Blog

  • फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां पहुंची मौके पर

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में बुधवार की सुबह भीषण आग लगने की सूचना मिली। एक फैक्ट्री में भीषण आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां घटनास्थल पहुंची और आग को बुझाने का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के बवाना के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ने भीषण रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखीं। लोगों ने दिल्ली अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद तुरंत 25 फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

    अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग लगने की घटना बवाना इलाके के सेक्टर 3 में साईं धर्म कांटा के पास एक फैक्ट्री में हुई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने की सूचना देर रात करीब 1 बजकर 40 मिनट पर मिली। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

  • पंजाबः सदिंग्ध परिस्थितियों में ट्रक ड्राइवर की मौ’त, 3 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    लुधियानाः भमियां कलां गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात ट्रक ड्राइवर का शव पंखे से बंधी रस्सी से लटका मिला। मृतक की पहचान करण कैंथ निवासी भमियां कलां गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार करण ट्रक चलाने का काम करता था। इस बीच उसका भाई उसे बुलाने के लिए पहुंचा तो वह पंखे से बंधी रस्सी से लटका मिला। उसने शोर मचाया तो परिजन व आस-पड़ोस के लोग माैके पर पहुंचे। करण की मौत हो चुकी थी। लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

    हालांकि इससे पहले शव को उतार कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना जमाल पुर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और देर रात सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार करण ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी किरण दीप व उसके प्रेमी संदीप को ठहराया। ड्राइवर पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से आहत था।

    3 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। दोनों के अभी कोई बच्चा नहीं था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। थाना जमालपुर के जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्हें मृतक के कमरे में छानबीन करने पर एक सुसाइड नोट मिला। इसमें करण ने पत्नी व उसके प्रेमी संदीप का नाम लिखा। एएसआई  दिलबाग सिंह के अनुसार मृतक युवक करण के पिता बिकर सिंह के बयानों पर उसकी पत्नी किरनदीप व आशिक संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। सुसाइड नोट को टेस्ट के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। शव का बुधवार यानी आज पोस्टमॉर्टम होगा। 

  • दर्दनाक हादसाः सुबह-सुबह बस और ट्रक की टक्कर में 14 की मौ’त, कई घायल

    नई दिल्ली: असम के गोलाघाट जिले में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यात्री बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई है। डेरगांव के बालिजन इलाके में पिकनिक मनाने वालों से भरी एक मिनी बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा एनएच 37 पर सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब बस एक ट्रक से टकरा गई।

    दरअसल, गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक राजेन सिंह ने बताया कि दुर्घटना आज सुबह डेरगांव के पास बालीजान में हुई, जब 45 लोगों से भरी बस मालवाहक वाहन से टकरा गई। दुर्घटना के समय बस ऊपरी असम की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा कि अभी तक हादसे में 14 लोगों की मौत हो चुकी है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। सिंह ने यह भी कहा कि जांच जारी है और अधिक विवरण बाद में सामने आएंगे। जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने संवाददाताओं को बताया कि स्वास्थ्य सुविधा में 30 घायल लोगों का इलाज चल रहा है।

  • आज का राशिफल, 03 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 03 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 7 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जायेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 03 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आप माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे । घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा, साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन होने के संकेत हैं। इस राशि के आर्ट्स के स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी।

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए नयी खुशियाँ लेकर आया है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के साथ ही आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं। आज व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है, जल्द ही आपको ज्यादा धन लाभ होने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे, आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट दे सकते हैं। आज दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल सकता है।

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा, साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया भी मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर चल रही अनबन आज समाप्त होगी।

    कन्या राशि-

    आज का दिन शानदार रहेगा। आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी। साथ ही कहीं रुका हुआ पैसा आज अचानक मिल सकता है। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज मित्रों से बेहतर सलाह मिलने से आपका काम आसान हो जायेगा। साथ ही सेहत बढ़िया रहने से आपका मन काम में लगा रहेगा। आज आप किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचेंगे। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार में योजनाबद्ध तरीका अपनाने से आसानी होगी। इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनका काम अच्छा चलेगा। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों के आगमन से आपकी डेलीरूटीन में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके परिवार के लिए नयी खुशियां लेकर आया है। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है, उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। आज सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों को करियर के क्षेत्र में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने से आप किसी बड़ी परेशानी से बचेंगे। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप हेल्दी डाइट प्लान करेंगे, इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे।

    कुंभ राशि- 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा, परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए आज शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

    मीन राशि-

    आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। आप कोई रचनात्मक कार्य करेंगे, साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। आपको व्यापार में मुनाफ होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी।

    • ट्रक यूनियन की हड़ताल को लेकर केंद्र सरकार का आया बड़ा बयान , देखे वीडियो

       नई दिल्ली : देशभर में जारी ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल पर देर शाम राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार और ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बीच सुलह हो गई है। ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने ट्रक ड्राइवरों से अपील की है कि वह काम पर लौटें। बता दें कि गृह सचिव और ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बीच कई घंटों तक की चर्चा के बाद यह हल निकला है। सरकार ने बताया कि हिट एंड रन कानून अभी लागू नहीं होगा। कानून लागू होने से पहले बात होगी।

      अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस की बैठक पर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा, “हमने आज अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस के प्रतिनिधियों से चर्चा की। सरकार ये बताना चाहती है कि नए कानून एवं प्रावधान अभी लागू नहीं हुए हैं, हम ये भी कहना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(2) लागू करने से पहले अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस से विचार विमर्श करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। 

      हिट-एंड-रन’ मामलों के लिए नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत जेल और जुर्माने की सज़ा के कड़े प्रावधान है जिसके खिलाफ कुछ ट्रक, बस और टैंकर संचालकों ने सोमवार को तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की। लगभग एक लाख ट्रक तेल कंपनी डिपो से पेट्रोल पंप और गैस वितरण एजेंसियों तक पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ एलपीजी की आपूर्ति करते हैं। हड़ताल से कुछ पश्चिमी और उत्तरी राज्यों में ट्रकों की आवाजाही प्रभावित हुई है। एलपीजी ले जाने वाले ट्रकों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है।

      औपनिवेशिक युग की भारतीय दंड संहिता की जगह लेने वाले भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में प्रावधान है कि लापरवाही से गाड़ी चलाकर गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बनने वाले और पुलिस या प्रशासन के किसी भी अधिकारी को सूचित किए बिना भागने वाले वाहन चालकों को 10 साल तक की सजा या सात लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है। ट्रक चालकों ने कहा कि ज्यादातर ट्रक चालक छोटी-मोटी दुर्घटनाओं के बाद भी भाग जाते हैं क्योंकि उन्हें भीड़ द्वारा पीटने और अपनी जान का डर होता है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर भीड़ को सजा नहीं मिलती जबकि चालकों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान अनुचित है।

    • ਪੰਜਾਬ : ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਂ ਰੈਲੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਆਯੋਜਨ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

      13 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਘੇਰੀ ਜਾਏਗੀ ਦੁਬਾਰਾ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ – ਡੱਲੇਵਾਲ

      ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪਾਸ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਖੇਤੀ ਕਾਨੂੰਨ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਗੱਲ ਦੀ ਹੱਡੀ ਬਣਦਾ ਹੋਇਆ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ।  ਕਿਉਂਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆਸਵਾਸਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿ ਤਿੰਨੇ ਖੇਤੀ ਕਾਨੂੰਨ ਰੱਦ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਬਰੂਹਾਂ ਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਵਾਪਸ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣੇ ਵੱਲ ਕੂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਤੇ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਜਰੂਰਤ ਪਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਦੁਬਾਰਾ ਤੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਮਨਵਾਈਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ। 

      ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਆਗੂ ਜਗਦੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਡੱਲੇਵਾਲ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ  ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੈਲੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ 6 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਇੱਕ ਹੋਰ ਰੈਲੀ ਬਰਨਾਲਾ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ ਫੈਸਲਾ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ 13 ਫਰਵਰੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਦਿੱਲੀ ਦੀਆਂ ਬਰੂਹਾਂ ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਤਿੰਨੇ ਖੇਤੀ ਕਾਨੂੰਨ ਰੱਦ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਦੁਬਾਰਾ ਤੋਂ ਮੋਰਚਾ ਖੋਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। 

      ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਮਿਲ ਕੇ ਇਹ ਅੰਦੋਲਨ ਜਿੱਤਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਕਰੇਗਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਜਰੂਰਤ ਪਈ ਤਾਂ ਸਾਰੇ ਆਪਣੇ ਮਸਲੇ ਹੱਲ ਕਰਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਵਾਪਸ ਭਰਤਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਡਲੇਵਾਲ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਵੀ ਪੜਾਵ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣਗੇ ਉਸ ਨੂੰ ਨਜਿਠਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਮਿਲ ਕੇ ਹੀ ਦੁਬਾਰਾ ਤੋਂ ਇਹ ਮੋਰਚਾ ਵੀ ਫਤਿਹ ਕਰਨਗੇ।


      ਦੱਸਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣੇ ਤੋਂ ਨਿਕਲਿਆ ਹੋਇਆ ਅੰਦੋਲਨ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਜਿੱਤ ਕੇ ਹੀ ਵਾਪਸ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਬੀਤੇ ਸਮੇਂ ਵੀ ਜਦੋਂ ਤਿੰਨ ਖੇਤੀ ਕਾਨੂੰਨ ਪਾਸ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਚ ਹੀ ਇਸ ਅੰਦੋਲਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਤਿੰਨੇ ਖੇਤੀ ਕਾਨੂੰਨ ਰੱਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਲੇਕਿਨ ਹੁਣ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਤਿੰਨੇ ਖੇਤੀ ਕਾਨੂੰਨ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆਂ ਗਈਆਂ ਤਾਂ ਦਿੱਲੀ ਦੀਆਂ ਬਰੂਹਾਂ ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਸਾਰੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਮਨਵਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਵਾਪਸੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।  ਹੁਣ ਵੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਬੀਤੇ ਸਮੇਂ ਚ ਹੋਏ ਅੰਦੋਲਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੀ 13 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਇਆ ਅੰਦੋਲਨ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਪਾਵੇਗਾ ਜਾਂ ਨਹੀਂ ਅਤੇ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹੋਇਆ ਇਹ ਅੰਦੋਲਨ ਆਪਣੇ ਸਾਰੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਵਾ ਪਾਉਂਦਾ ਹੈ ਜਾਂ ਨਹੀਂ ਇਹ ਸਮਾਂ ਹੀ ਦੱਸੇਗਾ।

    • पंचकूला में चाकू की नोक पर 7 लाख की हुई लूट , देखे वीडियो

      पंचकूला : सेक्टर 20 में चाकू की नोक पर 7 लाख की लूट का मामला सामने आया है। यह घटना कुंडी गांव के साथ लगती रोड शमशान घाट की बताई जा रही है।  कोरियर कलेक्शन करने वाले पीड़ित रामचंद्र ने बताया कि वह अपनी कलेक्शन करके शमशान घाट वाली रोड से जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवको ने डंडे और चाकू की रोक पर उसे रोक लिया। उसके बाद चाकू की नोक पर 7 लाख की लूट कर लुटेरे मौके से फरार हो गए।

    • ਪੰਜਾਬ : ਪੋਸ਼ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਗੱਡੀ ਚ ਆਏ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਕੱਢੀ ਬੈਟਰੀ, ਦੇਖੋ cctv

      ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੱਖੋਵਾਲ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਪੋਸ਼ ਇਲਾਕਾ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਚ ਇੱਕ ਡਾਕਟਰ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜੀ ਗੱਡੀ ਚੋ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੈਟਰੀ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਹ ਪੂਰੀ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਵੀਡੀਓ ਚ ਵੇਖਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸ ਤਰਾਂ ਚੋਰ ਗੱਡੀ ਚ ਆ ਕੇ ਦੂਜੀ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚੋ ਸਰੇਆਮ  ਬੈਟਰੀ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਜਾਣਦਾ ਹੈ। 

      ਡਾਕਟਰ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਅਕਸਰ ਹੀ ਚੋਰੀ ਦੀਆ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।  ਇਹ ਦੂਸਰੀ ਵਾਰ ਹੈ ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚੋਂ ਬੈਟਰੀ ਚੋਰੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਬੈਟਰੀ ਚੋਰੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਰਖ਼ਾਸਤ ਦਿਤੀ ਗਈ ,ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਤੋਂ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਕੁਝ ਹੀ ਦੂਰੀ ਤੇ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ।

    • चंडीगढ़ में युवक की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या, देखे वीडियो

      चंडीगढ़: विकास नगर मौली जागरण में उस समय हड़कंप मच गया। जब सरेराह युवक की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस इलाकों को  चंडीगढ़ और पंचकूला का बोर्डर भी खा जाता है। इस घटनास्थल पर हर समय राहगीरों का आना जाना लगा रहता है। जिसके बावजूद आरोपी पुलिस से बेखौफ खुलेआम वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

      बताया जा रहा है कि विकास नगर के पार्क शाम को लगभग 26 वर्षीय युवक पर हत्यारो ने चाकू गोद दिया। जिससे युवक घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।  पुलिस घटना की जाँच  कर रही है। 

    • जालंधर : इस इलाके में बच्चा हुआ गायब , देखे Live

      जालंधर (ENS) : बस्तिआत क्षेत्र के ग्रोवर कलोनी इलाके से बच्चे के गायब होने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए बच्चे की माँ ने बताया की उसका 12 साल का बच्चा कल घर से लंगर खाने गया था , लेकिन वापिस नहीं आया। बच्चे को बोलने में तकलीफ है और उसने काले रंग के कपडे पहने हुए थे। बच्चे के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।