Unaखरयालता के पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर विदाई समारोह आयोजित

खरयालता के पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर विदाई समारोह आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
पंचायत प्रतिनिधियों सहित होनहार खिलाड़ियों को भी मिला सम्मान   ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की  खरयालता पंचायत के पंचायत कार्यालय में पंचायत के पांच वर्षीय कार्यकाल के पूर्ण होने पर पंचायत सदस्यों एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान राकेश धीमान ने की। समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान राकेश धीमान तथा उप प्रधान अशोक शर्मा एवं सदस्यों ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि बीते पांच वर्षों में पंचायत द्वारा विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ग्रामीण हित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए। विदाई समारोह के दौरान उप-प्रधान अशोक कुमार मोनू ने पंचायत प्रधान राकेश धीमान, पंचायत सचिव सुभाष चंद, पंचायत सदस्य वीरो देवी, आशा देवी, दीवान चंद, तरसेम लाल तथा सिलाई अध्यापिका किरण बाला को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप-प्रधान अशोक कुमार मोनू ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जो सदैव स्मरणीय रहेगा। समारोह के दौरान खेल प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत खरयालता के वही की नेशनल कराटे एवं ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता गोल्ड मेडल जीतने पर स्मृति चिन्ह व नक़द राशि देकर सम्मानित किया ।
 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...