Blog

  • टीवी मुक्त अभियान के सफल क्रियान्वन में कारगर सिद्ध होगी मिनी डिजिटल एक्सरे मशीन -सीएमओ 

    टीवी मुक्त अभियान के सफल क्रियान्वन में कारगर सिद्ध होगी मिनी डिजिटल एक्सरे मशीन -सीएमओ 

    ऊना/सुशील पंडित : सीएमओ डाॅ मंजू बहल ने जानकारी देते हुए बताया कि रिमेक्स केए-6 हैण्ड हेल्ड डीजिटल एक्सरे मशीन के जरिए टीबी रोगियों की स्क्रीनिग की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह एक पोर्टेबल मशीन है जिसका उपयोग अस्पताल के इलावा फील्ड में किसी भी गावं, झुगी झोंपड़ी व् इंडस्ट्रीज में टीवी स्क्रीनिंग के लिए आसानी से किया जा सकता है। मशीन की सहायता से ग्रामीण व दूर-दराज क्षेत्रों में टीबी मुक्त अभियान के सफल क्रियान्वन को बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि मशीन के माध्यम से समय रहते टीबी के सम्भावित मरीजों में लक्षणों का पता कम समय में लगाने में सहायता मिलेगी तथा टीवी मुक्त ऊना के लक्ष्य को निर्धारित समय में हासिल करना आसान होगा। डाॅ मंजू बहल ने बताया कि हाल ही में इस मशीन की गुणवत्ता को जांचने के लिए इसका प्रयोग जिला के अस्पताल व खंड अम्ब के अंतर्गत आने वाले कुठेडा खैरला गांव में किया गया जिसके परिणाम भी संतोषजनक पाए गए हैं।
    डाॅ मंजू बहल ने बताया कि मशीन से लिए गये एक्सरे उच्च श्रेणी के होने के साथ-साथ यह मशीन आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स की हायता से टीबी के लक्षणों कि एक्सरे रीडिंग व रिपोर्टिंग करने में सक्षम है। इस मशीन के द्वारा शरीर के किसी भी हिस्से का एक्सरे लिया जा सकता है तथा मरीज के लिए रेडिएशन् का खतरा भी कम है।
    सीएमओ ऊना ने बताया कि अब इस मशीन का उपयोग जिला स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना द्वारा क्षय रोगियों की खोज हेतु चलने वाले अभियान में किया जायेगा जिससे की भारत सरकार द्वारा रखे गये 2025 के क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य व् हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 2024 के लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएगी।
  • जेल में लॉरेंस और कौशल गैंग के गुर्गों में झड़प, कई कैदी भी हुए घायल

    जेल में लॉरेंस और कौशल गैंग के गुर्गों में झड़प, कई कैदी भी हुए घायल

    गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम की भोंडसी जेल में लॉरेंस और कौशल चौधरी गैंग के गुर्गे आपस में भिड़ गए। लॉरेंस के गुर्गो ने पंजाब में हुए अकाली दल यूथ के नेता विक्की मिड्‌डूखेड़ा हत्याकांड में शामिल अनिल उर्फ लठ पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव में आए 4 अन्य कैदियों को भी चोटें आई हैं। भोंडसी थाना पुलिस ने लॉरेंस के गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    झगड़े के दौरान बीच बचाव करने आए जेल में बंद बंदी उमेश, सचिन, संजय व सुशील को भी काफी चोटें आई है। अनिल उर्फ लठ के ज्यादा चोट आने की वजह से उसे गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जेल कर्मियों ने अन्य कैदियों के साथ मिलकर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। जेल अधिकारियों की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लिया जा सकता है।

    मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम की भोंडसी जेल में सुबह करीब सवा 9 बजे कैदियों को पेशी पर ले जाने की कार्रवाई की जा रही थी। तभी जेल में बंद लॉरेंस और काला जठेड़ी गैंग के गुर्गे भारत, नितेश उर्फ पंजा, आकाश व ललित ने मिलकर गैंगस्टर कौशल चौधरी गैंग के शार्प शूटर अनिल उर्फ लठ पर नुकीली चीज से अटैक कर दिया। हमले में अनिल उर्फ लठ के चेहरे पर काफी चोटें आई है।
    झगड़े के बाद जब जेल अधिकारियों ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि इसी जेल में बंद लॉरेंस और काला जठेड़ी के यशपाल उर्फ सरपंच व चांदराम के कहने पर यह वारदात की गई। भोंडसी थाना पुलिस अब इस मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी। कड़ी सुरक्षा वाली भोंडसी जेल में कई नामी गैंग के गुर्गे अलग-अलग बैरक में बंद है। जेल के भीतर झगड़े के बाद अन्य कैदी में सहमे हुए है।

  • हिमाचल में मुख्यमंत्री कौन? विधायक दल की बैठक से पहले हंगामा, देखें वीडियो

    हिमाचल में मुख्यमंत्री कौन? विधायक दल की बैठक से पहले हंगामा, देखें वीडियो

    हिमाचलः कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने हंगामा कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने समर्थकों ने होटल सिसिल के बाहर नारेबाजी कर दी। इससे माहौल गरमा गया। वरिष्ठ नेताओं ने समर्थकों को समझाकर माहौल शांत किया। हिमाचल प्रदेश में नई सरकार का गठन करने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता राजभवन पहुंच गए हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार के गठन का दावा किया।

    इससे पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला शिमला पहुंचे। शाम पांज बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में कांग्रेस के विधायकों से बैठक करेंगे। तीनों दिग्गज नेता राजधानी शिमला के होटल रेडिसन में रुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने तीनों का शिमला पहुंचने पर स्वागत किया। पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और नादौन से कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पहले मीडिया के लोग मुझसे एक ही सवाल पूछते थे कि हिमाचल में कांग्रेस किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। मैंने कहा कि यह सामूहिक नेतृत्व में किया जाएगा। विचारधारा सर्वोच्च है और पद बाद में आता है।

    हमारे पास एक मुख्यमंत्री होगा। चुनाव लड़ने वालों को ही हाईकमान मुख्यमंत्री बनाएगा। हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और यहां कोई बिका हुआ नहीं है। शिमला जाते समय सोलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि थोड़ी देर में विधायक दल की बैठक है। उसमें पार्टी के प्रभारी भी आ रहे हैं। बैठक में तय हो जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा।

    सुक्खू के साथ विधायक होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सीनियर लीडर हैं और वह कहीं नहीं गए हैं। वह भी बैठक में पहुंच रहे हैं। कहा कि जनता ने उन्हें पूर्ण बहुमत दिया है अब जनता के मत का मान रखा जाएगा। हालांकि उनके सीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पांच साल पहले उन्हें विपक्ष के नेता का जिम्मा दिया गया था और वह सबको साथ लेकर चले और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में 20 रुपए को लेकर कर दी युवक की पिटाई, देखे वीडियो

    पंजाबः सिविल अस्पताल में 20 रुपए को लेकर कर दी युवक की पिटाई, देखे वीडियो

    लुधियानाः जिले के सिविल अस्पताल की पार्किंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। सिविल अस्तपताल में पार्किंग फीस को लेकर हुए विवाद की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें एक मां के साथ आए मरीज युवक की जमकर कुछ लोग धुनाई करते है। वीडियो में महिला बता रही है कि धुनाई करने वाले कोई और नहीं बल्कि पार्किंग ठेकेदार के साथ काम करने वाले लोग हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने केवल 20 रुपए को लेकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि युवक का नाम मनप्रीत सिंह है।

    वह अपनी माता जिंदर कौर निवासी शिमलापुरी गली नंबर 23 के साथ अस्पताल में डायलिसिस करवाने के लिए आता रहता है। जब वह अस्पताल में आया तो पार्किंग ठेकेदार का कोई करिंदा मौजूद नहीं था, जिसके बाद वह अपनी बाइक आगे लेकर चला गया। महिला का कहना है कि डायलिसिस करवा कर जब मरीज वापस आने लगा तो उसे पार्किंग ठेकेदार के करिंदों ने रोक लिया और उससे पर्ची मांगने लगे। मनप्रीत ने उन लोगों से कहा कि जब वह बाइक लेकर आया था तो कोई करिंदा मौजूद नहीं था इस वजह से उसके पास पर्ची नहीं है।

    करिंदों ने उससे पर्ची न होने के कारण जो फीस बनती थी वह ली। मनप्रीत की माता के मुताबिक, उन लोगों ने उसे 150 रुपए अलग से देने की बात कही जो की बाइक पर पर्ची न लगवाने का जुर्माना कहा गया। इस बात को लेकर मनप्रीत से पार्किंग ठेकेदार के करिंदों की बहसबाजी हुई जो मारपीट तक आ पहुंची। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना डिवीजन नंबर 2 की एसएचओ अर्शप्रीत कौर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच दौरान ही पता चल पाएगा कि मारपीट करने वाले पार्किंग ठेकेदार के लोग है या कोई अन्य। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

  • Himachal Election 2022: कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का किया दावा पेश

    Himachal Election 2022: कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का किया दावा पेश

    हिमाचलः प्रदेश में सीएम पद को लेकर कांग्रेस में मंथन चल रहा है। इसे लेकर शिमला के होटल में प्रतिभा सिंह, भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला के बीच बैठक हुई। इसी बीच शक्ति प्रदर्शन के लिए प्रतिभा सिंह के समर्थक होटल के बाहर इकट्ठा हुए। इतना ही नहीं प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी भी की। समर्थकों ने प्रतिभा सिंह को सीएम बनाने की मांग की है।

    वहीं, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में देरी हो रही है। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाना है। होटल में बातचीत के बाद कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बाहर निकलीं। उसके बाद सभी केंद्रीय पर्यवेक्षक राजभवन पहुंचे। यहां केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की है और उनको एक पत्र सौंपा है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने राज्यपाल को जो पत्र सौंपा है, उसमें कांग्रेस विधायकों की सूची है।

    कांग्रेस ने पत्र के जरिए बताया है कि उनके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में विधायक हैं। वहीं, होटल के बाहर प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। केंद्रीय पर्यवेक्षकों में भूपिंदर सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला हैं।

  • जालंधरः लतीफपुरा में अवैध इमारतों पर हुई कार्रवाई दौरान फूट-फूटकर रोई पार्षद अरुणा अरोड़ा, देखें वीडियो

    जालंधरः लतीफपुरा में अवैध इमारतों पर हुई कार्रवाई दौरान फूट-फूटकर रोई पार्षद अरुणा अरोड़ा, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): मॉडल टाऊन नजदीक लतीफपुरा में आज निगम द्वारा अवैध इमारतों पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई दौरान 600 पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद है। कार्रवाई दौरान ट्रस्ट के इंजीनियरिंग और बिल्डिंग ब्रांच की टीम की मौजूदगी में इलाके में मुनादी कराई गई। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार निगम की ओर से यह कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कार्रवाई से पहले माडल टाउन की कांग्रेस पार्षद अरुणा अरोड़ा को सुबह से ही नजरबंद कर दिया। बता दें कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि अरुणा अरोड़ा इस इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की कार्रवाई का विरोध कर रही थीं।

    इस दौरान अरोड़ा अरोड़ा की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वह फूट-फूट कर रोती हुई दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि कार्रवाई से पहले पुलिस ने अरुणा अरोड़ा को परिवार सहित नजरबंद कर दिया था। बता दें कि निगम द्वारा कार्रवाई को लेकर ट्रस्ट दफ्तर में गहमा-गहमी बनी रही। इस दौरान ईओ राजेश चौधरी, एसई राकेश गर्ग और चेयरमैन प्रो. जगतार संघेरा डीसी और पुलिस कमिश्नर से तालमेल करते रहे। 

  • पंजाबः हरसिमरत कौर ने आप विधायक को बिठाकर चलाया बुलेट, देखें वीडियो

    पंजाबः हरसिमरत कौर ने आप विधायक को बिठाकर चलाया बुलेट, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में आज मालवा हेरिटेज एंड कल्चर फेडरेशन की ओर से 16वां हेरिटेज मेला शुरू हो गया है। इस मौके पर सांसद बीबी हरसिमरत कौर बादल व जगरूप सिंह गिल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। विरासत काफिले को बीबी हरसिमरत कौर बादल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इस विरासत कारवें के दौरान सांसद बीबी हरसिमरत कौर बादल शिरोमणि अकाली दल बादल बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार नजर आईं और बठिंडा शहर विधायक जगरूप सिंह गिल आम आदमी पार्टी भी बीबा हरसिमरत कौर बादल के पीछे बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठी नजर आ रही हैं। इस मामले की शहर में काफी चर्चा हो रही है।

  • पंजाब: आप विधायक के करीबी ने अफसरों को कपड़े उतार कर पीटने की दी धमकी, देखें वीडियो

    पंजाब: आप विधायक के करीबी ने अफसरों को कपड़े उतार कर पीटने की दी धमकी, देखें वीडियो

    खेमकरण: आप विधायक के करीबी की सरेआम अफसरों को धमकी देने की वायरल वीडियो सामने आई है। वीडियो में आप विधायक सरवन धुन के करीबी गुरुसाहिब राजोके ने अफसरों को कपड़े उतार कर पीटने की धमकी दी है। गुरुसाहिब राजोके ने खुद को इलाके का एमएलए बताया है।

    उसने अफसरों को कहा कि अगर उसका काम नहीं किया तो वह खेमकरण के अफसरों को भिखीपिंड के तहसील के बीच कपड़े उतार कर पीटेगा। उसने अफसरों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है। बता दें कि उक्त बात पर विवाद बढ़ता देख राजोके ने सोशल मीडिया से वीडियो डिलीट कर दी है लेकिन वायरल वीडियो में अधिकारियों को चेतावनी देना बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

  • पंजाब: नशेड़ी पति से दुखी होकर पत्नी ने तीसरी मंजिल से मारी छलांग, CCTV आई सामने

    पंजाब: नशेड़ी पति से दुखी होकर पत्नी ने तीसरी मंजिल से मारी छलांग, CCTV आई सामने

    अमृतसर: जिले में नशेड़ी पति से दुखी होकर पत्नी ने छत से छलांग लगा दी। मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी ने अपने नशेड़ी पति से काफी दुखी थी। जिसके चलते महिला ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। स्थीनय लोगों ने बताया कि महिला का पति काफी समय से नशे का आदी थी और वह रोज नशा करके उसके साथ मारपीट करता था। जिससे दुखी होकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। महिला की दोनों टांगे टूट गईं जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी एक सीसीटीवी भी सामने आई है।

  • दर्दनाक सड़क हादसा : खाई में कार गिरने से चार लोगों की मौत

    दर्दनाक सड़क हादसा : खाई में कार गिरने से चार लोगों की मौत

    बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर में बड़ा हादसा हुआ है। यह दुर्घटना गुरूवार की शाम की है, जब रमाड़ी से शामा की ओर आ रही एक कार लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि 3 दिसंबर को ही मटेला काफलीगैर के एक परिवार के चार लोग धौलछीना नौंगांव में हुई कार दुर्घटना में मारे गए थे वहीं गुरूवार की शाम भी रमाड़ी से शामा की ओर आ रही कार लगभग तीन सौ मीटर खाई में जा गिरी, जिसमें छह लोग सवार बताए जा रहे हैं।

    इस हादसे में दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जबकि चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई. मरने वालों में तीन महिलाएं और एक पुरुष हैं। रमाड़ी में हुई घटना के बाद घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां पर सड़क बरसात में ध्वस्त हुई थी तथा स्थानीय लोगों ने उस स्थान के एक किनारे पर पत्थर लगाए थे। ग्रामीणों का मानना है कि दुर्घटना का कारण क्षतिग्रस्त सड़क हो सकती है।

    गुरुवार की शाम हुई कार दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंच गए परंतु दुर्गम मार्ग होने के कारण पुलिस व अग्निशमन दल को वहां पहुंचने में वक्त लगा तथा तब तक घनघोर अंधेरा हो गया। शवों के कार में फंस जाने के कारण उन्हें निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। दुर्घटना में मारे गए वाहन मालिक दरपान सिंह कई साल पूर्व गांव को छोड़कर बिंदुखत्ता में बस चुके थे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने वाहन खरीदा और कई सालों बाद घर आए थे लेकिन गुरूवार को दुर्घटना में मारे गए, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया।