Blog

  • पंजाबः कैलगरी में पंजाबी युवक की मौत 

    पंजाबः कैलगरी में पंजाबी युवक की मौत 

    चंडीगढ़ः कनाडा में आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच सड़क हादसे में एक और पंजाबी युवक की मौत की खबर सामने आई है। दरअसल कनाडा के कैलगरी के पास एक भयानक सड़क हादसे में 29 वर्षीय पंजाबी युवक हरमीत सिंह की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा अलबर्टा के चेस्टरमेरे में शुक्रवार तड़के तीन बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक हरमीत का ट्रक खराब हो गया था, जिसके चलते वह सड़क किनारे मुरम्मत के लिए इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक अन्य ट्रक ने उनके ट्रक को टक्कर मार दी। जिससे इस टक्कर में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हरमीत को कुछ समय पहले ट्रक का लाइसेंस मिला था।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू की रिहाई को लेकर फंसा पेच, जाने मामला

    पंजाबः नवजोत सिद्धू की रिहाई को लेकर फंसा पेच, जाने मामला

    पटियालाः कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू रोड रेज मामले में पटियाला जेल में बंद है। पहले बताया जा रहा था कि नवजोत सिद्धू  गणतंत्र दिवस के अवसर दौरान जेल से बाहर आ सकते है, लेकिन अब उनकी रिहाई को लेकर फिर से पेच फंस गया है। मिली जानकारी के अनुसार जेल विभाग ने इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 52 कैदियों को रिहा करने का प्रस्ताव पंजाब सरकार को भेजा था।

    नियमों के मुताबिक इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी लेनी होती है, जिसके बाद राज्यपाल प्रस्ताव को मंजूरी देते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल की मीटिंग 1 फरवरी को बुलाई है। ऐसे में स्वाभाविक है कि 26 जनवरी से पहले कैबिनेट की बैठक नहीं होगी और जेल विभाग द्वारा तैयार किया गया प्रस्ताव ठंडे बस्ते में ही रहेगा।

    वहीं दूसरी तरफ यह भी संभावना जताई जा रही है कि अगर मुख्यमंत्री 26 जनवरी को अपने भाषण में कैदियों की रिहाई की घोषणा करते हैं तो नवजोत सिद्धू की रिहाई 26 की बजाय 27 या 28 जनवरी को हो सकती है। गौरतलब है कि नवजोत सिद्धू की रिहाई को लेकर कांग्रेस के एक खेमे में जश्न का माहौल है। सिद्धू के समर्थक बयान दे रहे हैं कि जेल से छूटने पर वे सिद्धू का जोरदार स्वागत करेंगे। 

  • जिस पत्नी की हत्या के आरोप में काटी जेल, 12 साल बाद प्रेमी संग मिली ज़िंदा 

    जिस पत्नी की हत्या के आरोप में काटी जेल, 12 साल बाद प्रेमी संग मिली ज़िंदा 

    अमेठी : अमेठी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर जिस पत्नी की हत्या को लेकर पति को जेल में रहना पड़ा, वो अचानक से 12 साल बाद मिल गई। पति ने अपनी पत्नी को जनपद रायबरेली से खोज निकाला। अब उसके घर वाले मामले में सुलहनामा करने की बात कह रहे हैं।

    पूरा मामला जनपद अमेठी के जायस थाना के अली नगर इलाके का है। जहां के रहने वाले मनोज कुमार वर्मा अपनी पत्नी सीमा वर्मा के साथ रहते थे। 25 मार्च 2011 को युवक की पत्नी सीमा वर्मा अचानक से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी का पता नहीं चला। युवक मनोज के ससुराल वालों ने सीमा वर्मा के पति मनोज वर्मा के खिलाफ अपनी ही पत्नी की हत्या कर शव को छुपा देने का आरोप लगाकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद मनोज को 11 दिन जेल की सजा भी काटनी पड़ी।

    जेल से जमानत पर छूटने के बाद मनोज लागतार अपनी पत्नी की खोजबीन कर रहा था। इसके साथ ही वह मुकदमे को लेकर न्यायालय का भी चक्कर लगा रहा था। वहीं 11 साल बाद 10 जनवरी 2023 को मनोज को उसके पत्नी के जिंदा होने की सूचना मिली। जिसके बाद मनोज ने जनपद रायबरेली के थाना भदोखर में सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पत्नी का बयान करने के साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई की।

    पीड़ित पति मनोज ने बताया कि उसकी पत्नी सीमा जो रायबरेली की रहने वाली है,12 वर्ष पहले वह किसी आदमी के साथ भागकर शादी कर ली। इतना जानने के बावजूद भी उनके घर वालों ने हमारे ऊपर झूठा मुकदमा लगाया है। जिसके चलते हमको जेल की सजा काटनी पड़ी। 12 साल से चल रहे मुकदमे के चलते हमारी रोजी रोटी छिन गई है। हम चाहते है की पत्नी का कोर्ट में बयान हो जाए जिससे हम निर्दोष साबित हो जाएं।

    पत्नी के जिंदा मिलने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठने लगा है। पत्नी के घर वालों के द्वारा लगाए गए आरोप भी बेबुनियाद साबित हो गए हैं। पुलिस की लापरवाही और गलत आरोप के चलते पीड़ित व्यक्ति को 11 दिन जेल की सजा काटने के साथ ही 12 साल से न्याय के लिए न्यायालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

  • जहरीली शराब से कई लोगों की मौत, 12 गिरफ्तार

    जहरीली शराब से कई लोगों की मौत, 12 गिरफ्तार

    बिहारः सिवान के लकरी नवीगंज ओपी क्षेत्र के बाला गांव में रविवार की रात जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा एक से बढ़कर सोमवार की सुबह चार हो गया है। वहीं, सात लोगों का अभी इलाज चल रहा है। अभी तक मृतकों में जनक बीन, धुरेन्द्र माझी, राजेश प्रसाद, पड़ौली निवासी लछन देव राम है। इस मामले में डीएम अमित कुमार पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बाला गांव में कुछ लोगों के अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण सूचना प्राप्त हुई।

    सभी को सदर अस्पताल लाया जा रहा था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत रास्ते में हो गई, जबकि पटना जाने के क्रम में दो लोगों की मौत हो गई। सभी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम कराया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। अनुमंडल प्रशासन घटनास्थल पर कैंप कर रही है। अभी तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की छापेमारी जारी है। रविवार को सदर अस्पताल पहुंचे पीड़ितों के स्वजन ने बताया कि सभी ने रविवार की शाम स्प्रिट का सेवन किया था।

    घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार सहित आसपास के थाना के पदाधिकारी बाला गांव पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए। इधर, सदर अस्पताल प्रशासनिक छावनी में तब्दील हो गया। सदर अस्पताल में मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है। बाला गांव में घटना के बाद पुलिस कैंप कर रही है। माईकिंग के जरिए लोगों को शरीब पीने के कारण अस्वस्थ हुए लोगों की जानकारी देने की अपील के साथ उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराने का भी आग्रह किया जा रहा है।

  • गणतंत्र दिवस की परेड में नहीं दिखेगी पंजाब की झांकी, जाने मामला

    गणतंत्र दिवस की परेड में नहीं दिखेगी पंजाब की झांकी, जाने मामला

    नई दिल्लीः इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 23 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इनके अलावा केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की छह झांकियां भी परेड में शामिल होंगी। ये झांकियां देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति और आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को दर्शाती हैं। लेकिन इस साल गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी हिस्सा नहीं लेगी। दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने पंजाब और दिल्ली की झांकी को मंजूरी नहीं दी है।

    रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड में दिल्ली प्रदेश, पंजाब और हिमाचल समेत कई अन्य राज्यों की झांकियां नहीं दिखेंगी। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 16 राज्यों और विभिन्न मंत्रालयों की झांकियां निकलेगी। बता दें कि इस साल की परेड 26 जनवरी को गुजरात की झांकी अक्षय ऊर्जा स्रोतों पर फोकस के साथ सांस्कृतिक परंपरा और वैज्ञानिक सोच के फ्यूजन को प्रदर्शित करेगी। जम्मू-कश्मीर की झांकी धार्मिक और मनोरंजक पर्यटन की संभावनाओं को प्रदर्शित करेगी। इस साल इसकी थीम न्यू जम्मू एंड कश्मीर होगी।

  • पड़ोसी देश में ब्लैकआउट, कई शहरों में बिजली गुल

    पड़ोसी देश में ब्लैकआउट, कई शहरों में बिजली गुल

    इस्लामाबाद : वित्‍तीय संकट से बदहाल पाकिस्‍तान की आवाम पर सोमवार को एक और बड़ी मुसीबत आन पड़ी। यहां नेशनल ग्रिड की सिस्‍टम फ्रीक्‍वेंसी लो चले जाने की वजह से पाकिस्‍तान के बड़े हिस्‍से में बिजली गुल हो गई। सुबह से क्वेटा, लाहौर, कराची समेत देश का ज्यादातर हिस्सा बिजली गुल होने से प्रभावित है।

    प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, ऊर्जा मंत्रालय का कहना है कि नेशनल ग्रिड की सिस्टम फ्रीक्वेंसी आज सुबह 7:34 बजे नीचे चली गई, जिससे बिजली व्यवस्था में व्यापक खराबी आ गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्वेटा, लाहौर, कराची समेत देश का ज्यादातर हिस्सा बिजली गुल होने से प्रभावित है। इन शहरों में बिजली बहाल करने में 6 से 7 घंटे लग सकते हैं। अभी कराची का 90 फीसदी हिस्सा बिना बिजली के है। मंत्रालय के अनुसार, सिस्टम मेंटेनेंस का काम तेजी से चल रहा है। ग्रिड स्टेशनों की बहाली वारसाक से शुरू कर दी गई है और पिछले एक घंटे में इस्लामाबाद सप्लाई कंपनी और पेशावर सप्लाई कंपनी के ग्रिड की सीमित संख्या को बहाल कर दिया गया है।

    जियो न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने सफाई देते हुए कहा कि ब्रेकडाउन ज्‍यादा बड़ा नहीं है। सर्दियों में, चूंकि देश भर में बिजली की मांग कम हो जाती है और एक आर्थिक उपाय के रूप में हम रात में अपनी बिजली उत्पादन प्रणालियों को अस्थायी रूप से बंद कर देते हैं। हालांकि, जब आज सुबह सिस्टम चालू किया गया, तो देश के दक्षिण में दादू और जमशोरो के बीच कहीं आवृत्ति भिन्नता और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव देखा गया। इसी वजह से यह दिक्‍कत आई है। दस्तगीर ने कहा कि पेशावर और इस्लामाबाद में ग्रिड स्टेशनों की बहाली शुरू हो गई है। उन्होंने कहा, “मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि अगले 12 घंटों के भीतर पूरे देश में बिजली पूरी तरह से बहाल कर दी जाएगी।”

  • पंजाबः चलती कार में बच्ची से दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

    पंजाबः चलती कार में बच्ची से दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

    पटियालाः पुलिस ने देर रात 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में सनौर के बलबेहरा गांव के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह अमानी और दलवीर सिंह दल्ली के रूप में हुई है, जिन्होंने शनिवार रात चलती चार पहिया वाहन में नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। इस बीच, पीड़िता के परिजनों और रिश्तेदारों ने घटना को लेकर यहां सरकारी राजिंदरा अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया।

    11 साल की बच्ची के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी रात करीब आठ बजे किसी काम से अपने मामा के घर गई थी और काफी देर तक नहीं लौटी। जब वह उसके बारे में पूछताछ करने गया, तो लड़की सामने आई और बताया कि उसे चार पहिया वाहन में दो व्यक्तियों द्वारा अगवा कर लिया गया और उसके साथ बलात्कार किया गया। लड़की ने दोनों की पहचान उसी गांव के अमनदीप सिंह और दलवीर सिंह के रूप में की। उसने कहा कि दोनों ने उसे गांव के बाहर छोड़ दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।इसके बाद परिजनों ने बच्ची को यहां के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया।

    सरकारी राजिंदरा अस्पताल में रविवार दोपहर विरोध प्रदर्शन करते हुए लड़की के परिवार और पड़ोसियों ने कहा कि उन्होंने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करे। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी परिवार से मुलाकात की। बाद में सदर थाने के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है और उनके खिलाफ धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी), 366 (अपहरण, अपहरण) और सुरक्षा की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ सदर हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि दोनों को सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 23 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 23 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कुछ पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सीख व सलाह दे, तो आपको उस पर चलना बेहतर रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य को पुरस्कार मिलने से खुशियां बनी रहेगी, लेकिन आपको अपने आवश्यक कार्यों की सूची बनानी होगी और उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। किसी कार्य के लिए आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको किसी दूसरे की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। कार्यक्षेत्र की कुछ बातों को गुप्त रखें, नहीं तो आपके विरोधी उनका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में लापरवाही नहीं करनी है, नहीं तो माता-पिता आपसे नाराज हो सकते हैं और आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें उसे आप योग व व्यायाम से भी ठीक करने में कामयाब रहेंगे।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप भाईचारे का पूरा साथ देंगे और मनोरंजन के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी बात के लिए सलाह मशवरा कर सकते हैं, लेकिन आपको वहां अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पुरानी गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, जहां आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी। आप अपने घर की साफ सफाई और रखरखाव आदि का भी पूरा ध्यान देंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी वाणी और व्यवहार से घर बाहर लोग प्रसन्न रहेंगे और संतान आपसे आज किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। आपको किसी काम के कारण अकस्मात भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर परिवार में परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, जिससे आपको भी व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आपके अपने किसी पुराने मित्र से चल रही अनबन समाप्त होगी। आप किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    सिंह राशिफल। आज आपने यदि किसी को धन उधार दिया था,तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, लेकिन बिजनेस में आप कोई समझौता बहुत ही देखरेख कर करें। आपकी साख व सम्मान बढेृगी राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़ी संस्था से जुडकर अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे और व्यापार में भी सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। वर्क फ्रॉम होम में कार्य कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, लेकिन बिजनेस में मंदी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे हैं, तो किस व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते है। काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए में महत्पूर्ण रहने वाला है। कुछ योजनाओं को बनाने में आप दिन का काफी समय लगा सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आपकी किसी और काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य में योग और व्यायाम को अपनाना होगा, नहीं तो आपको कोई डील से संबंधित समस्या हो सकती है। आप इधर-उधर व्यर्थ में खाली बैठकर बातें करने से बचें। किसी लक्ष्य के पूरा होने से आपको प्रसंन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। व्यवसाय से संबंधित आपको आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़े, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मशवरे से ले। आपको किसी कानून संबंधित मामले में जीत मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए भी रहेगा। आप आपके पारिवारिक रिश्तों में भी सुधार होगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों की परीक्षा में की गई मेहनत सफल होगी और आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। कुछ दीर्घकालीन योजनाओं में आपको धन लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने भाई बंधुओं से अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन यदि आप बिजनेस मे मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं। आप अपने काम मे किसी को साझीदार बनाने से बचें। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होती दिख रही है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको अपने रूटीन को बेहतर बनाने के लिए पूरी कोशिश करनी होगी। आपको अपने मित्र द्वारा कोई मूल्यवान वस्तु उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकती है। परिजनों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, लेकिन आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। आप अपने परिजनों की सीख व सलाह पर चलकर परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कार् क्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आपके अधिकारों में भी वृद्धि हो सकती है। आपको कुछ कानून संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आय प्राप्ति के आपको कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपको लिए बेहतर रहेगा। यदि आपको किसी काम के पूरा ना होने के कारण समस्या हो रही है, तो वह भी आज पूरी हो सकती है और आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी अच्छे निवेश को करने के लिए रहेगा, लेकिन आप अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, नहीं तो आपके खर्च आपको समस्या दे सकते हैं। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो उससे बचे, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। संतान की संतान की संगति की और आपको आज विशेष ध्यान देना होगा। आपके कुछ कार्य बढ़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही निकल सकते हैं। दान धर्म के कार्य के प्रति भी आपकी रूचि बढ़ेगी।

  • जालंधर: मोबाइल छीनकर भागा लुटेरा, लोगों ने मौके पर दबोचा, देखें वीडियो

    जालंधर: मोबाइल छीनकर भागा लुटेरा, लोगों ने मौके पर दबोचा, देखें वीडियो

    पत्नी ने माफी मांग छुड़वाई अपने पति की जान

    जालंधर/हर्ष कुमार: महानगर में लूटपाट और छीना झपटी की वारदातें सामने आना आम बात हो चुकी है। आए दिन बेखौफ होकर लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। नया मामला फुटबॉल चौक के बस्ती अड्डा से सामने आया है। जहां मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने पीछा करके मौके पर ही दबोच लिया और मौके पर उससे मोबाइल फोन बरामद कर उसकी खूब पिटाई की।

    विशाल ने बताया कि उसका भाई अरमान अस्पताल में दाखिल है और वह ओहरी अस्पताल से किसी काम के लिए वहां गया हुआ था। इसी दौरान जब वह वापस लौट रहा था उस तो रास्ते में उक्त लुटेरे ने झपटमार कर उसका मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश की। इस लुटेरे को  मोबाइल छीनते हुए राहगीर लोगों ने देख लिया था। जिनकी मदद से उसने झपटमार को दबोच लिया। पकड़े हुए झपटमार ने अपना नाम महीर कपूर निवासी बस्ती नौ के रूप में बताया। मौके पर मौजूद लोगों ने झपटमार को पुलिस में पकड़ाने लगे तो लुटेरे की पत्नी उसके घर  पहुंच गई। लुटेरे की पत्नी ने लूट के शिकार विशाल मसीह नामक युवक से माफ़ी मांगी ली।

  • जालंधर: SAREGAMAPA  से चर्चित Harsh Sikandar का रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत, देखें वीडियो

    जालंधर: SAREGAMAPA से चर्चित Harsh Sikandar का रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत, देखें वीडियो

    जालंधर/ हर्ष कुमार: सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9 को उसका विनर मिल गया। 9 साल की जेटशेन डोहना लामा ने सारेगामापा 9 की ट्रॉफी जीत ली है। सारेगामापा 9 की विनर ने ट्रॉफी के साथ-साथ 10 लाख रुपये भी जीते हैं। इस पूरे सीजन के दौरान दर्शकों को शंकर महादेवन, अनु मलिक और नीति मोहन जैसे जजों का एक पैनल देखने को मिला। जिन्होंने इन यंग सिंगिंग सेंसेशन्स का मार्गदर्शन किया। भारती सिंह ने शो की होस्ट के रूप में सबका मनोरंजन किया। वहीं अब तीन महीने बाद शो को उसका विजेता मिल गया।

    फाइनल एपिसोड की शुरुआत इस शो के टॉप 6 फाइनलिस्ट्स, हर्ष सिकंदर, रफा यासमीन, अथर्व बक्शी, अतनु मिश्रा, जेटशेन लामा और न्यानेश्वरी घाडगे की पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस के साथ हुई। जिसने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। न सिर्फ कंटेस्टेंट्स बल्कि, जज नीति मोहन और शंकर महादेवन ने भी अपने गानों की मैडली पर शानदार परफॉर्मेंस देकर सबके होश उड़ा दिए।

    बता दें कि मुंबई में सारेगामापा सिंगिंग कार्यक्रम पिछले कुछ महीनों से चल रहा था। वहां से आज जालंधर का रहने वाला 9 वर्षीय हर्ष एक अच्छा मुकाम हासिल करके जालंधर अपने घर वापस लौट आया है। हर्ष का रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथ ही हर्ष ने कहा कि वह आज बहुत खुश है और अपने शो के जजेस का और सारे ही कंटेस्टेंट का धन्यवाद करता है कि उसे इस मुकाम तक लेकर जाया गया।

    आज अगर मेरे पिता होते तो वह बहुत खुश होते लेकिन वह जहां भी है बहुत खुश होंगे कि आज उनका बेटा यह मुकाम हासिल करके अपने घर को वापस आया है। हर्ष ने कहा कि मेरी मां और मेरे चाचा का इसमें बहुत बड़ा हाथ है। जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया। वही हर्ष की मां सीमा ने बताया कि आज बहुत खुश है कि उसका बेटा इतनी बड़ी स्टेज पर अपने जालंधर और अपने पंजाब का नाम रोशन कर के आया है। मैं आज बहुत खुश हूं मेरा बेटा बहुत ही अच्छा और आज्ञाकारी बेटा है जो मेरी हर बात मानता है।