Blog

  • अम्व में किसानों/बागवानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित

    अम्व में किसानों/बागवानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: बगवानी विभाग द्वारा अम्बेदकर भवन अंब में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर किसान/बागवानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी का  आयोजन किया जिसमें विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। गोष्ठी में लगभग 400 किसान/बागवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर सुदर्शन बबलू ने कहा कि किसानों/बागवानों के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वरदान साबित हो रही है। उन्होंने किसानों/बागवानों से कहा कि सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली से पानी की बचत के साथ-साथ फसलों की पैदावार को भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी विस क्षेत्र को बागवानी की दृष्टि से विकसित जा रहा है। बागवान ड्रैगन खेती करने में रूचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में चिंतपूर्णी विस को डैªगन की खेती का हब बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक बागवानों को डैªगन खेती बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि बागवान डैªगन की खेती करके अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकेंगे।
    इस अवसर पर उप-निदेशक बागवानी डॉ. एस के बक्शी ने अपने विभाग से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बागवान सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के लिए बागवानी विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ उठा सकते हैं।विषय विशेषज्ञ बागवानी डॉ केके भारद्वाज ने जिला ऊना में ड्रैगन फ्रूट की खेती के बारे में तथा उप परियोजना निदेशक डॉ. रमेश राणा ने प्राकृतिक खेती के बारे में बगवानो को विस्तार से जानकारी दी।
    एसबीआई बैंक के प्रबंधक संजू बंगा ने बताया कि किसान/बागवानों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए ऋण देने बारे जानकारी प्रदान की।इस मौके पर प्रगतिशील किसान मुश्ताक अली ने ड्रैगन फ्रूट की खेती पर अपने विचार सांझा किए। 
    इस मौके पर जिला ऊना के 7 किसानों को बागवानी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले बागवानों में सुरिंदर कुमार, राज कुमार, सुरिंदर पाल, अनुभव, राजिंदर कुमार, शौकत अली तथा सतपाल शामिल हैं।
    इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभागों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गईं।
    इस अवसर पर वैज्ञानिक केवीके ऊना डाॅ मीनाक्षी, एसएमएस अंब डाॅ शिव भूषण, एचडीओ ऊना डाॅ नेहा, एचडीओ हरोली डाॅ नेहा, एचडीओ अंब डाॅ वरिंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, जालंधर सहित इन इलाकों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की संभावना 

    पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, जालंधर सहित इन इलाकों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की संभावना 

    चंडीगढ़ः मई के महीने में लोगों को गर्मी से बेहाल होना पड़ा है, लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 23 से 29 मई के दौरान मौसम का मिजाज बदलेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आएगा और आने वाले दिनों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई तक राज्य में बारिश की संभावना है। 27 तारीख तक येलो अलर्ट है और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में आज बारिश होगी। इसके साथ ही 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। फतेहगढ़ साहिब, एसबीएस नगर, लुधियाना, रूपनगर, एसबीएस नगर, जालंधर और होशियारपुर में भी ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है।
    बठिंडा, मोहाली जिलों को छोड़कर पंजाब के सभी इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। पिछले 24 घंटे की बात करें तो एसबीएस नगर में 82 मिमी बारिश दर्ज की गई है। रोपड़ में 49.5 मिमी, जालंधर में 36 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 19.5 मिमी और लुधियाना में 12.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगर पिछले वर्षों की बात करें तो 25 से 31 मई तक गर्मी लोगों को बेहाल कर देती थी। मई माह में अधिकतम तापमान 2022 में 46 डिग्री, 2021 में 44 डिग्री, 2020 में 44 डिग्री और 2019 में 45 डिग्री पर पहुंच गया लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 मई से 31 मई तक दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

  • जालंधर: बेटों के नाम प्रॉपर्टी ट्रांसफर करना पूर्व सैनिक को पड़ा भारी, जाने मामला

    जालंधर: बेटों के नाम प्रॉपर्टी ट्रांसफर करना पूर्व सैनिक को पड़ा भारी, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि बेटे जमीन जायदाद के लिए पिता को घर से निकाल देते है। जिससे बुजुर्ग माता-पिता दर-दर भटकने को मजबूर हो जाते है। एक ऐसा ही मामला महानगर से सामने आया है। जहां 26 साल देश सेवा में बिताने के बाद अब बुजुर्ग पिता बिशन दास को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। बुजुर्ग बिशनदास का एक बेटा पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर है और दूसरा इंजीनियर है, लेकिन दोनों में से कोई भी अपने पिता को साथ रखने को तैयार नहीं है।

    बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर बेटा तो 10 साल पहले ही पिता से दूर रहने लगा और दूसरे इंजीनियर बेटे ने साल 2021 में पिता को घर से बाहर निकाल दिया। बुजुर्ग बिशन दास का कहना है कि बेटों के नाम प्रॉपर्टी ट्रांसफर करना उसका सबसे गलत फैसला साबित हुआ। घर से बाहर निकालने के बाद बिशन दास ने सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। करीब एक साल बाद 5 मई 2022 फैसला उनके हक में आया है। लेकिन अभी तक उन्हें कोई घर में रखने को तैयार नहीं और ना ही उन्हें घर पर कब्जा दिलवाया जा रहा है।

    बुजुर्ग बिशन दास एक किराए के मकान में रहकर गुजारा कर रहे है। वो 1967 में आर्मी में भर्ती हुए थे और 1991 में रिटायर्ड हुए थे। बिशन दास ने बताया कि पिछले हफ्ते भी वो एसडीएम ऑफिस गए थे, वहां नए अफसर आए थे। उन्होंने कहा कि केस पढ़ने के बाद ही वो कुछ कह सकते है। बिशन दास का आरोप है कि एक साल से ना तो प्रशासन उन्हें कब्जा दिला रहा है और ना ही पुलिस कोई मदद कर रही है। जिन बेटों को उन्होंने पढ़ाया-लिखाया वो उसे पास रखने तक को तैयार नहीं। बेटों ने घर अपने नाम करवा लिया और उन्हें घर से बाहर कर दिया। अपना घर होने के बाद भी मैं बेघर हो गया हूं।

  • पंजाबः इस इलाके में बस पटलने से कई यात्री घायल, मचा हड़कंप

    पंजाबः इस इलाके में बस पटलने से कई यात्री घायल, मचा हड़कंप

    मोगाः बाघापुराना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दोपहर 2.30 बजे एचडीएफसी बैंक के पास लुधियाना से आ रही सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस पलट गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए। हादसे के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और आस-पास के लोगों ने तुरंत बस से यात्रियों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक बस लुधियाना से मुक्तसर साहिब जा रही थी। इस दौरान जब बाघापुराना के एचडीएफसी बैंक के पास पहुंची तो बस में खराबी आने के कारण ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और वहीं बस पलट गई।

    इस हादसे में यात्रियों के घायल होने के साथ-साथ वहीं पर फर्नीचर की दुकान के आगे खड़ी दो एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, डीएसपी जसजयोत सिंह, थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह अन्य अधिकारियों सहित वहां पहुंचे और घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल बाघापुराना मोगा में इलाज के लिए पहुंचाया। 

  • बंगाणा के पीएचसी रायपुर में मासिक बैठक सम्पन्न, कृष्ण पाल शर्मा रहे मौजूद

    बंगाणा के पीएचसी रायपुर में मासिक बैठक सम्पन्न, कृष्ण पाल शर्मा रहे मौजूद

    ऊना/सुशीलपंडित: उपमण्डल बंगाणा के पीएचसी रायपुर मैदान में मासिक बैठक की गई। जिसमें जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस बैठक में बीएमओ थानाकलां नरेश शर्मा,रायपुर मैदान स्वस्थ्य प्रभारी डॉ पारुल व सभी स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में रायपुर मैदान अस्पताल में रोगियों को सुविधाएं मिले उस पर विशेष चर्चा की गई। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि रायपुर मैदान के इस अस्पताल में रोगियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो, उसके लिए बैठक में विधेयक पारित होगा। अस्पताल के साथ चार दीवारी ओर एक तरफ नाला होने पर उस पर कैसे चार दीवारी की जाए। इसकी रूप रेखा भी तैयार की गई। वहीं पीएचसी रायपुर मैदान में हर्बल गार्डन बनाया जायेगा,, रोगियों की सुविधा हेतु आधुनिक शेड बनाया जायेगा, सोलर पैनल भी लगाया जाएगा, आई ई सी डिसप्ले एलईडी लगाई जाएगी। रोगियों की सुविधा हेतु हर तरह से प्रयास किए जाएंगे।
    पीएचसी रायपुर मैदान को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा,,बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। जन आरोग्य समिति रायपुर मैदान चेयरमैन, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि पहले बैठक में जो हमने पारित किया था। उसमें अस्पताल में इनवर्टर ओर वाटर कूलर व अस्पताल में कुछ सामान खरीदने के लिए बैठक में पारित किया था। अस्पताल में वह सारा सामान खरीद लिया है। शर्मा ने कहा कि पीएचसी रायपुर मैदान का अपना अच्छा भवन है। अव भवन की चार दीवारी ओर नाले पर डंगे लगाने बैठक में बातचीत हुई है। यह डंगा जन सहयोग से बनाया जाएगा। बहीं डॉ पारुल ठाकुर ने बीते एक बर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। ओर भविष्य के लिए क्या योजना है। उस पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर बीएमओ नरेश शर्मा, डॉ पारुल ठाकुर ,सुपरवाइजर मधु शर्मा, ई. अभिषेक कंवर, अविकाश ठाकुर , प्रवक्ता तिलक राज, विक्रमा,मदन शर्मा,अश्वनी कुमार,यामिनी, संजू बाला, राशि,,ममता व गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • पंजाबः युवक ने 6 पेज का सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या

    पंजाबः युवक ने 6 पेज का सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या

    बठिंडाः पंजाब के बठिंडा में नरुआना रोड पर छप्पड़ के पास एक युवक ने सल्फास की 2 गोलियां निगल लीं। जहर खाने से उसकी हालत खराब हो गई। सूचना पर जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। जहां सड़क पर पड़ा युवक तड़पता मिला, उसके पास सल्फास की शीशी भी पड़ी मिली। टीम ने तुरंत उसे एंबुलेंस से अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां 4 घंटे चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ने सल्फास खाने से पहले 6 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसे सहारा जनसेवा की टीम ने पुलिस को सौंप दिया है।

    जानकारी के अनुसार सहारा मुख्यालय में नरुआना रोड पर एक युवक द्वारा जहर खाने की सूचना मिली थी। सूचना पर जनसेवा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसके गले में पाइप डालकर जहर निकालने का प्रयास शुरू किया। वहीं, सहारा टीम ने थाना सदर पुलिस को सूचना दी। पुलिस न्यायाधीश को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां बंद कमरे में न्यायाधीश ने गंभीर अवस्था में पड़े युवक के बयान दर्ज किए। वहीं, 4 घंटे चले इलाज के बाद युवक ने दम तोड़ दिया।

    युवक ने सल्फास खाने से पहले 6 पेज का सुसाइड नोट लिखा, जो सहारा टीम ने पुलिस को सौंप दिया है। मृतक ने कई निजी कारणों से सल्फास खाई है, जो पुलिस जांच का विषय है। मृतक के परिजन यूपी में रहते हैं। यहां पर युवक किराए के मकान में अकेला रहता था। मृतक आदेश अस्पताल में ENT का डॉक्टरी कोर्स कर रहा था। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार पांडे (24) पुत्र वरिंदर पांडे निवासी नसीरपुर बलिया उतरप्रदेश के रूप में हुई है। सहारा द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

  • शिक्षा विभाग में स्पोर्टस कोटे से भरे जाएंगे जेबीटी के दो पद

    शिक्षा विभाग में स्पोर्टस कोटे से भरे जाएंगे जेबीटी के दो पद

    ऊना/सुशील पंडित: उपशिक्षा निदेशक प्रारम्भिक ऊना द्वारा कनिष्ठ बुनियादी अध्यापकों के 2 पद स्पोर्टस कोटे में अनारक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों से भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक युवा सेवाएं एवं खेलकूद हिमाचल प्रदेश ने इस कार्यालय को स्पोर्टस कोटे से संबंधित जेबीटी के दो पदों को कार्यालय स्तर पर भरने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि श्रेणी तीन के साउथ एशियन फेडरेशन गेम्स, नेशनल गेम्स में मेडल विजेता तथा मान्यता प्राप्त सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में मेडल विजेता पात्र होंगे। इसके अलावा श्रेणी चार के लिए आॅल इंडिया इन्टर-वर्सिटी टूर्नामेंट, आॅल इंडिया नेशनल स्कूल गेम्स, आॅल इंडिया रूरल स्पोर्टस टूर्नामेंट, नेशनल स्पोर्टस फैस्टिवल अंडर पीवाईकेए काॅम्पीटिशन, मान्यता प्राप्त जूनियर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगित, साउथ एशियन फेडरेशन गेम्स पार्टीस्पेशन व तीन बार नेशनल चैम्पियनशिप और सीनियर चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले अभ्यार्थी पात्र होंगे। 
    उन्होंने बताया कि स्पोर्टस श्रेणी 3 व 4 से संबंधित कोई भी पात्र अभ्यार्थी जोकि पद की शैक्षणिक योग्यता पूर्ण करता है वह 31 मई से पूर्व अपने दस्तावेज़ उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय में जमा करवा सकता है। इसके अतिरिक्त स्पोर्टस श्रेणी एक तथा दो से संबंधित इच्छु अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता से संबंधित आरएंडपी रूलस तथा खेलों की सूची कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.inपर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-223586 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • थानाकलां स्कूल की समीक्षा बनी दसवीं टॉपर 

    थानाकलां स्कूल की समीक्षा बनी दसवीं टॉपर 

    ऊना/सुशील पंडित:उपमण्डल बंगाणा के आदर्श राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां की कुमारी समीक्षा ने दसवीं में टॉपर यानी 97.90 अंक लेकर हिमाचल प्रदेश में पहले तीन में टॉप किया है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला पार्षद उपाध्यक्ष किशन पाल शर्मा ने समीक्षा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि थानाकलां का आदर्श स्कूल शिक्षा का बेहतर हव बन चुका है। थानाकलां स्कूल में हर बोर्ड परीक्षाओं में छात्र टॉपर बनकर स्कूल एवं कुटलैहड़ का नाम रोशन करते है।  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में दसवीं का परिणाम अच्छा रहा है। दो दर्जन से ज़्यादा दसवीं के छात्र अच्छे अंकों के साथ मेरिट में पास हुए हैं।
    वहीं वैष्णवी ने 660 अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूल प्रिंसिपल सुरेश शर्मा ने पूरे स्टाफ के साथ साथ एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल स्टाफ द्वारा छात्रों को कड़ी मेहनत करवाने का फल मिला है। स्कूल स्टाफ द्वारा समय समय छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों से भी अवगत करवाया जाता रहा है। बताते चले कि बंगाणा स्कूल स्टाफ कोविड समय मे अपनी निजी आय खर्च करके स्कूली छात्रो को घर द्वार शिक्षा मुहैया करवाता रहा है।  समीक्षा दसवीं कक्षा में बोर्ड की मेरिट लिस्ट में दसवें स्थान पर रही जिसने कुल् 687 अंक  प्राप्त किए यह बच्ची अब बड़ा होकर डॉक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों की सेवा करना चाहती है।
    समीक्षा के पिताजी का देहांत हो चुका है व बड़ी बहन थानाकलां स्कूल में ही 12 वीं कक्षा में पढ़ती है, व माता  थाना कला हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारी के नाते काम करती है। इसी स्कूल की कनिका ठाकुर ने 97.5%अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल संजीव पराशर ने बताया कि कुमारी समीक्षा एक गरीब परिवार से सम्बन्ध रखती है। लेकिन पढ़ाई में बेहतर होने पर कुमारी समीक्षा ने स्कूल का नाम रोशन किया है। तथा स्कूल के अन्य बच्चों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
  • मैं नचना शाम दे नाल पर भजन पर खूब झूमे श्रद्धालु

    मैं नचना शाम दे नाल पर भजन पर खूब झूमे श्रद्धालु

    ऊना/सुशील पंडित: दुलैहड के शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्म प्रसंग व उत्सव हुआ। भागवत कथा ब्यास देवी कृष्ण प्रिया दासी  ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.. मै  नचना शाम दे नाल अज मेनू नच लेन दे. धुन पर भक्त जम कर झूमे। भागवत कथा में  बामन अवतार, ध्रुव चरित्र, अजामिल के प्रसंग सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।  कहा कि पाप आंखों के रास्ते मन में पहुंचता है और मन के बाद मनुष्य कि बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अच्छी चीजें व अच्छे साहित्य धार्मिक ग्रंथ पढ़ना चाहिए, ताकि हमारा मन व बुद्धि स्वच्छ रहे। धार्मिक समागम में  श्री कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर एक छोटे से बच्चे को कृष्ण के रूप में सजाया गया। फिर वासुदेव बने पंडित किशोरी लाल   एक टोकरी में कृष्ण रूपी बालक को सिर पर लेकर कथा स्थल पर पहुंचे तो जयकारों से कथा स्थल जय कारों से गुंजायमान हो उठा। श्रोता व भक्त गण बाल कृष्ण को देखने व बधाई देने के लिए उमड़ पड़े। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से श्रोताओं व भक्तों के बीच बधाई के रूप में चाकलेट, माखन मिश्री टॉफी व खिलौने का वितरण किया गया। पंडित किशोरी लाल ने बताया कि कथा 28 मई तक चलेगी।
  • जालंधरः गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं के ऑटो की गाड़ी से भीष्ण टक्कर कई घायल

    जालंधरः गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं के ऑटो की गाड़ी से भीष्ण टक्कर कई घायल

    जालंधर, वरुण/हर्षः बल्लां गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं के ऑटो की गाड़ी के साथ भीष्ण टक्कर होने का मामला सामने आया है। थाना कैंट के अंतगर्त आते चौगिटी चौक के पास गाड़ी और ऑटो की टक्कर में 7 लोग जख्मी हो गए। जानकारी देते हुए सिमरो निवासी भट्टियां ने बताया कि वह बल्लां गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर घर वापिस लौट रहे थे। इस दौरान जब वह चौगिटी चौक के पास पहुंचे तो सामने से आ रही गाड़ी ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी।

    इस हादसे में उनका ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार 7 लोग जख्मी हो गए। घायलों की पहचान, राजी, करतारा, सैमी, शिंदरपाल, तोषी और कृष्णा निवासी भट्टियां के रूप में हुई है। सातों लोग गंभीर रूप में जख्मी हो गए है। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।