आज से किसान रोकेंगे ट्रेनें, अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

चंडीगढ़ः पंजाब में किसान एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। किसान आंदोलन 2.0 के दौरान कुछ किसान गिरफ्तार किए गए थे। इन्हीं की रिहाई की मांग को लेकर आज यानी 17 अप्रैल से शंभू बॉर्डर पर किसानों का रेल रोको अनिश्चितकालीन आंदोलन हो रहा है। इससे दिल्ली से अमृतसर और जम्मू की ओर जाने वाला रेल मार्ग प्रभावित हो सकता है। किसानों ने 23 अप्रैल को बीजेपी के सीनियर नेताओं को चंडीगढ़ में ओपन डिबेट का चैलेंज भी दिया है।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा की ओर से किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि जब तक हमारे साथी नहीं छोड़े जाएंगे, हम शंभू बॉर्डर पर रेल रोकेंगे। अगर फिर भी रिहाई नहीं हुई तो हम बाकी जगह भी रेल रोकेंगे। इसके साथ ही विपक्षी दलों से भी कुछ सवाल-जवाब करेंगे। कोहाड़ ने कहा, जब हम पर हमला हुआ तो विपक्ष ने भी हमारी बात को नहीं उठाया था। इसलिए उनसे भी सवाल पूछे जाएंगे। उधर, किसानों द्वारा लगातार पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सो में बीजेपी नेताओं का विरोध किया जा रहा है।

इसे लेकर किसानों ने बीजेपी नेताओं को खुला चैंलेंज किया है कि वो 23 अप्रैल को चंडीगढ़ आएं और खुली बहस करें, जोकि मीडिया की मौजूदगी में की जाएगी। किसान नेताओं का कहना है कि बीजेपी के कई नेता कई बार किसानों को खुली बहस की चुनौती दे चुके हैं। हम नहीं चाहते कि रोजाना बीजेपी के नेताओं से गांवों में सवाल-जवाब किए जाएं। इसलिए एक सीधी ओपन डिबेट होनी चाहिए। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में किसान लगातार बीजेपी को घेरने की कोशिश में हैं। बीते दिनों किसान पंजाब मोर्चा ने बीजेपी उम्मीदवारों से पूछने के लिए 11 प्रश्न जारी किए थे।

  • किसानों को किसानों के सामने क्यों मारा, उन्होंने (पुलिस) बैरिकेड्स क्यों लगाए, आंसू गैस क्यों छोड़ी और गोलियां क्यों चलाईं? क्या हम विदेशी हैं? किसानों को दिल्ली क्यों नहीं जाने दिया?
  • युवा किसान शुभकरण को गोली मारकर क्यों शहीद किया गया? क्यों टूटे किसानों के ट्रैक्टर? 400 किसानों को जख्मी क्यों किया गया?
  • एमएसपी की कानूनी गारंटी के वादे से मुकरना क्यों? स्वामीनाथन रिपोर्ट क्यों लागू नहीं हुई? C-2+50% फॉर्मूला लागू करने में क्या कठिनाई है?
  • लखीमपुर खीरी हत्याकांड में न्याय में देरी क्यों हुई? अजय मिश्र टेनी को सरकारी आश्रय देने के लिए कैबिनेट में क्यों रखा गया?
  • दिल्ली आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज सभी केस वापस क्यों नहीं लिए गए?
  • कॉरपोरेट का कर्ज माफ करने में दिक्कत नहीं तो किसानों की कर्ज मुक्ति में दिक्कत क्या है?
  • वादा खिलाफी बिजली संशोधन बिल 2020 संसद में क्यों पेश किया गया?
  • कृषि क्षेत्र को प्रदूषण कानून से बाहर क्यों नहीं रखा गया?
  • चुनावी बॉन्ड से देश को कॉर्पोरेट घरानों को क्यों बेचा गया?
  • बांध सुरक्षा कानून बनाकर भाखड़ा और पोंग बांध पंजाब से क्यों छीने गए?
  • साइलो के बहाने पंजाब की मंडियां क्यों तोड़ रहे हो?

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...
spot_img

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण, सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को...

हिमाचल का इतिहास, अर्थव्यवस्था, बोलियां, राजनीति और व्यंजन छठी से आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में होेंगे शामिलः रोहित ठाकुर

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में छठी से आठवीं कक्षा की पुस्तकों...

बागवानी विभाग में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए: मोहिंदर भगत द्वारा अधिकारियों को निर्देश

कैबिनेट मंत्री द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य...

पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने नीट, जेईई परीक्षाओं के शानदार परिणामों के लिए 300 से अधिक प्राचार्यों को किया सम्मानित

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की नई गाथा लिख रहे हैं पंजाब के सरकारी स्कूल:...