ChandigarhFerozpur Triple Murder Case: Punjab Police ने Central Agency और MP Police...

Ferozpur Triple Murder Case: Punjab Police ने Central Agency और MP Police के साथ Operation में 6 Shooter किए गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गिरफ्तार किए गए 6 शूटर भगोड़े आशीष चोपड़ा के निकटवर्ती साथी: DGP Gaurav Yadav

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर फरीदकोट तिहरा हत्याकांड में शामिल छह शूटरों को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा (चोहला साहिब, तरनतारन), प्रिंस (ग्राम कुंडे, फरीदकोट), रविंदर सिंह उर्फ रवी उर्फ सुखू, सुखचैन सिंह, अक्षय उर्फ बगीचा, और राजबीर सिंह उर्फ दलेर सिंह सभी निवासी बस्ती बाग वाली, फिरोजपुर के रूप में की गई है

जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि बीते मंगलवार को फरीदकोट के गुरुद्वारे के पास दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिलों पर सवार 6 हमलावरों ने एक युवा लड़की समेत तीन व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पकड़े गए सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। जिनके खिलाफ हत्या, हत्या का इरादा, डकैती, एनडीपीएस एक्ट, और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा को भी दो मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया है। पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एडीजीपी प्रमोद बान की देखरेख में ए.जी.टी.एफ. पंजाब की पुलिस टीमों ने एआईजी गुरमीत सिंह चौहान और एआईजी संदीप गोयल की निगरानी में पंजाब, यूटी चंडीगढ़, दिल्ली और महाराष्ट्र में विशेष ऑपरेशन चलाया और हरुदेअ सम्राट बालासाहेब ठाकरे एक्सप्रेस हाईवे से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह ऑपरेशन डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ और डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की अगवाई में क्यू.आर.टी. औरंगाबाद पुलिस टीम के सहयोग से चलाया गया। पुलिस को प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए सभी 6 शूटर मास्टरमाइंड आशीष चोपड़ा के करीबी साथी हैं। जो एक भगोड़ा अपराधी हैं और फर्जी पासपोर्ट पर विदेश में रह रहा है। जांच से यह भी पता चला है कि यह घटना दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का परिणाम है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...