Himachalपंजाब भर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों ने किया ऐलान, इस...

पंजाब भर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों ने किया ऐलान, इस जगह भी करेंगे प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जंडियाला गुरुः उत्तर भारत के 6 राज्यों के 18 किसान संगठनों के आह्वान के तहत तीसरे दिन रेल रोको मोर्चे को लेकर हजारों किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं अपनी मांगें लेकर पहुंचे। पंजाब की किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रांतीय नेता सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में जंडियाला गुरु नजदिक पेंदे गांव देवीदासपुर में अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से रोक दिया गया और प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की।

वहीं किसान पंजाब भर में रेलवे लाइनों पर बैठे हुए थे, आज उन्होंने ऐलान किया है कि अब वह हरियाणा में भी अपना प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों से 19 किसान संगठन आज अंबाला को मिलाकर 21 जगहों पर प्रदर्शन करेंगे और ट्रेनों को रोकेंगे। सभी जत्थेबंदियों ने शाम 4 बजे ट्रैक से उठने का फैसला कर लिया है। जत्थेबंदियों ने हरियाणा सरकार को चेतावनी दी है कि अगर अंबाला में किसानों को रेलवे ट्रैक पर बैठने से रोका या परेशान किया तो प्रदर्शन की तारीख आगे भी की जा सकती है।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि किसानों ने दशहरे पर 23-24 अक्टूबर को किसानी दशहरा मनाने की घोषणा कर दी है। इस दौरान पूरे देश में मोदी सरकार व कॉर्पोरेट घरानों के पुतले जलाए जाएंगे। रेलवे ट्रैक जाम होने के बाद अंबाला से अमृतसर, पठानकोट से अमृतसर और पंजाब से चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना से मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का आदि सभी रूट्स पूरी तरह से ठप हैं। इससे आज 203 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अमृतसर में आज महिला किसान इकट्‌ठी हो रही हैं। दोपहर के बाद किसानों का साथ देने के लिए महिलाएं ट्रैक पर पहुंचेंगी। वहीं आज कुछ किसान संगठन मुख्य हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर भी पहुंच रहे हैं। आज टोल प्लाजा फ्री करने वाले हैं। लेकिन गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा, ताकि आम जनता परेशान ना हो।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...