Blog

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोली चलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोली चलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने गोली चलाने वाले 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों शूटरों को गुजरात के मुद्रा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उक्त शूटरों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पंजाब पुलिस की तरफ से मूसेवाला हत्याकांड में इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है। गोली चलाने वाले की पहचान प्रियव्रत के रूप में हुई है, जिसे पंजाब पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार किया गया है। 

  • संगरूर में चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो से पहले फाड़े होर्डिंग 

    संगरूर में चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो से पहले फाड़े होर्डिंग 

    संगरूर: पंजाब के संगरूर से बड़ी ख़बर सामने आई है। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो से पहले राज्य चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला चुनाव अधिकारी के निर्देश पर यहां के सदर बाजार में लगे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान के होर्डिंग फाड़ दिए गए हैं।

    बस स्टैंड धनौला में भी पोस्टर व होर्डिंग बोर्ड उतारे

    केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागती गेट लगाए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से इन पर गुब्बारों को भी हटा दिया गया है। बस स्टैंड धनौला में भी लगाए पोस्टर व होर्डिंग बोर्ड उतार दिए गए हैं। उधर, इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही शिक्षा एवं खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर समर्थकों सहित मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हैं। कुछ ही देर में अरविंद केजरीवाल और सीएम मान बरनाला में रोड शो करने वाले हैं। 

    23 जून को होगा मतदान 

    बता दें कि संगरूर लोकसभा सीट मुख्यमंत्री भगवंत के लोकसभा से त्याग पत्र देने के बाद खाली हुई थी। वे यहां से लगातार दो बार एक लाख से अधिक वोटों से जीत चुके हैं। इस बार आप ने यहां गुरमेल सिंह को मैदान में उतारा है। संसदीय सीट के लिए 23 जून को मतदान होगा और 26 जून को परिणाम की घोषणा की जाएगी। 

    आप के गुरमेल सिंह के मुकाबले भाजपा ने पूर्व विधायक केवल सिंह ढल्लों को टिकट दी है। वहीं कांग्रेस ने युवा नेता और पूर्व विधायक दलबीर सिंह गोल्डी को मैदान में उतारा है। शिअद-बसपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा पाए आतंकी बलवं सिंह राजओणा की बहन कमलदीप कौर को प्रत्याशी बनाया गया है। इस तरह संगरूर सीट पर चौकोना मुकाबला देखने को मिलेगा।

  • पंजाब सरकार ने 21 जून से प्राइवेट और सरकारी स्कूल खोलने के आदेश किए जारी 

    पंजाब सरकार ने 21 जून से प्राइवेट और सरकारी स्कूल खोलने के आदेश किए जारी 

    चंडीगढ़ः पंजाब में स्कूलों को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सरकार ने राज्य में प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को लेकर आदेश जारी कर दिए है। मान सरकार ने राज्य में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को 21 जून को स्कूल खोलने के आदेश दे दिए है। हालांकि राज्य में गर्मियों की छुट्टियां चल रही है। जोकि 1 जून से 30 जून तक जारी की गई हुई है। इसी बीच सरकार ने एलान करते हुए कहा कि सूबे के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 30 जून तक ऐसे ही जारी रहेंगी। 

    सरकार ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के दिए आदेश

    आदेश अनुसार सभी स्कूलों को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के आदेश दिए गए है। । हर विद्यार्थी का स्कूल पहुंचना अनिवार्य होगा। हालांकि छुट्टियां चल रही हैं लेकिन इस बीच ये नोटिफिकेशन जारी हुआ है। बता दें कि 2 साल से कोरोना के कारण  ऑनलाइन माध्यम के जरिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा था लेकिन अब हालात सामान्य होने पर स्कूलों में योगा दिवस मनाया जाएगा।

  • हिमाचल प्रदेश में तकनीकी समस्या के कारण टिम्बर ट्रेल में फंसे टूरिस्ट, देखें वीडियो

    हिमाचल प्रदेश में तकनीकी समस्या के कारण टिम्बर ट्रेल में फंसे टूरिस्ट, देखें वीडियो

    सोलन: हिमाचल प्रदेश के परवाणू में मौजूद रोपवे (केबल कार) में दिक्कत आ गई है, जिसकी वजह से उसमें 8 टूरिस्ट फंस गए हैं। फिलहाल उनको बचाने के लिए दूसरी केबल कार ट्रोली भेजी गई है। केबल कार में आई दिक्कत की वजह से ये 8 जाने हवा में लटकी हुई हैं। फिलहाल तकनीकी टीम जल्द से जल्द केबल कार सर्विस को ठीक करने की कोशिश कर रही है। पुलिस भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

    टूरिस्टों को बचाने की कोशिशें जारी

    सोलन जिले में मौजूद केबल कार में से फिलहाल एक टूरिस्ट को बचा लिया गया है। बाकियों को बचाने की कोशिशें अभी जारी हैं। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया है कि करीब 1:30 बजे परवाणू के टीटीआर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण केबल कार बीच मे अटकी।

    केबल कार में फंसे पर्यटकों ने बताया है कि वे लोग रिजॉर्ट जा रहे थे, तकनीकी दिक्कत आने के कारण यहां पर टिंबर ट्रेल फंस चुकी है, उनका कहना है कहा कि रेस्क्यू ट्रॉली के माध्यम से उन्हें नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वे लोग उतरने की स्थिति में नहीं है।

    जानें क्या बोले कांग्रेस विधायक


    इस बारे में जानकारी देते हुए सोलन से कांग्रेस विधायक कर्नल धनी राम शांडिल द्वारा बताया गया कि उन्होंने डीसी से इस बारे में बात की है। उनके मुताबिक़ सभी पर्यटकों जल्द से जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिमला परवाणू हाईवे से ठीक पार पहाड़ी पर यह रिसोर्ट है। इस रिसोर्ट तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। रोपवे ट्राली के सहारे ही पर्यटक यहां तक पहुंचते हैं। शिमला की ओर जाने वाले काफी पर्यटक इस रिसोर्ट में रुकते हैं।
    बताया जा रहा है कि वीकेंड के बाद सोमवार को पर्यटकों को इतनी भीड़ नहीं थी। लेकिन इस बीच तकनीकी दिक्‍कत आ जाने के कारण पर्यटकों की ट्राली हवा में अटक गई।


    पहले भी हुआ है ऐसा मामला

    ऐसी ही घटना कसौली तहसील के परवाणू क्षेत्र में अक्टूबर, 1992 में हुई थी, जब दस लोगों की सांसें हवा में अटक गई थी। आज भी लोग उस समय को याद करते हैं तो सिहर उठते हैं। तीन दिन तक दस लोगों की सांसे हवा में अटकी रही व एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी।

    उस समय आर्मी व एयर फोर्स के जवानों ने सैकडों फुट की ऊंचाई पर फंसे लोगों की जान को बचाया था। टिबर ट्रेल रोपवे में ट्रॉली फंसने की सूचना चारों तरफ आग की तरह फैल गई थी। इसमें फंसे पर्यटक दिल्ली व पंजाब के थे।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस: रेकी करने वाले मनमोहन सिंह मोहना को राजा वड़िंग ने ही किया था पार्टी में शामिल, देखें तस्वीरें

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस: रेकी करने वाले मनमोहन सिंह मोहना को राजा वड़िंग ने ही किया था पार्टी में शामिल, देखें तस्वीरें

    चंडीगढ़ः सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरसअल, हाल ही में गिरफ्तार किए गए मनमोहन सिंह मोना को लेकर कांग्रेस के राजा वड़िंग की फोटो सामने आई है। मूसेवाला की रेकी करने के लिए गिरफ्तार किए गए मनमोहन सिंह मोहना को जनवरी माह में कांग्रेस ने ही अपनी पार्टी में शामिल किया था।

    उसे पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राज वड़िंग ने ही कांग्रेस में शामिल किया था। मनमोहन सिंह मोहना के कांग्रेस में शामिल होने की एक फोटो भी सामने आई है। जिसमें राजा वड़िंग उसे कांग्रेस में शामिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार अब तक गिरफ्तार किया गया मोहना एकमात्र संदिग्ध व्यक्ति था जो मानसा जिले का रहने वाला था।

    मोहना ने  विधानसभा चुनाव दौरान की थी मूसेवाला की रेकी


    मानसा के रल्ली गांव के बुढलाढा ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह उर्फ मोहना को प्रोडक्शन वारंट पर मानसा जेल से लाई थी। उसे मानसा अदालत में पेश किया गया था। मूसेवाला की हत्या के मामले में उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर मंजूरी दी गई है। पुलिस मोहना के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के साथ संबंधों की जांच कर रही है। पता चला है कि मोहना ने इस साल विधानसभा चुनाव के दौरान मूसेवाला की रेकी की थी।

    मोहना ने मूसेवाला के लिए किया था चुनाव प्रचार


    पूछताछ में यह सामने आया है कि गोल्डी बराड़ ने अपने दो आदमियों को मोहना के पास भेजा था, जिन्होंने उनके साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जनवरी और फरवरी में मूसेवाला की रेकी की थी। यहां तक कि यह भी संदेह है कि उन्होंने बुढलाढा में मूसेवाला की स्थानीय प्रचार टीम के साथ मिलकर काम किया था। लेकिन उस समय मूसेवाला पर पंजाब पुलिस का भारी पहरा था, इसलिए हो सकता है कि उन्होंने कत्ल की योजना को छोड़ दिया हो। मूसेवाला पिछले साल दिसंबर में पंजाब में राज्य चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह मानसा से लड़े लेकिन आप के विजय सिंगला से हार गए थे।

  • अमृतसर में कार सवार युवकों ने 19 साल के लड़के के सिर पर मारी गोली, हालत गंभीर, जाने मामला

    अमृतसर:  पंजाब में क्राइम का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा। राज्य में आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज अमृतसर के बाबा बकाला में गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के बाबा बकाला में 4 युवकों ने 19 साल के लड़के के सिर में गोली मार दी।

    दोस्त की शादी से लौट रहा था ऋषिवंत 

    बताया जा रहा है कि घायल ऋषिवंत दोस्त की शादी से लौट रहा था। युवक का रास्ते में गाड़ी की टक्कर को लेकर उक्त युवकों से विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मामला इतना बढ़ गया कि उक्त युवकों ने ऋषिवंत पर गोली चला दी। ऋषिवंत को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डाक्टरों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    एक्सीडेंट को लेकर विवाद हुआ था डीएसपी हरकृष्ण सिंह


    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर बाबा बकाला के डीएसपी हरकृष्ण सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों के बीच एक्सीडेंट को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद कार सवार चार युवकों ने ऋषिवंत पर गोली चला दी। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसएपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीडि़त के बयान के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। 

    घायल युवक के पिता ने सीएम मान से की अपील

    दूसरी ओर घायल युवक के पिता ने सीएम भगवंत मान से कहा कि उक्त दोषियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मेरे बेटे के साथ ऐसा हुआ है कल किसी और के साथ भी यह घटना हो सकती है। इसी के साथ घायल युवक के पिता ने सीएम से अपील करते हुए कहा कि पंजाब में बढ़ रहे क्राइम पर रोक लगाई जानी चाहिए। 

  • होटल के कमरे से उद्योगपति पति को पत्नी ने दूसरी लड़की संग पकड़ा, भारी हंगामें के बीच वीडियो की वायरल

    होटल के कमरे से उद्योगपति पति को पत्नी ने दूसरी लड़की संग पकड़ा, भारी हंगामें के बीच वीडियो की वायरल

    जालंधर, (वरूण अग्रवाल) : महानगर के प्रसिद्ध उद्योगपति पति-पत्नी और वो का सीन फिर चर्चा में है। इस बार यह रोचक घटना जालंधर के उद्योगपति और एक-दूसरे बड़े बिजनेसमैन की पत्नी बनी बेटी से जुड़ी है। उक्त पत्नी ने अपने पति को एक युवा लड़की के साथ होटल के एक कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा और बाकायदा खुद उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल की।

    मामला गर्म होने के बाद दोनों परिवारों ने आपसी बातचीत से दबाने की कोशिश भी यह कहकर की, कि यह मामला पति और पत्नी के बीच निजी था, इसलिए इसे और वायरल ना किया जाए। लेकिन शायद उनकी इस अपील को देर से जारी किया गया। तब तक इस मामले पर शहर में चर्चा चल चुकी थी। 

    वायरल वीडियो को लेकर पति-पत्नी ने दिया बयान

    अब इस वायरल हुई वीडियो को लेकर प्रसिद्ध उद्योगपति प्रिया रबड़ के मालिक केशी शर्मा के बेटे पंकज शर्मा (शैम्पी) का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले को लेकर मीडिया को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनके परिवार में जो विवाद चल रहा था वह सुलझा लिया गया है।

    वहीं दूसरी ओर मक्कर मोटर के मालिक की बेटी नगमा मक्कर ने कहा मेरे और मेरे पति शैम्पी के बिच अब कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कुछ लोगों द्वारा फेक न्यूज़ चलाई जा रही है। उन्होने लोगों से अनुरोध किया है कि यह उनका निजी मामला है कि हमारी निजी जिंदगी को न एक्सप्लॉइट न करे और वायरल हो रही इस फेक न्यूज पर यक़ीन ना करे।

    शहर के व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हुई वीडियो


    शहर के व्हाट्सएप ग्रुपों में कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें एक महिला एक व्यक्ति को किसी गैर औरत के साथ बातचीत करते दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बनाने वाली लड़की शहर के रसूखदार परिवार की बेटी है, जिसका पति उसे धोखा देकर किसी लड़की के साथ पिछले कुछ महीने से अफेयर में था।

    पत्नी ने ही बनाई थी पति की वीडियो


    शहर के बड़े घरानों में शुमार परिवार की बेटी ने खुद के साथ धोखा होता देख पति को तब जाकर धर दबौचा जब वह उस लड़की के साथ होटल के कमरे में था। इसके बाद उसने मौके की वीडियोग्राफी शुरू कर दी। उसका पति उसके सवालों के जवाब नहीं दे सका और शर्मिंदा होकर उसके साथ होटल में आई लड़की की वीडियो न बनाने के लिए कहता रहा। बाद में वह बेड पर सिर नीचे करके बैठा रहा।

  • संगरूर में केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो से पहले मंदिर की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे

    संगरूर में केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो से पहले मंदिर की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे

    संगरूर: पंजाब में संगरूर जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां पर सभी सियासी पार्टियां उपचुनाव को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं शहर के काली माता मंदिर के गेट और दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे गए।

    जालंधर दौरे में दीवारों पर लिखे मिले थे खालिस्तान के नारे

    इससे पहले जालंधर में आप पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के दौरे को लेकर जिले में दीवारों पर खालिस्तान शब्द लिखे पाए गए थे, लेकिन आज संगरूर में उपचुनाव को लेकर आज अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान संगरूर पहुंच रहे है, जहां वह रोड शो करेंगे।

    अब काली माता मंदिर के गेट और दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे

    उनके इस दौरे से पहले संगरूर शहर में काली माता मंदिर के गेट और दीवारों पर “पंजाब हल खालिस्तान एस.एफ.जे” और “रफ्रेंडम 26 जनवरी 2023” के नारे लिखे गए है। हालांकि बताया जा रहा है कि यह घटना बीती रात की है और अब पुलिस संगरूर प्रशासन की तरफ से यह सभी नारे मिटा दिए गए हैं। जिन जगहों पर नारे लिखे गए थे वहां पर पेंट कर दिया गया है और पुलिस प्रशासन मीडिया के कैमरे से भागते नजर आ रहा है।

    पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को नहीं तैयार

    फ़िलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। गौर हो कि पंजाब में माहौल खराब करने और लोगों में दहशत फैलाने को लेकर शरारती तत्वों द्वारा ऐसे काम किये जा रहे है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद कई बार शरारत अनसरों द्वारा खालिस्तान के नारे दीवारों पर लिखे जा चुके है।

  • अग्निपथ योजनाः दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी रेलवे स्टेशन पर रोकी ट्रेन, देखें वीडियो

    अग्निपथ योजनाः दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी रेलवे स्टेशन पर रोकी ट्रेन, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: मोदी सरकार की अग्निपथ योजना व ईडी की राहुल गांधी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता जंतर मंतर पर सत्याग्रह कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ शिवाजी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी है।

    कार्यकर्ताओं का एलानः फैसला वापिस ना होने पर जारी रहेगा प्रदर्शन

    कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि, जब तक यह योजना वापस सरकार नहीं लेगी तब तक इसी तरह से प्रदर्शन चलता रहेगा। रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल मौजूद है, जो कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास कर रहा है। अग्निपथ के खिलाफ सत्याग्रह में तमाम पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं और लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

    योजना किसी भी हालत में वापस नहीं होगी: लेफ्टिनेंट जनरल

    इस योजना के खिलाफ विपक्ष और सेंकड़ों युवा इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने साफ कर दिया है कि, यह योजना किसी भी हालत में वापस नहीं होगी। सेना में भर्ती होने के लिए सबसे पहली जरूरत अनुशासन की होती है, इसलिए युवाओं को शांत होकर योजना को समझना चाहिए।

    कई राज्यों में उग्र प्रदर्शन जारी

    दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से कई राज्यों में उग्र प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन का आज पांचवां दिन है। बीते चार दिनों में प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों में ट्रेन के डिब्बों को आग के हवाले कर दिया और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान तेलंगाना में एक व्यक्ति की मौत भी हुई।

  • पंजाब में फिर बढ़ने लगे कोरोना के केसः 24 घंटों में 102 नए मामले आए सामने, पढ़ें सबसे ज्यादा किन दो जिलों में बढ़े केस

    पंजाब में फिर बढ़ने लगे कोरोना के केसः 24 घंटों में 102 नए मामले आए सामने, पढ़ें सबसे ज्यादा किन दो जिलों में बढ़े केस

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर से कोरोना वायरस के केसों में बढ़ौतरी होनी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 102 नए मामले सामने आए है। वहीं, लुधियाना जिले में एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ राज्य की संक्रमण दर बढ़कर 0.99 प्रतिशत पहुंच गई है। मोहाली और लुधियाना जिले की बात करे तो इन दोनों जिलों में हालात ज्यादा खराब बने हुए हैं। दोनों जिलों में 60 नए मरीज मिले हैं। मोहाली की संक्रमण दर 10.65 प्रतिशत के पार पहुंच गई है।

    लुधियाना और मोहाली में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

    पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल मिले 102 नए कोरोना संक्रमितों में सबसे अधिक लुधियाना और मोहाली के मरीज हैं। इन जिलों में क्रमश: 15-45 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं बठिंडा में 7, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में 6-6, होशियारपुर सहित 5 जिलों में 3-3, मोगा, रोपड़ में 2-2, फाजिल्का, कपूरथला और संगरूर में 1-1 नए मरीज मिले हैं। अप्रैल से अब तक की बात करें तो सूबे में 2230 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 1728 लोग स्वास्थ्य लाभ लेकर ठीक हो चुके हैं। 13 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।


    नौ दिन में 300 पार हुए एक्टिव केस


    पंजाब में सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहां तेजी से एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 11 जून से अब एक्टिव केसों की संख्या 235 से 566 पहुंच गई है। 11 जून को इन केसों की संख्या 235 दर्ज की गई थी। 9 दिन में राज्य में 331 एक्टिव केसों की बढ़ोतरी हुई है।