Blog

  • जालंधर : नशीले पाउडर और झगड़ें के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर : नशीले पाउडर और झगड़ें के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर, वरुण/हर्ष : थाना रामामंडी की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 10 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान धनोवाली निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। थाना रामामंडी के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई बलजिंदर सिंह ने विकास को धनोवाली के पास से दबोच कर उसके क़ब्ज़े से 10 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया।

    पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ करेगी ताकि यह पता चल सके ताकि इस नशे के कारोबार में उसके और साथियों के बारे में पता चल सके। 

    इसी तरह थाना रामामंडी की टीम ने एएसआई रूपलाल ने मुक़दमा नंबर 278 323, 324, 326, 341, 148, 149 और 506 के तहत थाना रामा मंडी में दर्ज किया गया था। पुलिस जाच में आरोपी पाए गए वीरू निवासी तल्हन रोड, जालंधर को लधेवाली से गिरफ़्तार किया है और वारदात में मौजूद अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाब : IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब : IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी हुए आदेशों के मुताबिक 2 आईएस और 5 पीसीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए है। देखें लिस्ट

  • जालंधर PAP में तैनात AIG नरेश डोगरा का बेटा कनाडा पुलिस में हुआ भर्ती 

    जालंधर PAP में तैनात AIG नरेश डोगरा का बेटा कनाडा पुलिस में हुआ भर्ती 

    जालंधर/वरुण : पंजाब के जालंधर के पीऐपी में पंजाब पुलिस मैं बतौर AIG तैनात नरेश डोगरा के सुपुत्र अनीश डोगरा को कनाडा पुलिस ने सेवा देने के लिए चुना गया है।बेटे के कनाडा पुलिस में चयन होने बाद पिता नरेश डोगरा बहुत खुश है और उन्हें सुबह से लोग बधाई दे रहे है। बातचीत करते हुए कहा की उनके बेटे ने उनका ही नही बल्कि देश और पंजाब का नाम रोशन किया है।

    अपने बेटे की इस उपलब्धि के बारे में AIG डोगरा ने कहा की उनकी सीख और दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए अपने तजुर्बे से अनीश डोगरा ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। पंजाब पुलिस में तैनात  AIG नरेश डोगरा ने कहा कई वर्षो से देश और पंजाब के लिए अपनी ईमानदारी से ड्यूटी निभा रहे है और अब उनका बेटा कनाडा में अपनी ड्यूटी निभाएंगे।

    उनको यकीन है जैसे वह अपनी मेहनत और ईमानदारी से ड्यूटी निभाकर एक उच्च अधिकारी बने है वैसे ही उनका बेटा अनीश अपनी काबिलियत के दम पर एक दिन नाम रोशन कर कनाडा पुलिस में बड़ा अधिकारी बनेगा और उस दिन उनका सिर फक्र से ऊंचा होगा।उन्होंने बताया अभी तीन महीने पहले उनके बेटे का चयन कनाडा पुलिस में किया गया था और तब से अनीश डोगरा अपनी ड्यूटी कर रहा है।

  • जालंधरः 190 नशीली गोलियों के साथ एक गिरफतार 

    जालंधरः 190 नशीली गोलियों के साथ एक गिरफतार 

    जालंधर/हर्ष: थाना फिलौर की पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान राज पाल निवासी संतोखपूर थाना फिलौर, जालंधर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 190 नशीली गोलियों बरामद की है। पुलिस ने बताया कि ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जाच में सामने आया कि आरोपित काफ़ी लंबे समय से फिलौर शहर में लुक छिप कर नशा तस्करी का कारोबार करता था, पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि और ख़ुलासे हो सके।

  • शादी के 10 दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म…

    शादी के 10 दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म…

    कानपुरः यूपी के कानपुर स्थित रूरा इलाके में पिछले महीने 15 मई को हुई एक शादी टूटने के कगार पर आ गई है। दरअसल शादी होने के बाद जब नवविवाहिता दुल्हन जब अपने मायके आई तब उसे 25 मई को पेट में दर्द हुआ। जिसके अगले दिन यानी 26 मई को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। नवजात बच्ची कमजोर थी इसलिए कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। लेकिन जैसे ही इस बच्ची के जन्म और मृत्यु की जानकारी उसके पति और ससुरालवालों को हुई तब उन्होंने दुल्हन को अपनाने से इनकार कर दिया।

    पुलिस कंप्लेन के बाद शादी के 10 दिन में बच्चा पैदा होने का ये मामला सुर्खियों में है। इस केस में पीड़िता ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो लोग दंग रह गए। पीड़िता ने बताया कि गांव के रहने वाले अरुण पाल और विनय पाल ने उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया था, और किसी को ये बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अब पीड़िता की शिकायत पर 6 जून को अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ़ दुष्कर्म और SC-ST एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

    इस मामले में हैरान करने वाली बात ये भी है कि शादी तय होने से लेकर फेरों और चौथी में बहू को घर भेजने तक आखिर किसी को उसकी प्रेग्नेंसी का पता क्यों नहीं चल सका? 

    अब रूरा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ़ 374 D,506 और 3(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया, वहीं दूसरी और आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

  • जालंधर: 80 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ़्तार

    जालंधर: 80 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ़्तार

    जालंधर/हर्ष: थाना लोहिया की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्जे 80 ग्राम हेरोइन बरामद हुए है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान हर्ष कुमार उर्फ़ अंकुश कुमार निवासी कृष्ण कर दिया गया गढ़शंकर, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी तो सब इंस्पेक्टर यादवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई गोविंदपुर सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी के दौरान शमशान घाट लोहिया के पास मौजूद थे, जहां उनकी ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे एक युवक को रोक कर उसके क़ब्ज़े से 80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपित के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि यह सप्लाई कहा से लेकर आया था और कहा देने जा रहा था।

  • पंजाबः देह व्यापार मामले में पुलिस ने की रेड, जालंधर के दो व्यक्ति गिरफ्तार

    पंजाबः देह व्यापार मामले में पुलिस ने की रेड, जालंधर के दो व्यक्ति गिरफ्तार

    फगवाड़ा: देह व्यापार मामले में फगवाड़ा पुलिस ने छापेमारी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शालीमार एन्क्लेव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 3 महिलाओं निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिलाएं ताजपुर माणकां रोड लुधियाना, मकसूदां जालंधर और अर्बन एस्टेट नंगल खेड़ा फगवाड़ा की रहने वाली है। जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सुनील शर्मा मोहल्ला किशनपुरा चौक और राहुल निवासी जमशेर थाना जमशेर के रूप में हुई है। दरअसल, थाना सतनामपुरा फगवाड़ा की पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि शालीमार एन्क्लेव में देह व्यापार का धंधा चलता है। जिसके बाद पुलिस ने रेड कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पुलिस लाइन झलेड़ा में बनकर तैयार हुआ क्रिकेट मैदान

    पुलिस लाइन झलेड़ा में बनकर तैयार हुआ क्रिकेट मैदान

    क्रिकेट मैदान स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए  फायदेमंद साबित होगा: अर्जित सेन

    पुलिस क्रिकेट टीम व क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मैच से हुआ शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस लाइन झलेडा में बनकर तैयार हुए क्रिकेट खेल मैदान का शुभारंभ एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने किया। यह क्रिकेट खेल मैदान डबल पिच के साथ तैयार किया गया है। इसमें हरी घास लगाकर इसको बेहतर खेल मैदान बनाए गया है। इस खेल मैदान के शुभारंभ के मौके पर पुलिस क्रिकेट टीम व क्रिकेट एसोसिएशन के बीच एक क्रिकेट मैच भी करवाया गया। एसपी ऊना ने मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ी से रूबरू हुए और उन्हें मैच खेलने की शुभकामनाएं दी।

    एसपी अर्जित सेन ने बताया के पुलिस लाइन झलेडा में एक क्रिकेट खेल मैदान को डबल पिच के साथ तैयार किया गया है। पहले यह ग्राउंड सिंगल पिच के साथ कुछ कमियां थी। इसमें लेकिन अब इसको बेहतर तरीके से डबल पिच के साथ तैयार किया है। इसमें बकायदा हरी घास लगाई गई है। यह क्रिकेट मैदान स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा और आसपास के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने आने वाले समय में यहां पर अच्छे मैच का आयोजन करने की भी बात कही है

  • बच्चों को बचाने गई महिला भी नदी में डूबी, 3 की मौत

    बच्चों को बचाने गई महिला भी नदी में डूबी, 3 की मौत

    बिलासपुरः मुंगेली जिला के लोरमी थाना क्षेत्र में मनियारी नदी में डूबने से तीन की मौत की मौत हो गई। भाई बहन को बचाने के लिए नदी में उतरी महिला की जान चली गई। जानकारी के अनुसार मनियारी नदी में नहानेे गए दो बच्चों समेत एक महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई है। घटना लोरमी के रबेली गांव की है। रबेली गांव में रहने वाले अक्षय कश्यप औऱ आराध्या कश्यप एक ही परिवार के चचेरी भाई – बहन जिनकी दोनों की लगभग आठ वर्ष के करीब है नदी में नहाने के लिए गये हुए थे। इसी दौरान नदी में चेक डेम के पास नहाते वक्त दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस दौरान मौके पर चीख- पुकार मचने लगी। इसे देखकर इन दोनों बच्चों की पड़ोसी महिला शंकुतला जो मौके पर नहा रही थी।

    वह इन्हे बचाने के लिए गई इसके बाद वह भी गहरे पानी में डूब गई। इस दौरान मौके पर ही मौजूद मृतका आराध्या का बड़ा भाई अंश कश्यप भागते हुए बस्ती में पहुंचा औऱ पूरी घटना परिवार वालों को बताई। इस पर बच्चों के घर के लोग भागते हुए नदी के पास पहुंचकर दोनों बच्चों और महिला को नदी से बाहर निकाले। इसके बाद सभी को लोरमी के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों नें तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय मृतका शकुंतला कश्यप के खुद के भी तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। एक साथ तीन लोगों की नदी में डूबने से हुई मौत के बाद पूरे रबेली गांव में मातम पसर गया है। वहीं लोरमी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद लाशों पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। खबर अपडेट की जा रही है।

  • शादी के 18 दिन बाद पति ने किया पत्नी का कत्ल

    शादी के 18 दिन बाद पति ने किया पत्नी का कत्ल

    इंदौरः जिस महिला को अग्नि के सामने सात फेरे लेकर सात वचनों के साथ पत्नी स्वीकार किया था। मात्र 18 दिन में ही उससे मोहभंग हो गया और गुस्साए पति ने उसकी चाक़ू से हत्या कर दी। बड़ी बात ये है कि आरोपी पति ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। आरोपी को अस्पताल में भारती कराया गया है। मामला इंदौर के समीप महू गांव का है, जहां उस घर में मातम छाया हुआ है। जिसमें 18 दिन पहले शादी की शहनाई बज रही थी। सवाल उठ रहे है कि मात्र 18 दिन के अन्दर आखिर पति पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ के पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद पति ने खुद को भी घायल कर लिया।

    पुलिस को हत्या की जानकारी मिली तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और नव विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और हत्यारे पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। ग्रामीण एसपी हितिका वासले ने जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती जाँच में सामने आया है कि पति शादी नहीं करना चाहता था, हालांकि पुलिस बारीकी से हत्या के कारणों को जानने का प्रयास करने में लगी है, फिलहाल पुलिस पति के इलाज पर फोकस कर रही है उसके बयान के बाद तफ्तीश आगे बढ़ेगी। उधर शादी के मात्र 18 दिनों के बाद ही पति द्वारा बड़ी बेरहमी से पत्नी की हत्या कर देने के इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी अब पुलिस की जांच पर ही हत्या का सही कारण सामने आने की उम्मीद है, आरोपी पति को इलाज के लिए इंदौर के एम वाय अस्पताल भर्ती किया गया है।