NationalPassenger Train में हुआ धमाका, आग लगने से मची चीख-पुकार; कई झुलसे

Passenger Train में हुआ धमाका, आग लगने से मची चीख-पुकार; कई झुलसे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रोहतक। देश भर में इस समय कभी हवाई जहाज को बम से उड़ाने की धमकी तो कभी ट्रेन को पलटाने की साजिश देखने को मिल रही है। इसी बीच रोहतक से दिल्ली जा रही सवारी रेल गाड़ी में विस्फोट हो गया। विस्फोट की वजह से एक बोगी में आग लग गई। जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जिससे चार यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे के बाद घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पाकर रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रेलवे और पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में पता चला है कि कोई व्यक्ति गंधक-पोटाश लेकर जा रहा था और उससे ही विस्फोट हुआ है। दिल्ली से भी एक टीम मौके पर पहुंची और इस बारे में पूछताछ की। इसके अलावा एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से जरुरी तथ्य जुटाए।

इस बारे में रेलवे पुलिस ने बम निरोधक टीम को भी सूचना दी है। पुलिस के अनुसार रोहतक रेलवे स्टेशन से सवारी गाड़ी करीब 4 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। जब ट्रेन सांपला स्टेशन के थोड़ा आगे बढ़ी, तभी अचानक एक बोगी में विस्फोट हो गया। जिससे ये हादसा हुए है। घटना के बाद तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया और चालक ने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। इसी बीच रोहतक से भी आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और यात्रियों से पूछताछ की।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...