Breaking Newsधू-धू कर जल उठी एक्सप्रेस ट्रेन, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

धू-धू कर जल उठी एक्सप्रेस ट्रेन, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वलसाडः गुजरात में शनिवार को एक बड़ी घटना देखने को मिली है. वलसाड के छीपवाड में हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया, जब जनरेटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग जनरेटर की पूरी बोगी तक फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया है। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले जनरेटर डिब्बे में ही लगी थी, लेकिन देखते ही देखते आसपास की बोगी में फैल गई। राहत की बात रही है कि जैसे ही जनरेटर बोगी से धुंआ उठते दिखा, ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया है। जनरेटर रूम में आग की शुरुआत कैसे हुई इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। ट्रेन में आग लगने के बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। लोग अपने सामानों को हाथ में लिए ट्रेन से नीचे उतरते हुए नजर आए।

पिछले एक हफ्ते में गुजरात में ट्रेन में आग की यह दूसरी घटना है। इससे पहले गुजरात दाहोद में जेकोट रेलवे स्टेशन से कुछ दूर मेमू ट्रेन के इंजन में भीषण आग गई थी। आग इतनी भीषण थी कि लपटें दो बोगियों तक फैल गईं थी। राहत की बात रही कि आग ट्रेन के आखिरी डिब्बे में लगी थी इसलिए पूरी ट्रेन इसकी चपेट में नहीं आई और समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया था। आग की खबर जैसे ही रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर भेजी गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात रही कि आग की वजह से किसी यात्री को जान-माल का नुकसान नहीं पहुंचा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...