60 रोटियां खाने के बाद भी नहीं मिटती भूख, इस गंभीर बीमारी से जूझ रही महिला

सेहत: क्या आपने कभी यह सोचा है कि कोई रोज 60 रोटियां खाए और फिर भी कहे कि उसको भूख लग रही है। अगर नहीं सुना तो इस महिला की कहानी सुनकर आप शायद हैरान हो सकते हैं। सुनने में यह आपको अजीब लगेगा और आप इस किस्से को सुनकर चौंक भी सकते हैं परंतु मध्यप्रदेश के राजगढ़ की रहने वाली मंजु नाम की महिला के साथ ऐसा ही हो रहा है। मंजु को इतनी भूख लगती है कि वह सारा दिन खाती रहती है और फिर भी उनके चेहरे और शरीर पर कमजोरी साफ दिखती है। मंजु के परिवार वाले परेशान हो गए हैं वह इलाज पर भी लाखों रुपये लगा चुके हैं परंतु बीमारी का असर कम नहीं हो रहा है। दूसरी ओर डॉक्टरों का कहना है कि यह कोई आम समस्या नहीं बल्कि Psychiatric Disorder है यानी की दिमाग की बीमारी। इसमें सारा कुछ खाने के बाद भी यही लगता है कि कुछ नहीं खाया।

60 रोटियों खाने के बाद भी नहीं मिटती भूख

रोज 60 रोटियां किसी के लिए भी खाना आसान नहीं होता परंतु मंजु बिना रुके इतनी रोटियां खा लेती हैं। इतना खाने के बाद भी उन्हें भूख लगी रहती है। परिवार वालों के अनुसार, मंजु का वजन लगातार कम होता जा रहा है औऱ वह कमजोर हो गई है।

आखिर क्या होती है यह बीमारी?

डॉक्टर्स की मानें तो यह एक Psychiatric Disorder होता है इसमें व्यक्ति का दिमाग गलत सिग्नल देता है। दिमाग को ऐसा लगता है कि पेट खाली है और उसको लगातार खाने की जरुरत है। यही कारण है कि मरीज की कभी भूख ही नहीं मिटती। यह बीमारी बहुत ही रेयर होती है हर कोई इसका शिकार नहीं होता परंतु इसमें मरीज की मानसिक स्थिति पर काफी असर पड़ता है।

इलाज करवाने के बाद भी नहीं पड़ा फर्क

मंजु के परिवार वालों का कहना है कि उनकी बीमारी का इलाज करवाने के लिए वह करीबन 7 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। कई अस्पतालों में इलाज भी करवाया है पर अभी कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। यह स्थिति परिवार के लिए चिंता और तनाव का कारण बन गई है।

लक्षण

यदि बात बीमारी के लक्षणों की करें तो लगातार भूख लगते रहना, बहुत ज्यादा खाना खाने के बाद भी कमजोरी लगना, वजन बहुत ज्यादा बढ़ना या कम होना, मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन रहना, बार-बार खाना मांगना। ऐसे में यदि आपको भी किसी में इस तरह के लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...