ट्राला और बाइक में हुई भीषण टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

रोहतक : जिले में ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में झज्जर निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल सवार दो युवक रोहतक अनाज मंडी से झज्जर जिले के गांव दुबलधन जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे एक ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौकेे पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक प्रवीण अपने पड़ोसी के साथ मोटरसाइकिल पर रोहतक अनाज मंडी में धान के पैसे लेने गया था। तभी बेरी रोड पर शिव मंदिर भूटिया माइनर बालंद के पास गत शाम को एक ट्राला चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

वहीं टक्कर मारने के बाद  ट्राला चालक मौके से भाग गया। इस हादसे में प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई और विजय को काफी चोटें आई हैं। जिसे राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img