पंचकूला : तेज रफ्तार की वजह से एक भीषण हादसा होने की खबर सामने आई है। पिंजौर टिपरा बाईपास पर रविवार सुबह करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे मेें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बंसल, अदीप, चिराग मलिक और वैभव यादव के तौर पर हुई है।
सभी युवक कार से हिमाचल की ओर से आ रहे थे और अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे कि अचानक यह दुर्घटना हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के परखच्चे उड़ गए थे और दो शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।
Truck और Car मेें हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत, देखें वीडियोhttps://t.co/7V47WA4A15#KanganaRanaut #Germany #ContestAlert pic.twitter.com/rmjBDrFFPa
— Encounter India (@Encounter_India) February 23, 2025
