2026

    राशिफल के अनुसार, आज का दिन यानि 22 जनवरी 2026, वीरवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

    मेष राशि: मेष राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में अच्छे विकल्प मिल सकते है, जो लंबे समय के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। धन संबंधी मामलों में सोच-विचार जरूर करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

    वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें, ऑफिस में कोई छोटी गलती न हो। बिजनेस में भविष्य की योजनाएं फायदेमंद साबित होंगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

    मिथुन राशि: आज के दिन मिथुन राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए कार्य शुरू करने या जिम्मेदारी लेने का अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन खर्चों पर नजर रखें। इस दौरान निवेश करना फायदेमंद रहेगा। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी।

    कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भावनात्मक रूप से खुद को संभालें। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। सोच-विचार कर फैसला लें। धन लाभ के योग बन रहे है, लेकिन खर्चों पर काबू रखें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

    सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। निवेश में सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

    कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य में मेहनत का फल मिलेगा। मन शांत रहेगा। परिवार में छोटी-मोटी चर्चा हो सकती है, इसलिए शांत रहे। सभी काम सावधानी से करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आज के दिन महत्वपूर्ण है। कुछ बड़े बदलाव या संकेत मिल सकते हैं। करियर और धन में उतार-चढ़ाव संभव है। धन खर्च से पहले सावधानी बरतें। किसी से सोच-समझकर बात करें। प्रेम में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

    वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन हार न मानें सफलता जरूर मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे है। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

    धनु राशि: धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में कहीं बाहर यात्रा का प्लान बन सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में शांति और प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    मकर राशि: मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विशेष है। अनुशासन और मेहनत से किए हुए काम सफल होंगे। करियर में प्रगति के संकेत मिल सकते है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वाद-विवाद करने से बचें। परिवार में माहौल खुशी-भरा होगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

    कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और सफलता भी मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे है। नए कार्य शुरू करने से लाभ होंगे। बिना वजह खर्चों से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    मीन राशि: मीन राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा भावुक रहेगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान से काम करें। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • Phagwara News: Sudhir Sweet Shop पर Firing के मामले में 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Phagwara News: Sudhir Sweet Shop पर Firing के मामले में 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथला: पुलिस ने गांव लखन कलां में हुई फायरिंग की घटना का सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और दो कारें बरामद की है। इस बात की जानकारी सीनियर पुलिस कप्तान कपूरथला गौरव तूरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

    एसएसपी ने बताया कि 8 जनवरी 2026 की रात करीबन 10 बजे गांव लखन कलां में फायरिंग की घटना आई थी। इस बारे में 9 जनवरी 2026 को मुकदमा नंबर 10 धारा 109, 125, 351 (2), 61 (2), बीएनएस, 25/54/59 आर्म्स एक्ट तथा अतिरिक्त जुर्म 111 बीएनएस के अंतर्गत थाना सदर कपूरथला में दर्ज किया गया था।

    घटना की गंभीरता देखते हुए एसएसपी कपूरथला के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमें बनाई गई। तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए से गहन जांच के बाद 14 जनवरी 2026 को छह आरोपियों को ट्रेस करके नामजद किया गया।

    गिरफ्तारी किए गए आरोपियों में कमलप्रीत सिंह उर्फ पीता, निवासी संधवा, जिला नवां शहर, हरजीत सिंह, निवासी खैरा, जिला कपूरथला, गुरपाल सिंह उर्फ पाला, निवासी खैड़ा, जिला कपूरथला, सुखराज सिंह उर्फ सुखा, निवासी बीड़ पुआध, जिला कपूरथला, धर्म सिंह उर्फ धामी, निवासी मानीवाली चाचो की, जिला कपूरथला, रूपिंदर सिंह, निवासी महेड़ू, जिला कपूरथला शामिल हैं।

    14 जनवरी 2026 को इनमें से चार आरोपियों कमलप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, सुखराज सिंह और रूपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इन चारों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल वर्ना कार (PB32K-3858) वेन्यू कार (PB10JF-6262) बरामद की गई।

    18 जनवरी 2026 को बाकी के दो आरोपी गुरपाल सिंह उर्फ पाला और धर्म सिंह उर्फ धामी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 30 बोर की एक पिस्टल, मैगजीन सहित दो जिंदा राउंड, 32 बोर की एक पिस्टल, मैगजीन सहित एक जिंदा राउंड बरामद किए गए।

    पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 12 जनवरी 2026 की सुबह फगवाड़ा-होशियारपुर रोड स्थित सुधीर स्वीट शॉप पर भी फायरिंग की थी, जिसे पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी गुरपाल सिंह उर्फ पाला और धर्म सिंह उर्फ धामी के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

    फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड लेकर बाकी आपराधित वारदातों की गहनता से जांच की जा रही है। कपूरथला पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

     

     

     

     

  • टीम ऊना ब्ल्ड सर्विस एनजीओ के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्त संग्रह

    टीम ऊना ब्ल्ड सर्विस एनजीओ के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्त संग्रह

    ऊना/सुशील पंडित: श्रद्धेय गुरु स्व. रजनी महंत जी की 9वीं बरसी के अवसर पर जिला ऊना में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सत्य भवन, महिला पुलिस थाना के समीप, ऊना में आयोजित हुआ, जिसमें टीम ऊना ब्ल्ड सर्विस एनजीओ की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

    इस शिविर में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए लवीश कपिला ने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे शिविर समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने टीम ऊना ब्ल्ड सर्विस एनजीओ द्वारा किए जा रहे सामाजिक और मानव सेवा के कार्यों की खुले मंच से प्रशंसा की।

    यह शिविर बाबा सोनिया महंत  के सान्निध्य में आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा सोनिया महंत  समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा बढ़-चढ़कर योगदान देते हैं। वे निरंतर मानव कल्याण, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक एकता के लिए कार्य करते आ रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में आयोजित यह रक्तदान शिविर सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करता है।

    टीम ऊना ब्ल्ड सर्विस एनजीओ के सहयोग  से आयोजित इस शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जिला ऊना के विभिन्न अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

    इस अवसर पर टीम ऊना ब्ल्ड सर्विस एनजीओ के अध्यक्ष लविश कपिला ने बताया कि उनकी NGO द्वारा किए जा रहे निरंतर समाजसेवी कार्यों के चलते संस्था का नाम गिनीज़ बुक में भी दर्ज हो चुका है, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि NGO केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि हर जरूरतमंद के साथ खड़ी रहती है।

    उन्होंने बताया कि एनजीओ द्वारा जरूरतमंद मरीजों के इलाज में आर्थिक सहायता,गरीव बच्चों की पढ़ाई का खर्च, गरीब कन्याओं की शादी में राशन व सहायता, लावारिस लोगों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाना,लावारिस मृत देह का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार,जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर, मरीज बेड और व्हीलचेयर उपलब्ध करवाने जैसे कई जनहितकारी कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

    वहीं एनजीओ के Vice Chairman रमन दडौच ने सभी रक्तदाताओं, जिला प्रशासन, चिकित्सा टीम एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी एनजीओ भविष्य में भी इसी तरह मानव सेवा के कार्यों को और अधिक विस्तार देगी।शिविर को सफल बनाने में स्वयंसेवकों की भूमिका सराहनीय रही।

    टीम ऊना ब्ल्ड सर्विस एनजीओ ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए आम जनता से आगे आकर रक्तदान एवं समाज सेवा से जुड़ने की अपील की।इस अवसर पर आशीष शर्मा,अनीश कुमार,गोपाल, विक्की,आकाश रत्न,डॉ जतिन,परवीन कुमार का मुख्य रूप से सहयोग था

     

  • Punjab News: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता मुंशी रंगे हाथों गिरफ्तार

    Punjab News: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता मुंशी रंगे हाथों गिरफ्तार

    फिरोजपुर: जिले के हलका गुरु हरसहाए के अंतर्गत थाना लाखो के बहिराम में तैनात मुंशी हरपाल सिंह को विजिलेंस टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को विजिलेंस ब्यूरो के द्वारा की गई है।

    इस मामले की शिकायत स्थानीय महिला ने दी थी। महिला के भतीजे को राहत दिलवाने के नाम पर मुंशी हरपाल सिंह ने रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस ने जांच पड़ताल के बाद मौके पर ही मुंशी को रिश्वत लेते पकड़ लिया।

    मुंशी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गई है। जिले में यह कदम मान सरकार की मुहिम भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का उदाहरण माना जा रहा है।

     

     

  • Bigg Boss को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट, बंद हुआ शो का OTT Version

    Bigg Boss को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट, बंद हुआ शो का OTT Version

    मनोरंजन: बिग बॉस ओटीटी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी का चौथा सीजन अब नहीं आएगा। रिएलिटी शो के ओटीटी वर्जन को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया है। काफी दिनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि शो का नया सीजन नहीं आएगा अब इसी बीच शो के क्रिएटर ऋषि नेगी ने कंफर्म किया है।

    ओटीटी वर्जन किया बंद

    मीडिया के साथ बात करते हुए क्रिएटर ने कहा कि – ‘हम पिछले साल हिंदी वर्जन के साथ डिजिटल गए। शो पहले जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुआ और फिर टीवी पर आया। मुझे लगता है कि हमें इसी साइकिल को फॉलो करना होगा। दूसरी भाषाओं में हम सिमुलकास्ट करते हैं। मुझे लगता है कि ओटीटी और टीवी पर बहुत बड़ा मार्केट है। ऑडियंस अलग-अलग है। उन्हें टीवी पर शो देखना पसंद है। मेरी मां तो बिग बॉस सिर्फ टीवी पर ही देखती है। शो का अपॉइंटमेंट टाइम पर देखने वाले बहुत लोग हैं। इससे हमें अलग-अलग तरह की ऑडियंस मिलती है’। सूत्रों की मानें तो मेकर्स का यह मानना है कि बिग बॉस हिंदी के दो वर्जन चलाने की जरुरत नहीं है क्योंकि दोनों ही शोज का फॉर्मेट एक जैसा ही होता है। बस टेलीकास्ट को लेकर चीजें अलग थी। अब जब मेन बिग बॉस ओटीटी और टीवी दोनों पर स्ट्रीम हो रहा है तो ऐसे में अलग से ओटीटी वर्जन चलाना कोई समझदारी नहीं है क्योंकि कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार अपने आप में ही ब्रांड है। उनकी तगड़ी व्यूअरशिप है इसलिए बीबी ओटीटी वर्जन को बंद करने का फैसला किया गया है।

    पंजाबी में भी आएगा बिग बॉस

    पिछले हफ्ते प्रोडक्शन कंपनी ने Banijay Asia के दीपक धर ने बिग बॉस के भोजपुरी और पंजाबी वर्जन को लाने का ऐलान किया था। मेकर्स इस साल बंगाली का वर्जन ला रहे हैं। ऋषि ने इस पर कहा कि – अभी हम हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और मराठी में बिग बॉस चला रहे हैं। इस साल शो के एक्सपेंड किया जा रहा है। हम बिग बॉस बांग्ला ला रहे हैं। हमारे मकसद माइक्रो मार्केट्स तक पहुंचने का है। हम फुटप्रिंट बढ़ाना चाहते हैं इससे शो को अच्छे व्यूज मिलेंगे। ऋषि ने बिग बॉस बांग्ला के होस्ट का नाम अभी रिवील नहीं किया है लेकिन इतना जरुर हिंट दिया कि होस्ट पैन इंडिया लेवल पर फेमस है।

    2021 में लॉन्च हुआ था बिग बॉस ओटीटी

    बता दें बिग बॉस ओटीटी वर्जन में 2021 में लॉन्च हुआ था। इसे करण जौहर ने होस्ट किया था। दिव्या अग्रवाल भी शो की विनर बनी थी। दूसरे सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था। इसे एल्विश यादव ने जीता था। ये सीजन ब्लॉकबॉस्टर रहा था। रिएलिटी शो का तीसरा वर्जन अनिल कपूर ने होस्ट किया और इसके ट्रॉफी ने सना मकबूल ने जीती थी।    
  • Jalandhar News: सवारियों से भरी 2 बसों की टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सवारियों से भरी 2 बसों की टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रामामंडी चौक के पास 2 बसों की टक्कर हो गई। इस घटना में इंडो कैनेडियन की बस क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद घटना स्थल पर भारी हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में बस का अगला शीशा चकनाचूर हो गया। मामले की जानकारी देते हुए रणजीत सिंह ने बताया कि क्रॉसिंग साइड के दौरान अचानक बाइक सवार आ गया। इस दौरान दोआबा बस चालक ने ब्रेक मारी और उसके बाद इंडो कैनेडियन बस चालक ने भी अचानक ब्रेक लगाई।

    रणजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट से जालंधर आ रहे थे। वहीं दोआबा बस होशियारपुर से आ रही थी। उन्होंने कहा कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं बाइक सवार भी मौके पर मौजूद है। दोआबा बस को भी नुकसान हुआ है। हालांकि घटना के दौरान बाइक सवार बाल-बाल बच गया। घटना के दौरान दोनों बसें सवारियों से भरी हुई थी।

    वहीं जब इस मामले को लेकर बाइक सवार होशियारपुर के रहने वाले मोहित ने कहा कि वह साइड पर खड़ा था। बस चालक की गलती से यह हादसा हुआ है। घटना के दौरान उसके साथी ने छलांग मारकर जान बचाई। बाइक सवार ने कहा कि वह साइड पर खड़ा था। इस दौरान अचानक बस चालक की गलती से यह हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • Zomato के CEO ने दिया इस्तीफा, अब Albinder Dhindsa संभालेंगे कंपनी की जिम्मेदारी

    Zomato के CEO ने दिया इस्तीफा, अब Albinder Dhindsa संभालेंगे कंपनी की जिम्मेदारी

    नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी फूड डिलीवरी कंपनियों में शामिल जोमैटो में एक बड़ा बदलाव हुआ है। जिस नाम ने इस ब्रांड को पहचान दिलवाई थी अब वही कंपनी को छोड़ रहे हैं। जी हां, कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस फैसला का ऐलान उन्होंने खुद अपने एक्स के जरिए किया है। यह फैसला 1 फरवरी से लागू हो जाएगा। अब उनकी जगह क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के सीईओ अल्बिंदर ढींडसा को इटर्नर का नया सीईओ बनाया गया है।

    Read In English : 

    Deepinder Goyal Steps Down as Eternal Group CEO, Albinder Dhindsa to Take Charge
    हालांकि दीपिंदर पूरी तरह से कंपनी से अलग नहीं हो रहे हैं। वह अब इटरनल बोर्ड में वाइस चेयरमैन और डायरेकटर की भूमिका निभाएंगे। कंपनी ने यह साफ किया है कि गोयल रणनीतिक मामलों में बोर्ड के साथ जुड़े रहेंगे वहीं दैनिक संचालन और व्यावसायिक फैसलों की जिम्मेदारी नए ग्रूप के सीईओ संभालेंगे। बता दें कि जोमैटो एटर्नल ग्रूप का हिस्सा है। दीपिंदर गोयल को ज्यादातर लोग जोमैटो के मालिक के तौर पर जानते हैं। दीपिंदर गोयल ने ऐशे समय इस्तीफा दिया है जब एटर्नल ग्रूप अपने विस्तार और रणनीतिक पुनर्गठन के दौर से गुजर रहा है। गोयल ने अपने कार्यकाल के दौरान कंपनी को काफी आगे पहुंचा दिया है।

    आखिर क्यों छोड़ा सीईओ का पद?

    गोयल ने अपने फैसल के पीछे का कारण भी बताया है। उन्होंने कहा कि हाल के समय में वो कुछ ऐसे नए आईडियाज पर काम करना चाहते हैं जिसमें ज्यादा जोखिम, प्रयोग और खोज शामिल है। ऐसे प्रयोग किसी पब्लिक कंपनी के दायरे में फिट नहीं बैठते हैं। उन्होंने साफ किया है कि यदि ये विचार एटर्नल के रणनीतिक दायरे में होते हैं तो वे इन्हें कंपनी के अंदर ही आगे बढ़ाते परंतु ऐसा नहीं है। ऐसे में यह जरुरी था कि एटर्नल ग्रूप पूरी तरह से फोक्सड और डिसिप्लिन्ड रहे। गोयल ने यह भी माना है कि भारत में एक पब्लिक कंपनी के सीईओ पर कानूनी और बाकी जिम्मेदारियो का दबाव होता है जिसके लिए पूरी एकाग्रता की जरुरत होती है। यही कारण है कि यह बदलाव किया गया है।

    अल्बिंदर ढींडसा संभालेंगे जिम्मेदारी

    दीपिदर गोयल ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि – ‘हाल ही में मैं ऐसे आइडियाज की ओर आकर्षित हुआ हूं जिनमें ज्यादा जोखिम और एक्सपेरिमेंट शामिल हैं। ये काम पब्लिक कंपनी के बाहर ज्यादा बेहतर तरीके से किए जा सकते हैं’। उन्होंने यह भी साफ कया है कि यह फैसला कंपनी के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गोयल ने अल्बिंदर ढींडसा की नेतृत्व क्षमता पर भी पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि – ‘ब्लिंकिंट के अधिग्रहण से लेकर उसे ब्रेकइवन तक पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी ढींडसा ने सफलतापूर्वक निभाई है। ग्रूप सीईओ के तौर पर वह रोजमर्रा के संचालन, प्राथमिकताओं और महत्वपूर्ण बिजनेस फैसलों का नेतृत्व भी करेंगे’। इस बदलाव के अंतर्गत दीपिंदर गोयल के सभी अनवेस्टेड स्टॉक ऑप्शंस को कंपनी के कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन पूल में वापिस कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि दीपिंदर गोयल ने साल 2008 में पंकज चड्ढा के साथ जोमैटो की नीव रखी थी। शुरुआत में यह फूडीबे नाम से रेस्टोरेंट मेनू और रिव्यू देने वाला प्लेटफॉर्म था। बाद में यह देश की सबसे अच्छी फूड डिलीवरी कंपनी के तौर पर जाना जाने लगा।