Breaking Newsखुद को CM ऑफिस में तैनात बताने वाला फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार

खुद को CM ऑफिस में तैनात बताने वाला फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाताः पुलिस ने फर्जी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। शान्तो कुमार मित्रा नाम का शख्स खुद को मुख्यमंत्री के दफ्तर में तैनात IAS अधिकारी बताता था। पुलिस ने उसे बिरेश गुहा स्ट्रीट में एक होटल “द क्रेस्ट” से गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके होटल के कमरे से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिले।

दरअसल, मामले का खुलासा तब हुआ जब शिकायतकर्ता और उसकी बेटी ने पुलिस में शिकायत की। उन्होंने बताया कि खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाला शान्तो कुमार मित्रा ने उन्हें ज्योति बसु नगर में VVIP कोटे से दो सरकारी फ्लैट दिलाने का दावा किया था। इसके बाद फरियादी और उसकी बेटी ने फर्जी आईएएस अधिकारी को 11,76,000 रुपये दे दिए। लेकिन, न तो उसने फ्लैट दिलवाई और न ही पूरे पैसे वापस किए।

शिकायत के बाद रविवार को बुरतला पुलिस ने फर्जी आईएएस अधिकारी शान्तो कुमार मित्रा को बिरेश गुहा स्ट्रीट में एक होटल “द क्रेस्ट” से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके होटल के कमरे से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिले। होटल के सामने खड़ी उसकी I20 कार पर नबन्ना, राइटर्स बिल्डिंग, राजभवन, कोलकाता पुलिस, पश्चिम बंगाल पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया. जानकारी के मुताबिक, वह असल में बेलेघाटा का रहने वाला है और कभी-कभी वह हरिदेवपुर इलाके में भी रहता था।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...