Sangrurआज फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात

आज फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः एमएसपी सहित अन्य मांगों पर अड़े किसान आज फिर से दिल्ली कूच की तैयारी करेंगे। केंद्र सरकार से उनकी विभिन्न मांगों में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफी और बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं इत्यादि शामिल हैं।  किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा कि आज कुछ देर में पूरे भारत के किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे। वहीं किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस भी सतर्क हो गई है। सीमाओं पर जवानों का पहरा है। वहीं संभावित स्थानों पर पुलिस बलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी गई हैं।

हालांकि किसानों ने शांतिपूर्वक मार्च करने की बात कही है। लेकिन प्रशासन किसानों के दिल्ली कूच को लेकर कोई कौताही नहीं बरतना चाहता। वहीं दूसरी ओर किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है, ”…केएमएम और एसकेएम (गैर-राजनीतिक) द्वारा शुरू किए गए धरने का आज 23वां दिन है। पहले यह घोषणा की गई थी कि अन्य किसान राज्य आज से दिल्ली की ओर कूच करना शुरू कर देंगे। लेकिन दूर-दराज से आने वाले किसान आज दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे। मध्य प्रदेश, बिहार या दक्षिण भारत से सड़क या ट्रेन से आने वाले किसान आज नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में 10 मार्च तक स्थिति साफ हो जाएगी। पड़ोसी राज्यों के किसानों ने पहले ही आगे न बढ़ने का फैसला कर लिया है…।”

वहीं बीते दिनों किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के राज्य प्रधान सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि 10 मार्च को पूरे देश में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ट्रेनों का चक्का जाम किया जाएगा। इससे पहले 6 मार्च को पंजाब हरियाणा को छोड़ बाकी सभी राज्यों के किसान बसों व ट्रेनों के रास्ते से दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को कहा था कि वह ट्रैक्टर ट्रालियों की बजाय बसों व ट्रेनों से दिल्ली आ जाए लेकिन अब जिन लोगों के पास ज्यादा साधन नहीं है, वह 6 मार्च को दिल्ली कूच करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...