Breaking NewsFBI की Goldy Brar और उसके साथियों पर बड़ी कार्रवाईः हथियारों सहित...

FBI की Goldy Brar और उसके साथियों पर बड़ी कार्रवाईः हथियारों सहित 16 युवक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ पर अमेरिका खुफिया एजेंसी एफबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। एफबीआई ने कार्रवाई करते हुए 16 युवकों को नशा तस्करी और अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है, जबकि गोल्डी बराड़ एफबीआई की गिरफ्त से भागने में कामयाब रहा है। हालांकि इस पूरी घटना को लेकर भारत में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बताया गया है कि गोल्डी बराड़ के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई को 2 सप्ताह से अधिक समय हो चुका है। एफबीआई घटना से पहले से ही पूरे गैंग को फॉलो कर रही थी। एफबीआई ने पहले 2 युवकों पवित्र सिंह और संदीप सिंह को हथियारों और नशे के साथ गिरफ्तार किया। सूचना है कि गोल्डी बराड़ भी मौजूद था, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। एफबीआई ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 16 युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल अब एफबीआई की कोशिश गोल्डी बराड़ को पकड़ने के लिए है। वे गोल्डी को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। अमेरिकी पुलिस की तरफ से दर्ज किए गए मामले में गोल्डी बराड़ का नाम भी दर्ज किया गया है।

एफबीआई गोल्डी बराड़ से जुड़े संगठनों की जानकारी भी हासिल कर रही है। गोल्डी बराड़ को भारी मात्रा में हवाला राशि कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर आदि के अलावा भारत से मिलती है। एफबीआई पैसों की मूवमेंट पर भी नजर रखे हुए है और जानकारियां हासिल की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिकी पुलिस जल्द ही गोल्डी बराड़ को भी हिरासत में ले सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...