Sportsशोएब मलिक और सानिया मिर्जा के तलाक के बारे में पिता का...

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के तलाक के बारे में पिता का आया बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके पाकिस्तानी क्रिकेटर पति शोएब मलिक के बीच तलाक हो चुका है। इसकी पुष्टि सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने रविवार को की। उन्होंने कहा- इस्लाम की खुला प्रथा के तहत सानिया अपने पति से अलग हुई हैं। इमरान मिर्जा ने कहा- सानिया ने निजी जिंदगी हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखी है, लेकिन आज उनके लिए यह बताना जरूरी हो गया है कि कुछ महीने पहले ही उनका और शोएब का तलाक हो चुका है। वे शोएब को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं देती हैं।

Shoaib Malik gets married to Pakistani actor Sana Javed amid divorce  rumours with Sania Mirza | Mint

दोनों देशों के खेल प्रेमियों के बीच इस जोड़ी को लेकर काफी दिलचस्पी रहती थी, लेकिन उनके तलाक से इसका अंत हो गया। सानिया मिर्जा ने बुधवार को लिखा था कि तलाक मुश्किल है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाकर इंग्लिश में लिखा था, ‘शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है, अपनी मुश्किलें खुद चुनें। जीवन आसान नहीं, ये हमेशा ही मुश्किल रहेगा लेकिन हम मुश्किल को चुन सकते हैं। ध्यान से चुनें।’

मुस्लिम समुदाय में औरतों को भी तलाक का हक है। इस्लाम औरत को अपनी मर्ज़ी से तलाक लेने का इजाजत देता है। मौलाना मोहम्मद हामिद नोमानी कहते है इस्लाम में ‘खुला’ मतलब औरत के तलाक के हक के बारे में है।

 खुला : मौलाना कहते हैं खुला मतलब अलग होना है। अगर पति-पत्नी में रिश्ता निभाना मुश्किल हो जाए, तो पत्नी पति से अलग होने का प्रस्ताव रख सकती है। यह एक तरह से तलाक की साझा प्रक्रिया है, जिसमें पत्नी अपने दहेज के एवज में खुला मांगने के लिए पति को राजी करती है।

तलाक-ए-तफवीज : एक शरिया कानून है। इसमें निकाह के दौरान ही बीवी को तलाक का हक दिया जाता है। इसका जिक्र निकाहनामे में होता है, साथ ही मौलाना को इस मामले की जानकारी होती है। अगर बीवी को लगता है कि शौहर के साथ वो खुश नहीं है, तो वो उस हक़ का प्रयोग कर तलाक ले सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...