Blog

  • अमृतसर: एयरपोर्ट के नजदीक होटल में हुआ धमाका, 3 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर: एयरपोर्ट के नजदीक होटल में हुआ धमाका, 3 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में एयरपोर्ट के नजदीक एक बड़े होटल में धमाका हो गया है। यहां सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 3 लोग जख्मी हुए हैं। सभी को अस्पताल भर्ती में करवाया गया है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

    पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता किया जा रहा है। दोपहर में होटल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया गया। होटल प्रबंधन से पूछताछ की जाएगी। घायलों को निकाला गया और अस्पताल में भेजा गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।

  • इनोकिड्स (सीजेआर) में बच्चों ने विवेशियस वाइब्रेंस में दिखाई अपनी प्रतिभा

    इनोकिड्स (सीजेआर) में बच्चों ने विवेशियस वाइब्रेंस में दिखाई अपनी प्रतिभा

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस के इनोकिड्स (कैंट जंडियाला रोड) में नन्हें-मुन्नो ने विवेशियस वाइब्रेंस कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का आरंभ श्री गणेश वंदना से हुआ, जिसे कक्षा डिस्कवरर्स के बच्चों ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात आए हुए अभिभावकों का बच्चों द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यातिथि की भूमिका गुरमीत कौर (कोऑर्डिनेटर इनोकिड्स) ने निभाई।

    भारत विशेष में पाई जाने वाली सभी ऋतुओं पर बच्चों की नृत्य-प्रस्तुति में भारतीय संस्कृति की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। ‌सर्वप्रथम कक्षा एक्सप्लोरर्स के बच्चों द्वारा ग्रीष्म ऋतु पर ‘समर-समर-समर’, ‘व्हाट डू यू लाइक टू समर’ नृत्य ने समां बाँध दिया‌। तत्पश्चात डिस्कवरर्स द्वारा वर्षा ऋतु पर प्रस्तुत नृत्य ‘बरसो रे मेघा’ ने सबका मन मोह लिया। स्कॉलर्स द्वारा वसंत ऋतु पर प्रस्तुत नृत्य ‘रुत आ गई रे’ सबके आकर्षण का केंद्र रहा‌। शीत ऋतु पर कक्षा डिस्कवरर्स व स्कॉलर्स द्वारा प्रस्तुत नृत्य ‘स्नो-स्नो’ ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

    इनोसेंट हार्टस के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य हिप-हॉप सबके द्वारा सराहा गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा वोट ऑफ थैंक्स पढ़ा गया। मंच संचालन की भूमिका भी छोटे बच्चों के द्वारा ही निभाई गई। मुख्यातिथि ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की। अलका अरोड़ा (डिप्टी डायरेक्टर इनोकिड्स) ने बताया कि इस तरह की गतिविधियाँ करवाने का उद्देश्य बच्चों के मन से मंच-भय दूर करना तथा उनमें आत्मविश्वास जागृत करना है। उन्होंने अभिभावकों को कहा कि वे बच्चों में नैतिक मूल्य भरने का भरसक प्रयास करें। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

  • केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नशेड़ियों से न करें बहन-बेटियों की शादी

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नशेड़ियों से न करें बहन-बेटियों की शादी

    नई दिल्ली: केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर ने शराब पीने के खराब नतीजों पर जोर देते हुए लोगों से अपील की है कि वे अपनी बहन-बेटियों की शादी शराबी और नशेड़ी युवाओं से न करें। शनिवार को केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने जिले के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में सर्वोदय इंटर कॉलेज में आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘एक शराबी अधिकारी की तुलना में एक रिक्शा चालक या एक मजदूर बेहतर दूल्हा साबित होगा। एक शराबी की उम्र बहुत कम होती है।’ कौशल किशोर ने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए अपने दिवंगत बेटे को याद किया. जिसकी आकस्मिक मौत नशे की लत के चलते हो गई थी।

    कौशल किशोर ने कहा कि ‘मैं सांसद और मेरी पत्नी विधायक होकर भी अपने बेटे आकाश किशोर की जिंदगी नहीं बचा पाए तो आमजन कैसे बचा पाएंगे।’ उन्होंने कहा कि उनका जन्म बेहद गरीब परिवार में हुआ था और उस वक्त दूध तक नसीब नहीं होता था। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने अपने बेटे आकाश किशोर की दोस्तों के साथ शराब पीने की लत छुड़ाने के लिए तमाम कोशिशें की और उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया। मंत्री ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि ‘यह जानकर छह माह बाद बेटे की शादी कर दी कि उसकी लत छूट जाएगी। लेकिन शादी के बाद आकाश ने फिर से नशा करना शुरू किया तो जिंदगी ही खत्म कर ली। दो साल पहले 19 अक्टूबर को आकाश की मौत हुई तो उसका बेटा महज दो साल का था। मैं अपने बेटे को नहीं बचा पाया, जिससे मेरी बहू विधवा हो गई.’

    किशोर ने कहा कि तमाम संगठन और अच्छे लोग नशा मुक्ति अभियान से जुड़ रहे हैं। आप भी अपने परिवार को बचाने के लिए इस अभियान से जुड़ें। उन्होंने कहा कि जिले को नशामुक्त करने के लिए सभी विद्यालयों में यह अभियान शुरू किया जाना चाहिए। इसके लिए रोजाना पांच मिनट प्रार्थना के दौरान युवाओं को नशा न करने की नसीहत दी जानी चाहिए।

  • WhatsApp देगा Status रिपोर्ट करने की अनुमति, नए फीचर पर काम जारी

    WhatsApp देगा Status रिपोर्ट करने की अनुमति, नए फीचर पर काम जारी

    नई दिल्लीः वॉट्सऐप कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को डेस्कटॉप बीटा पर स्टेट्स अपडेट की रिपोर्ट करने की अनुमति देगा। WABetaInfo के मुताबिक नया फीचर यूजर्स को स्टेटस सेक्शन के मेन्यू में स्टेटस अपडेट की रिपोर्ट करने की अनुमति देगी। अगर यूजर्स किसी भी ऐसे संदिग्ध स्टेट्स अपडेट को देखते हैं जो मैसेजिंग ऐप शर्तों का उल्लंघन कर सकता है, तो वे इसे नए विकल्प के साथ मॉडरेशन टीम को रिपोर्ट कर सकेंगे।

    रिपोर्टिंग मैसेज की तरह ही स्टेट्स अपडेट कंपनी को मॉडरेशन रीजन से फॉरवर्ड किया जाएगा ताकि वे देख सकें कि स्टेट्स से उल्लंघन हुआ है या नहीं। हालांकि, यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को भी ब्रेक नहीं करती है। इन मैसेज के कंटेंट को न तो वॉट्सऐप और न ही मेटा देख सकेगा और साथ ही उनकी निजी कॉल को भी कोई नहीं सुन सकता है, लेकिन प्लेटफॉर्म और यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी के लिए एक रिपोर्ट विकल्प लाना महत्वपूर्ण है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टेट्स अपडेट की रिपोर्ट करने की एबिलिटी अभी अंडर डेवलपमेंट है और इसे वॉट्सऐप डेस्कटॉप बीटा के भविष्य के अपडेट में जारी किया जाएगा।

  • सिविल अस्पताल की लापरवाही, मोर्चरी में रखे शव को लावारिस बता किया संस्कार…

    सिविल अस्पताल की लापरवाही, मोर्चरी में रखे शव को लावारिस बता किया संस्कार…

    परिजनों ने किया हंगामा..

    गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में सिविल अस्पताल की लापरवाही से मोर्चरी में एक्सीडेंट के बाद रखी लाश को रेलवे लाइनों से मिली लावारिस लाश बताकर संस्कार कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचे परिवार को जब लाश नहीं मिली तो उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं अपनी गलती के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन मौन हो गया है।

    घटना गुरदासपुर में बटाला के सिविल अस्पताल की है। शनिवार शाम गांव घसीटपुर के सुखविंदर सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उन्हें शनिवार देर शाम किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उसके शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया ताकि रविवार को पोस्टमॉर्टम करवाया जा सके, लेकिन रविवार सुबह जब परिवार व पुलिस पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया के लिए पहुंचे तो मोर्चरी में शव नहीं था।

    सिविल अस्पताल में 72 घंटे पहले रेलवे पुलिस की तरफ से एक लावारिस लाश रखी थी। यह लाश रेलवे पुलिस को रेलवे लाइनों से मिली थी। शिनाख्त के लिए उसे 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था।

    रविवार सुबह उसे संस्कार के लिए ले जाना था, लेकिन सिविल अस्पताल कर्मचारी ने उसकी जगह मृतक सुखविंदर की लाश को संस्कार के लिए भेज दिया।

    सुबह जब परिवार सुखविंदर सिंह की लाश लेने पहुंचे तो पूरा मामला खुला। परिवार लाश देने की बात कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। परिवार ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज करने और इन्क्वायरी शुरू करने की मांग उठाई है।

  • हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या..

    हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या..

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सशस्त्र बल के एक हेड कांस्टेबल की रविवार को उसके मातहत काम करने वाले एक जवान ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि यह घटना कांकेर में एक सरकारी कॉलेज में सुबह के समय में हुई।

    जहां जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हाल ही में हुए उपचुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में सीएएफ की 11वीं बटालियन तैनात थी। सिन्हा के मुताबिक, प्रारंभिक सूचना के हिसाब से कांस्टेबल पुरुषोत्तम सिंह और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद सिंह ने इसास राइफल से कथित तौर पर गोली चला दी।उन्होंने बताया कि गोली लगने से सुरेंद्र भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद पुरुषोत्तम सिंह ने अपने आप को हथियार के साथ एक कमरे में बंद कर लिया। 

    जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर वह कमरे से बाहर निकला, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। 

  • प्रेमी ने प्रेमिका को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुई वायरल….

    प्रेमी ने प्रेमिका को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुई वायरल….

    रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक प्रेमी द्वारा प्रेमिका की बड़ी बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 24 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक लड़का अपनी प्रेमिका को बड़ी बेरहमी से थप्पड़ और लात-घुसे मारता नजर आ रहा है। लड़के ने अपनी प्रेमिका को इस हद तक पीटा कि वह अधमरी हो गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नवीन दुबे ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपने प्रेमी को कथित तौर पर शादी करने के लिए कहा था। प्रेमिका की बात सुनकर प्रेमी भड़क गया और उसने उसे रोड पर बड़ी बेरहमी से पीटा। इस दौरान प्रेमिका बेहोश हो गई और काफी देर तक रोड किनारे पड़ी रही। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘घटना 21 दिसंबर, बुधवार की है, जिसका वीडियो 24 दिसंबर को सामने आया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मऊगंज क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय पंकज त्रिपाठी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया, जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पीड़िता घटना की जानकारी देने थाने आई थी, लेकिन उसने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पीड़िता को अस्पताल ले जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया था। हालाँकि, घटना का वीडियो सामने आने के बाद, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323 और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया और आरोपी को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने यह भी बताया कि पीड़िता ने वीडियो बनाकर वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर उस व्यक्ति के खिलाफ प्रसारित किया तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

  • यहां मिलता है कैदियों को पार्टनर का प्यार, जेल प्रशासन देता है सुविधा

    यहां मिलता है कैदियों को पार्टनर का प्यार, जेल प्रशासन देता है सुविधा

    नई दिल्ली: प्यार करना और प्यार पाना हर किसी के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। चाहे वह जेल कैदी हों या फिर जेल से बाहर स्वच्छंद जिंदगी जी रहे लोग। जब आप अपने चहेते से लंबे समय बाद मिलते हैं तो आपके बीच रिलेशन बनना स्वाभाविक है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए दुनिया के कई विकसित देशों में जेल में कैदियों को खास सुविधा दी जाती है।

    दरअसल, जेल की जिंदगी पर किए गए तमाम रिसर्च से पता चलता है कि जीवनसाथी के साथ कुछ निजी पल बिताने की वजह से कैदी के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव होता है। उसकी परिवार के साथ बॉन्डिंग बेहतर होती है और उसके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। अमेरिका के राज्यों में कैदियों को उनके जीवनसाथी के साथ निजी पल बिताने का मौका दिए जाने के बाद जेल में हिंसा की घटनाओं में कमी आई।  इसको लेकर 2012 में एक अध्ययन किया गया था, जिसके मुताबिक कैदियों के लिए ‘जीवनसाथी से अकेले में मिलने का मौका’ एक शानदार प्रोत्साहन था। इस लालच में वह बेहतर व्यवहार करते थे। 

    यहां लीगल पार्टनर का होना जरूरी

    यूरोप के बेल्जियम में कैदी अगर किसी से अकेले में मिलना चाहता है तो इसके लिए उसके पास लीगल पार्टनर होना जरूरी है। ऐसा होने पर कैदी को एक नितांत प्राइवेट जगह उपलब्ध करा दी जाती है। कानून के मुताबिक एक कैदी महीने में एक दिन दो घंटे के लिए प्राइवेट जगह पर अपने पार्टनर से मिल सकता है। 

    यहां मिलती है कैदियों को एक दिन की छुट्टी

    ब्रिटेन की जेल में कैदियों को अपने पार्टनर से निजी जगहों पर मिलने की अनुमति नहीं होती। बल्कि, कुछ कैदियों को हर 14 दिन में एक दिन के लिए परिवार से मिलने के लिए घर जाने की अनुमति दी जाती है। हालांकि, व्यवहारिक तौर पर ऐसा बहुत कम होता है। अधिकतर उन कैदियों को घर जाने की अनुमति मिलती हैं जिनके साथ अपेक्षाकृत कम रिस्क रहता है।

    इन देशों में है ऐसी मिली ये सुविधा

    आधुनिक दुनिया की जेलों में कैदियों के प्राइवेट स्पेस में पार्टनर से मिलने की अनुमति दी गई है. ये देश हैं- कनाडा, जर्मनी, रूस, स्पेन, बेल्जियम, सऊदी अरब, डेनमार्क, अमेरिका के कुछ राज्य और इस्राइल. यहां तक कि कुछ देशों में समलैंगिकों को भी ये अधिकार मिले हैं।

  • पंजाब: व्यक्ति ने कुत्तों पर चलाई गोलियां, देखें सीसीटीवी 

    पंजाब: व्यक्ति ने कुत्तों पर चलाई गोलियां, देखें सीसीटीवी 

    लुधियाना: दुगरी फेस 3 की महिला और उसके पति ने मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ CP दफ्तर में शिकायत दर्ज करवाई। महिला का आरोप है कि मोहल्ले का ही व्यक्ति पिछले एक सप्ताह से करीब 4 से 5 बार बेजुबान जानवरों (कुत्तों) पर अत्याचार कर चुका है। कुत्तों पर फायरिंग तक इस व्यक्ति ने कर दी। महिला नीरज चंदेल ने बताया कि इस आरोपी के खिलाफ उन्होंने DCP को शिकायत दे दी है। आए दिन यह व्यक्ति कुत्तों को निशाना बनाता हुआ उन्हें पत्थर आदि भी मारता रहता है।

    महिला नीरज चंदेल ने कहा कि मोहल्ले में कोई भी इस व्यक्ति के खिलाफ आवाज नहीं उठाता। लोग इससे डरते है। बेजुबानों पर इस तरह का अत्याचार होना गलत है। ठंड से बचाव करने के लिए बेजुबानों को शैल्टर बनाकर दिए है ताकि वह ठंड से बच सके लेकिन इस व्यक्ति ने जानवरों के रहने वाले छोटे-छोटे ईंटों के बने शैल्टर तक तोड़ दिए। कई बार इस व्यक्ति ने सोए हुए कुत्तों पर गाड़ी तक चढ़ाने की कोशिश की है। नीरज चंदेल ने कहा कि थाना में वह शिकायत देने नहीं गई क्योंकि थाना अधिकारी मामले को रफा-दफा करने के चक्कर में लगे रहते है। इसलिए इस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी थी। इस व्यक्ति ने सरेआम गनलोड किया और फायरिंग कर दी। गोली चलने के बावजूद इलाका पुलिस को जानकारी तक नहीं है। ACP वैभव सहगल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दुगरी फेस 3 में जिस व्यक्ति ने फायर किया है, उससे पूछताछ की जाएगी। फायर किस गन से हुआ है, इसकी भी पुलिस जांच करेगी।

  • अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, 4 की मौत…

    अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, 4 की मौत…

    लखनऊ: के बख्शी का तालाब के सैरपुर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव के पास रविवार की सुबह लगभग पीआरबी को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि एक कार नाले में गिर गई है। मौके पर सैरपुर पुलिस ने पहुंचकर नाले से कार में फंसे पांच लोगो को बाहर निकाला।

    सभी घायलों को पास के कैरियर हॉस्पिटल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया । बाकी एक घायल को इलाज के लिए ट्रामा भेजा गया। चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक शेरपुर ने बताया की रविवार की सुबह लगभग 6:30 बजे नरहरपुर गांव के पास कार नाले में गिरे होने की सूचना पीआरवी के द्वारा मिली।