Nationalकोयला खदान में हुआ धमाका, 7 की मौत, राहत कार्य जारी, देखें...

कोयला खदान में हुआ धमाका, 7 की मौत, राहत कार्य जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बीरभूमः पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मौजूद एक कोयला खदान में आज जबरदस्त विस्फोट हुआ। घटना बीरभूम के खोराशोल ब्लॉक के वादुलिया में हुई है। इस विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य वर्कर घायल हो गए। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सभी को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। धमाके की वजह का अब तक पता नहीं चला है। बचाव और राहत का कार्य जारी है। पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार हुए बाकी लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। गांव में एक प्राइवेट कोयल खदान में ब्लास्टिंग के दौरान हादसा हो गया। शुरुआत में धमाके के बाद खदान ढह गई। इसके चलते यह हादसा ज्यादा खतरनाक हो गया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कई मजदूरों के शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किए गए हैं। वदुलिया के गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी (जीएमपीएल) में हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। भयभीत स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयला खनन के दौरान कोयला खदान में विस्फोट होने से यह हादसा हुआ। हमारी सहयोगी ईसमयम के मुताबिक, भदुरिया गांव के रहने वाले मृत्युंजय बद्याकर ने कहा कि हम काम कर रहे थे। जब मैंने तेज आवाज सुनी तो पहले मुझे लगा कि खदान के लिए यह हो रहे हैं। बाद में मैंने सुना कि विस्फोट के कारण कुछ श्रमिकों की मृत्यु हो गई। सभी के घर पड़ोसी गांवों में हैं। वह रोज सुबह काम पर आते थे। मैं सोच भी नहीं सकता था कि ऐसी घटना घटेगी। पुलिस और अग्निशमन विभाग बचाव कार्य कर रहा है।कोयला खदान में हुआ धमाका, 7 की मौत, राहत कार्य जारी, देखें वीडियो

कोयला खदान में हुआ धमाका, देखें वीडियो

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...