Blog

  • पंजाब : रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों काबू

    पंजाब : रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों काबू

    लुधियाना: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो की टीम नेएएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना मेहरबान में तैनात एएसआई अरुण कुमार किसी केस को हल करवाने के लिए व्यक्ति से रिश्वत की मांग कर रहा था। उक्त व्यक्ति ने पहले एएसआई को गूगल पे और पे टीएम से पैसे भी दिए।

    इसके बाद उसने और पैसों की मांग की तो उक्त व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस को की। विजिलेंस ने ट्रैप लगा कर एएसआई को उस समय रंगे हाथों काबू कर लिया, जब वह कोर्ट परिसर के पास रिश्वत ले रहा था।

  • पंजाब से बड़ी खबर: बहबल कलां गोलीकांड  मामले में आप विधायक कुंवर विजय प्रताप पर लगे गंभीर आरोप

    पंजाब से बड़ी खबर: बहबल कलां गोलीकांड मामले में आप विधायक कुंवर विजय प्रताप पर लगे गंभीर आरोप

    फरीदकोट: बहबल कलां गोलीकांड मामले में आप विधायक कुंवर विजय प्रताप की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल,  7 गवाहों ने पिछली एसआईटी के सदस्य तत्कालीन आईजी कुंवर विजय प्रताप पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्होंने सिर्फ दो गवाहों को आरोपी बनाया था। इन गवाहों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि बहबल कलां गोलीकांड की जांच करने वाले पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने उनके बयानों से छेड़छाड़ की और उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया।

    बहबल कलां गोलीकांड के चश्मदीद प्रभदीप सिंह, सरबजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, अमनदीप सिंह, करमजीत सिंह, सुखराज सिंह व महेंदर ने कोर्ट में दायर अर्जी में कहा कि सिटी कोटकपुरा थाना के एसएचओ गुरदीप पंढेर और सुहैल सिंह बराड़ इस घटना के गवाह थे, लेकिन आईजी कुंवर विजय प्रताप ने दोनों को रंजिश के तहत आरोपी बनाकर नामजद कर दिया। उन्होंने कुंवर विजय प्रताप पर अदालत में झूठी गवाही देने का भी आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि कुंवर विजय प्रताप सिंह ने गुरसेवक सिंह भाना, सुखदेव सिंह लबवाली और निर्मल सिंह को चश्मदीद गवाह के तौर पर पेश किया। जबकि तीनों मौके पर मौजूद नहीं थे। इस मामले में कोर्ट ने एसएचओ बजाखाना को तीन जुलाई तक अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। गवाहों ने मांग की है कि धारा 161 सीआरपीसी के तहत उनके बयान फिर से दर्ज किए जाएं।

  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से 12वीं के छात्र की मौत

    पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से 12वीं के छात्र की मौत

    फाजिल्का:  जिले के गांव चक पक्खी में ट्रेन इंजन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई है। हरप्रीत सिंह निवासी चिमनेवाला ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे के करीब एक लड़का रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के नीचे रेलवे लाइन की साइड जा रहा था कि बठिंडा की ओर से आ रहे एक इंजन की चपेट में आ गया। वहीं रेलवे GRP के एएसआई भजन लाल ने बताया कि लड़के की मौत हो गई है। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव कब्जे में लिया।

    लड़के की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। मृतक का नाम आशू कंबोज था, जिसकी उम्र करीब 17 साल थी। वह 12वीं का छात्र था। मृतक के कान में हेडफोन लगे थे और शायद वह स्कूल या कोचिंग जाने के लिए निकला था। ट्रेन इंजन की आवाज सुनाई नहीं देने के कारण हादसा होने का शक है। मृतक के परिजनों ने मौके पर आकर शव की शिनाख्त की। मामले में परिजनों के बयान दर्ज करके धारा 174 के तहत इत्तेफाकिया हादसे की कार्रवाई की गई है।

  • पंजाब : आवारा कुत्तों का आतंक, गर्भवती महिला को 3 जगह से काटा

    पंजाब : आवारा कुत्तों का आतंक, गर्भवती महिला को 3 जगह से काटा

    पटियाला : समाना इलाके में आवारा कुत्तों से लोग सहमे हुए हैं। समाना के सरकारी अस्पताल में 20 दिन के अंदर अब तक 100 से ज्यादा मरीज कुत्तों के काटने के आ चुके हैं। गांव मरदाहेड़ी में गली में खेल रहे अपने बच्चे को लेने के लिए गई महिला पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर जख्मी कर दिया।

    उक्त महिला गर्भवती है। उसे समाना के सरकारी अस्पताल में दाखिल किया है। महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि गांव में आवारा कुत्तों की भरमार है। पिछले दिनों एक भैंस को कुत्तों ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उस परिवार का 1 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

    लोगों की मांग है कि इन आवारा कुत्तों की नसबंदी की जाए। समाना अस्पताल के डॉक्टर कनवर कीर्ति ने बताया कि महिला गर्भवती है। कुत्तों ने उसे बाजू पर कई जगह काटा है। उसका उपचार किया जा रहा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर कमल ने बताया कि रोजाना 10 मामले कुत्तों के काटने के आ रहे हैं। 

  • पंजाब : पुलिस कर्मी की कार का शीशा तोड़कर 30 तोले  सोना और 2 लाख कैश लेकर चोर हुए फरार

    पंजाब : पुलिस कर्मी की कार का शीशा तोड़कर 30 तोले सोना और 2 लाख कैश लेकर चोर हुए फरार

    लुधियाना:  जिले के खन्ना में देर रात नेशनल हाईवे पर चोरी की एक बड़ी वारदात हुई। पंजाब पुलिस के हवलदार की कार का शीशा तोड़कर एक सूटकेस चोरी किया गया। सूटकेस में करीब 30 तोले सोना, 2 लाख रुपए और अन्य सामान था। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और जांच पड़ताल की। जगराओं पुलिस लाइन में तैनात हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी गुरविंदर कौर, पुत्रवधू और बेटी के साथ ब्रेजा कार में जगराओं से सरहिंद जा रहे थे। रास्ते में खन्ना में बीकानेर स्वीट्स पर वे मिठाई लेने के लिए रुके। इसी दौरान पूरा परिवार मिठाई की दुकान के बाहर ही गोलगप्पे खाने लगा।

    कुलदीप सिंह के अनुसार, उनका ध्यान कार की तरफ ही था। क्योंकि कार की पिछली सीट पर सूटकेस रखा था, जिसमें सोने के जेवरात और कैश था। 2 मिनट भी नहीं हुए होंगे कि वे गोलगप्पे खाकर, मिठाई लेकर आए तो देखा कि कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा है और सीट पर रखा सूटकेस गायब है। कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी गुरविंदर कौर के अनुसार, उनके बेटे की शादी नवंबर में है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं।

    शादी के लिए ही उन्होंने सोने के जेवर खरीद रखे थे। क्योंकि वे सरहिंद जा रहे थे। क्वार्टर में सोना और कैश रखना सेफ नहीं लगा। इस वजह से साथ ही लेकर जा रहे थे कि चोरी हो गई। उधर, इस वारदात को लेकर पुलिस दुविधा में है। सिटी थाना-1 SHO हेमंत मल्होत्रा ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। क्योंकि सफर के दौरान इतना सोना और कैश साथ लेकर चलना समझदारी नहीं है। जहां पर वारदात हुई है, वहां कैमरे नहीं हैं। आगे पीछे लगे कैमरे देखे जा रहे हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

  • पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में लगी आग

    पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में लगी आग

    फरीदकोट: जिले के गांव फिड्डेकलां में गुरुद्वारा साहिब में देर रात को आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना पर SSP हरजीत सिंह मौके पर आए । फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट शर्किट माना जा रहा है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी के अनुसार, जिस समय हादसा हुआ, उस समय वहां पावन ग्रंथ के 7 स्वरूप थे, जिसमें से एक स्वरूप को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

    गुरुद्वारा साहिब में आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस बल और SSP हरजीत सिंह की मौजूदगी में अवशेष संभाले गए। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच कर रहे हैं। उक्त आगजनी की सूचना SGPC को भी दे दी गई। वहां से एक टीम आ रही है, जो घटनास्थल का जायजा लेगी और जिस स्वरूप को नुकसान पहुंचा है, उसे अपने साथ ले जाएगी। वहीं पुलिस भी घटना की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज भी खंगाली जा रहा है कि यह सिर्फ हादसा है या किसी ने कोई हरकत की है।

  • जालंधरः लुटेरों ने तेजधार हथियार से भाई-बहन पर किया हमला, गहने व अन्य समान लेकर हुए फरार

    जालंधरः लुटेरों ने तेजधार हथियार से भाई-बहन पर किया हमला, गहने व अन्य समान लेकर हुए फरार

    जालंधर, ENS:  खुरला किंगरा में बाइक पर घर जा रहे भाई-बहन पर 7 से 8 लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक अजय बुरी तरह से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लुटेरे लड़की के  कानों से सोने की बालियां, पर्स और मोबाइल छीन कर ले गए। लूट का शिकार हुए भाई-बहन के परिजनों ने बताया कि लुटेरे कोई बाहर से नहीं आए थे बल्कि साथ ही लगते गांव के रहने वाले हैं।

    इनमें से एक की पहचान हो गई है जो खुरला किंगरा में ही काम करने के लिए आता है। घायल अजय के भाई ने बताया कि लुटेरों ने तेजधार हथियारों से अजय के सिर और मुंह पर वार किए हैं, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। लड़की ने बताया बाइकों पर आए लुटेरे नशे में धुत थे। काफी देर से वे उनकी बाइक का पीछा कर रहे थे।

    सिल्वर हाईट्स के पास उनकी बाइक आगे आकर उन्होंने उसके भाई अजय को पीटा फिर तेजधार हथियार से हमला किया। उनमें से एक युवक शुभम है, जो गांव का ही रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 21 जून 2023

    आज का राशिफल, 21 जून 2023

    मेष: दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेंगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धनार्जन सुगम होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। बेचैनी रहेगी।

    वृष: प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है दुःखद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।             

    मिथुन: प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त लोगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।

    कर्क: रोमास में समय व्यतीत होगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाद रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    सिंह: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें।

    कन्या: आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। परिजन सहयोग करेंगे बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

    तुला: प्रेमी साथी से मुलाकात होगी। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा जनाद रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा।

    वृश्चिक: पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाद न करें।

    धनु: पूजा-पाठ में मन लगेगा तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर मय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा प्रसाद न करें बेचैनी रहेगी चोट व रोग से बचे काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट कचहरी के काम अनुकूल होगे।

    मकर: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़े। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का पापा कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा।

    कुंभ: प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे।

    मीन: भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें।

  • पंजाब : Golden Temple  के पास गुंडागर्दी का नंगा नाच, चली  बोतलें, देखें वीडियो

    पंजाब : Golden Temple के पास गुंडागर्दी का नंगा नाच, चली बोतलें, देखें वीडियो

    अमृतसर: श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर पर्यटकों की फोटो खींचने वाले कुछ तथाकथित प्राइवेट फोटोग्राफरों की गुंडागर्दी तो जैसे थमने का नाम नहीं ले रही है। विगत माह उक्त फोटोग्राफरों ने जहां श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आए नाबालिगों से काफी मारपीट की थी, वहीं अब उक्त फोटो ग्राफरों ने एक सिख युवक बलजीत सिंह पर हमले कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है।

    इस हमले के दौरान बलजीत सिंह काफी घायल है और उसकी एक बाजू की हड्डी टूट गई है। बताया जा रहा है कि फोटो ग्राफरों को शक था कि विगत माह उन पर नाबालिगों से मारपीट करने प्रति जो मामला दर्ज हुआ है, वो मामला उक्त बलजीत सिंह ने दर्ज करवाया है, जिस पर फोटो ग्राफरों ने सिख युवक की जमकर मारपीट की। बलजीत सिंह पर पहले वार किए और जब वो जान बचाने के लिए एक दुकान मे‍ं घुसा तो बलजीत पर फोटो ग्राफरों ने जमकर सोढे की बोतलें चलाईं। बलजीत सिंह अब उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती है।

    पीड़ित बलजीत सिंह ने बताया कि वो श्री हरिमंदिर साहिब के पास एक निजि होटल के बाहर खड़ा था और उसी दौरान कुछ फोटो ग्राफर अपने हाथों में तलवारें और गंडासे लेकर आए और उस पर वार करने शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि उसकी एक बाजू की हड्डी टूट गई है और एमआरआई रिपोर्ट में उसके दिमाग में एक क्लाऊट आया है।

    इस संबंध में थाना बी डिविजन के एसएचओ इंस्पैक्टर शिवदर्शन सिंह का कहना है कि इस संबंध में बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सारे मामले की जांच की जा रही है। मामले में जल्द ही आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उक्त मामले में बलजीत सिंह पर हमला करने की वीडियो भी उनके पास आ गई है।

  • पंजाब : 1 किलो 400 ग्राम हेरोइन बरामद

    पंजाब : 1 किलो 400 ग्राम हेरोइन बरामद

    फिरोजपुर:  जिले में आज सुबह भारत-पाकिस्तान सरहद पर हेरोइन की खेप मिली। गश्त के दौरान BSF जवानों ने किसी व्यक्ति के पैर देखे । उसके बाद एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया तो पीले रंग के 14 पैकेट बरामद हुए, जिनमें हेरोइन भरी थी। बताया जा रहा है कि यह पैकेट ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, खेप BOP जगदीश के पास मिली। प्रत्येक पैकेट में करीब 100 ग्राम हेरोइन है, यानी बरामद हेरोइन का कुल वजन 1 किलो 400 ग्राम है।

    BSF अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब 6.30 बजे बॉर्डर पर BOP जगदीश के एरिया में BSF की खुरा चैकिंग पार्टी गश्त कर रही थी। अधिकारियों के अनुसार, गश्त के दौरान BP नंबर 192/16 के पास आने और जाने वाले व्यक्ति के पैरों के निशान देखे गए और तुरंत उस एरिया में सर्च शुरू की गई। करीब 6:45 बजे खुरा पार्टी को 14 छोटे पैकेट मिले और प्रत्येक पैकेट में करीब 100-100 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन भरी थी, जिसकी कीमत करोड़ों में है।