नंगलः भाखड़ा नहर में कार गिरने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार परिवार धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहा था। इसी बीच कार का संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में जा गिरी। इस दौरान कार का शीशा खुला हुआ था। जिसके चलते परिवार के 3 सदस्य नहर में डूब गए, जबकि एक को बचा लिया गया। इस घटना के बाद गांव में हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा नहर में डूबे तीनों सदस्यों की तालाश जारी है।
Blog
-

जालंधरः गैंगस्टर लखबीर लांडा के 4 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार
जालंधर/वरुण: पंजाब पुलिस लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। पिछले कुछ समय में पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत कई सदस्यों को काबू करने में सफलता हासिल की है। वहीं आज एसएसपी स्वर्णदीप सिंह की टीम ने लूटपाट व फिरौती मांगने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार यह बदमाश विदेश में बैठे लखवीर सिंह लांडा गैंग के गुर्गे बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 1 देसी पिस्टल 9 एमएम सहित 02 जिंदा कारतूस 9 एमएम, 2 देसी पिस्टल 32 बोर सहित 10 जिंदा कारतूस 32 बोर, 1 देसी कट्टा 12 बोर एवं 01 जिंदा रोंड 12 बोर, 2 खाली मैगजीन 32 बोर और 2 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विजय कुमार, अमरदीप सिंह उर्फ पटवारी, सूरज सिंह और राहुल लाहोच बताए जा रहे हैं। सभी को आज अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ में इनसे और भी कई खुलासे होने की आशंका है।
-

मेयर और प्रशासन हुए आमने-सामने, चैरिटेबल लैब बंद कराने पहुंची टीम, देखें वीडियो
चंडीगढ़ ( अजीत झा) : सेक्टर 24 तक भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट कॉल प्रशासन द्वारा सील करने के लिए पहुंचे। जिसके बाद प्रशासन के लोगों ने लैब टेक्नीशियन यहां तक कि स्टाफ को भी बाहर निकाल दिया और गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और अन्य मेंबर्स लॉटरी में पहुंचे। अहम बात यह रही कि चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता भी इस लैब के समर्थन में पहुंचे। और धरने पर बैठ गए।
लगभग आधे घंटे धरने पर बैठने के बाद प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें कुछ समय की मोहलत देते हुए गेट को खुलवाया गया और लॉटरी में काम दोबारा से शुरू करवाया गया। बता दें यह लैबोरेट्री सन 1991 से भारत विकास परिषद नामक ट्रस्ट चला रही है जिस के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय दत्ता और कई अन्य राजनीतिक और गणमान्य लोग इस तरह से जुड़े हुए हैं।
-

डोर टू डोर कर्मचारियों ने चंडीगढ़ को नं 1 पर लाने के लिए की बैठक, देखें वीडियो
चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : डोर टू डोर गार्बेज कर्मचारियों ने चंडीगढ़ को स्वक्षता में नंबर 1 पर लाने के लिए सेक्टर 24 वाल्मीकि धर्मशाला में एक बैठक की गई। यह बैठक चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी एवं डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन के प्रधान धर्मवीर राणा की अगुवाई में की गई। इस मौके पर वाल्मीकि शोभायत्रा के चेयरमैन रोहताश सहोता उर्फ़ पप्पी भी मौजूद रहे। चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी एवं प्रधान डगरमवीर राणा ने डोर टू डोर कचरा संग्रह करने वाले कर्मचारियों को एरियर मिल गया। मेयर अनूप ने घरों से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को चेक सौंपे। डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी चंडीगढ़ के प्रधान धर्मवीर राणा ने कहा आप सभी गार्बेज कलेक्टर को जानकर बहुत ही प्रसंता होगी की डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी चंडीगढ़ के चेयरमैन भाई ओम प्रकाश सैनी और डोर टू डोर के अध्यक्ष धरमवीर राणा और उनकी टीम की मेहनत आज रंग लाई है।
जो आप का पिछले 2 साल से गुड़ तेल साबुन पेंडिंग पड़ा था। वह नए सिरे से आपको 1 महीने का आप लोगों को मिल चुका है और आपकी जनवरी की सैलरी में आपका 10% भी बढ़कर आ चुका है। आज दिनांक 9 फरवरी 2023 को हमारे 10 साथियों को मेयर साहिब अनुप गुप्ता व ज्वाइंट कमिश्नर इशा कंबोज के हाथों एरियर के चेक दिलवाए गए हैं। इसके लिए समस्त डोर टू डोर की टीम चंडीगढ़ की कमिश्नर आनंदिता मित्रा ज्वाइंट कमिश्नर इशा कंबोज जी और स्वास्थ्य अधिकारी विनय मोहन, विवेक मेहता और सभी हेल्थ सुपरवाइजर एवं सभी उच्च अधिकारियों का तह दिल से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमारे गार्बेज कलेक्टर की मांग पर गौर किया और हमारे गार्बेज कलेक्टर साथियों को पिछले साल का 10% का एरिया दिया और उनका 10% मासिक तनखा के साथ बढा कर दिया।
यह गुड तेल साबुन लागू करवाया डोर टू डोर की समस्त टीम मेयर साहब मैडम कमिश्नर का तहे दिल से धन्यवाद करती है डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष धर्मवीर राणा व उनकी टीम ने नगर निगम के उच्चाधिकारियों को विश्वास दिलाते कहा कि शहर को नंबर वन बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे। इस दौरान ओम प्रकाश सैनी चेयरमैंन, अध्यक्ष धर्मवीर राण, बिजेंदर डुलगच, महासचिव रोशन डुलगच, बिशन पुहाल, विनोद लोहट, दीपक, नेपाली, कर्म सिंह घावरी, भजनलाल, सुरजीत, रामपाल बिरला, संजू लोहट, विकास बहोत, बाल किशन, कर्मवीर बाला, नरेश लोहट, रमेश सारसर और सभी हमारे डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टर आदि मौजूद रहे।
-

पंजाबः दफ्तरों में देरी पर आने वालों पर सरकार ने कसा शिंकजा, जारी किए ये आदेश
चंडीगढ़ः ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में देर से ड्यूटी पर आने वालों की अब सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दरअसल, कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने 28 फरवरी तक फील्ड कार्यालयों में बायोमेडिकल मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। अब एक मार्च से दफ्तरों में बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी का काम शुरू हो जाएगा।
ऑनलाइन हाजिरी लगाने से कर्मचारी देर से कार्यालय नहीं पहुंच सकेंगे। सरकारी कर्मचारी कब कार्यालय पहुंचे और कब गए इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी। जिससे कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंच सकेंगे। उम्मीद है कि इस प्रक्रिया से कार्यालय पहुंचने वाले अधिकारियों की लापरवाह कार्यशैली पर लगाम लगेगी।
इस पहल के बारे में बोलते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि कुछ अन्य विभागों ने कुछ साल पहले ही बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली शुरू की है, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘अन्य विभाग इन प्रणालियों को स्थापित करने के लिए पदचिन्हों का पालन करेंगे, जबकि उनमें से कुछ ने उपस्थिति दर्ज करने के लिए इस प्रणाली को फिर से शुरू कर दिया है।’’
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को उनके दरवाजे पर नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे कर्मचारियों की अनुपस्थिति से निपटने के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जनोपयोगी सेवाओं के लिए लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। -

पंजाबः बंबीहा गैंग के 2 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार, बड़ी वारदात की कोशिश हुई नाकाम
पटियालाः पुलिस ने देवेंद्र बंबीहा गैंग के 2 सदस्यों को हथियारों सहित काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि डीजीपी पंजाब गौराव यादव ने आदेशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत बंबीहा गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर चंबू नेशनल हाईवे पर एक ऑपरेशन चलाया। जिसमें बंबीहा गैंग के साथ संबंधित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह विदेश में बैठे लकी पटियाल के साथ भी संपर्क में है। इसकी पहचान तजिंदर सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। इसके पास से 5 पिस्टल 32 बोर और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसका दूसरा साथी अमरीक सिंह जोकि फरीदकोट जेल में बंद है उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है, वह भी इस केस में शामिल है। शंभू थाना के इंस्पेक्टर कृपाल सिंह को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि पटियाला में एक बड़ा गैंगस्टर तेजिंदर सिंह जोकि विदेश में बैठे कुछ गैंगस्टर के साथ संपर्क में है और पटियाला में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियारों के साथ आ रहा है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने इसकी इन्वेस्टिगेशन करनी शुरू की तो पता चला कि फरीदकोट जेल में बंद गैंगस्टर अमरीक सिंह के साथ ही यह संपर्क में है और दोनों मिलकर विदेश में बैठे गैंगस्टर के साथ मिलकर एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं जिसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर इनको गिरफ्तार किया और इनके पास से हमें 5 पिस्टल 32 बोर और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
-

यूथ कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो
चंडीगढ़ (अजीत झा): यूथ कांग्रेस की तरफ से आज चंडीगढ़ में बीजेपी के दफ्तर का घिराव करने के कोशिश की गई। दरअसल, लगातार अडानी के मसले पर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है। जिसके चलते आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अलग अलग तरीके से प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
यूथ कांग्रेस ने अपने दफ्तर से बीजेपी के दफ्तर घेराव करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेड लगा कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड के ऊपर से निकलने की कोशिश करने लगे। जिसके पश्चात पुलिस ने उन्हें समझाया और वह वहीं पर रूककर बीजेपी और अडानी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर कुछ देर बाद छोड़ दिया।
-

होशियारपुरः 24 दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने रोड जामकर कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
होशियारपुर/अनिकेतः दसूहा कस्बा हाजीपुर गांव सईदों 24 दिन से लापता एक व्यक्ति का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया। जिसके बाद मृत व्यक्ति के परिजनों ने शव को सड़क पर रख दिया और पुलिस की कारवाही से असंतोष जताया। मृत व्यक्ति के बेटे ने का कहना है कि उसने पुलिस को बताया है कि उसके पिता आखिरी बार किसके साथ गए हैं फिर भी पुलिस द्वारा कितने दिनों तक कोई करवाई नहीं की। जिसके चलते पुलिस के खिलाफ परिवार की तरफ से खूब नारेबाजी की।
इस दौरान मृतक के परिजनों ने लाश को सड़क पर रख कर रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने ही मौके पर डीएसपी मुकेरिया कुलविंदर सिंह विर्क वहां पहुंचें और मृतक मंगल सिंह के परिवार को विश्वास दिलाया कि पुलिस द्वारा मामले पर तुरंत ही कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद मृतक मंगल सिंह के परिवार वालों ने जाम खोला।
-

गलेनमार्क फार्मा ने बधौणीघाट स्कूली बच्चों को बांटे ओरल हाईजीन कीट
बददी/ सचिन बैंसल : ग्लेनमार्क फार्मा की किशनपुरा यूनिट ने सीएसआर के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय बधौनीघाट के विद्यार्थियों को ओरल हाइजीन कीट बैग बाटे। ग्लेनमार्क फाऊंडेशन की ओर से इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट संस्था ने सीएसआर के अन्तर्गत राजकीय उच्च विद्यालय बघौनीघाट में कुल 81 बच्चो को ओरल हाइजीन कीट बाटी। ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी किशनपुरा प्लांट से एकाउंट मैनेजर दिनेश शर्मा, एचआर प्रंबधक शिल्पा, क्वालिटी विभाग से सपना रानी व आईजीडी संस्था से बलजिंद्र सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंथा पंचायत प्रधान हेम चन्द्र ने शिरकत करते हुए सभी बच्चों को अपने हाथो से ओरल हाइजीन कीट वितरित की। डॉक्टर अभिजीत अवस्थी दंत चिकित्सक ने सभी बच्चो की दांतो की जांच की गई साथ ही साथ उन्हे ओरल हाइजीन के बारे मे भी जागरूक किया गया।
ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी से दिनेश शर्मा ने ग्लेनमार्क फाउन्डेशन के अंतर्गत चल रही गतिविधियों के बारे मे बताया की फाउन्डेशन को 10 साल हो चुके हैं। बद्दी नालागढ़ बरोटीवाला व चंडी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए इसी के साथ साथ समय समय पर फाउन्डेशन की ओर से स्कूलों में वाटर कूलर, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर भी बच्चो की सुविधा के लिए देती आ रही है। पंचायत प्रधान हेम चन्द्र व विद्यालय के हेड मास्टर लोकेश कुमार ने ग्लेनमार्क फाऊंडेशन का आभार व्यक्त किया।
-

बड़ी ख़बरः सीएम भगवंत मान की पत्नी की बढ़ाई गई सुरक्षा, जानें मामला
चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। दरअसल, गुरप्रीत पहले उनके उनके साथ 15 पुलिसवाले चला करते थे अब करीब 40 जवान उनकी सुरक्षा में तैनात होंगे। भगवंत मान ने पिछले साल जुलाई में गुरप्रीत कौर से शादी की थी।
दरअसल, उक्त निर्देश एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट एके पांडे ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस रेंज के प्रमुखों को दिए है। उनका कहना है कि “यह मेरे ध्यान में लाया गया है कि सीएम की पत्नी गुरप्रीत कौर मान के दौरे के दौरान अक्सर लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच जाते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है।
साथ ही उन्होंने कहा कि काफिले में चलने के लिए कोई गाड़ी या बस भी दी जाएं। जिसके बाद एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (SPU) एके पांडे ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस रेंज के प्रमुखों को सीएम की पत्नी के लिए सुरक्षा कवर बढ़ाने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि एडीजीपी के द्वारा यह निर्देश 6 फरवरी को जारी कर दिया गया था।
