Himachalपंचायत अम्बेहड़ा धीरज की महिला प्रधान पर लगे मनमर्जी करने के आरोप

पंचायत अम्बेहड़ा धीरज की महिला प्रधान पर लगे मनमर्जी करने के आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विना विभाग की अनुमति उखड़वा दी सड़क

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल वंगाणा के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज की महिला प्रधान पर अपनी मनमर्जी करने के आरोप लगे हैं।यहां पंचायत प्रधान ने अपनी मर्जी से बार्ड नम्बर 2 में कुछ बर्ष पहले बना करीब 20 मीटर लंबा और 3 मीटर के करीब चौड़ा रास्ता हिलटी से उखड़वा दिया है रास्ता उखाड़ने के लिए प्रधान ने विभाग से कोई भी अनुमति नहीं ली, जिसके चलते स्थानीय लोगों में काफी रोष है।

बीते दिनों इस पंचायत में सीमेंट खराब होने की सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंची थी तो पंचायत के किए गए कार्यों में अनियमिताएं सामने आई थीं। इस संबंध में पंचायत प्रधान से बातचीत की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया व पंचायत घर से चुपचाप निकल गई और हमारी टीम महिला प्रधान का इंतजार करती रही। तब इस संबंध में वीडीओ वंगाणा व एसडीएम वंगाणा के ध्यान में रखकर बातचीत की गई। इस का संज्ञान विभाग द्वारा लिया गया है। इसी पंचायत में करीब 45 वैग सीमेंट भी लापरवाही की वजह से जम कर पत्थर बन गया। फिर वी डी ओ वंगाणा ने मौके पर जांच शुरू की।

उपप्रधान व लोगों का कहना है पंचायत प्रधान न तो किए गए कार्यों के पैसे वैडरों को देती है अलबत्ता हर कार्य में अपनी मनमर्जी भी करती आ रही है, जिसके चलते पंचायत में आज यह स्तिथि उत्पन्न हुई है। पंचायत में आई सोलर लाइट जिनमें से पांच के करीब लाइटें आज भी प्रधान के घर प्रांगन में पड़ी हैं उनका भी सही ढंग से उपयोग नहीं हुआ। इस मामले जब बी डी ओ बंगाणा सुशील शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज की महिला प्रधान के कार्यों में काफी अनियमितताएं पाई गई है जो पक्का रास्ता उखाड़ा गया है उसकी शिकायत मिली थी ।जे ई को निर्देश दिए गए है उखाड़े गए रास्ते की पैमाइश कर उसकी रिकबरी बनाई जाए ताकि महिला प्रधान से उखाड़े गए रास्ते से पैसों की बसूली की जा सके। ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा के उपप्रधान सतीश कुमार सोनू का कहना है कि महिला पंचायत प्रधान लम्बे अरसे से अपनी मनमर्जी करती आ रही है ,प्रधान ने न तो पंचायत में सही ढ़ंग से कार्य करबाए ओर न ही स्थानीय वेंडरों को उनकी अदायगी की यहां तक कि पंचायत न तो वार्ड पंचों व न ही मुझसे कभी किसी कार्य को लेकर मशवरा किया। वहीं ब्लाक बंगाणा के जे ई सचिन शर्मा का कहना है कि,बी डी ओ बंगाणा के निर्देश आये है रास्ते की डेमेज रिपोर्ट तैयार की जाएगी। किसी अन्य पंचायत में ब्यस्तता के चलते आज अम्बेहड़ा पंचायत में नही जाया गया कल मौक़े पर जाकर सारी रिपोर्ट तैयार कर बी डी ओ आफिस में दे दी जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...