Breaking Newsभारी मात्रा में बॉर्डर पर पहुंचे किसान, भारी पुलिस फोर्स तैनात, राष्ट्रीय...

भारी मात्रा में बॉर्डर पर पहुंचे किसान, भारी पुलिस फोर्स तैनात, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ऐलान, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों गांवों के किसान दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं चिल्ला बॉर्डर पर किसानों को दिल्ली में आने से रोका गया है। प्रदर्शन की वजह से नोएडा में महाजाम लग गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंगकी गई है। हर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार हैं। बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए क्रेन, बुलडोजर, वज्र वाहन और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। पूर्वी जिला दिल्ली पुलिस, दिल्ली-नोएडा चिल्ला सीमा के आसपास की स्थिति पर नजर रख रही है क्योंकि किसान अपने प्रदर्शन के तहत आगे बढ़ रहे हैं। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपना हक लेकर रहेंगे और दिल्ली कूच करेंगे, किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।

दिल्ली पुलिस ने किसानों को राजधानी में एंट्री से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की हुई है। किसानों के प्रदर्शन और दिल्ली कूच के कार्यक्रम के दौरान आज सुबह 11 बजे से देर शाम तक सेक्टर-1 गोलचक्कर चौक से सेक्टर-6 चौकी चौक तक यातायात का आगमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में आम लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के साथ-साथ रुट डायवर्जन की भी व्यवस्था की है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अपनी मांगे पूरी नहीं किए जाने पर किसानों ने दिल्ली के संसद भवन के घेराव का ऐलान किया है।  इसके लिए किसान महामाया फ्लाईओवर पर इकट्ठा होंगे, इसके बाद दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे। किसानों के जुटान से महामाया फ्लाईओवर पर जाम लग गया है। वहीं प्रशासन ने भी इससे निपटने की पूरी तैयारी कर ली है।

200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को तयार किया गया है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। बॉर्डर सील करने के साथ ही पुलिसबल बढ़ा दिए गए हैं। किसानों के प्रदर्शन नोएडा से दिल्ली जाने वाले डीएनडी, चिल्ला और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर जाम ही जाम है। संसद की ओर मार्च कर रहे किसानों को दिल्ली के इन्हीं बॉर्डरों पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया है। दिल्ली और यूपी पुलिस दोनों के जवान तैनात हैं। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेल्पलाइन हेल्पलाइन नं०-9971009001 जारी किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...